Wednesday, September 30, 2020

दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन बड़े स्टार्स को समन भेजेगी एनसीबी, तीनों के नाम के पहले अक्षय S, A और R

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब तीन बड़े मेल स्टार्स का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों एक्टर्स के नाम का पहला अक्षय S, A और R है। तीनों ही एक्टर्स दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं। एनसीबी से जुड़े सूत्रों की मानें तो तीनों एक्टर्स को आने वाले सप्ताहों में समन भेजा जा सकता है।

50 पॉपुलर नाम एनसीबी की राडार पर

रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी की राडार पर बॉलीवुड के 50 पॉपुलर नाम है। इनमें कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स शामिल हैं। इससे पहले बॉलीवुड से रिया चक्रवर्ती, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा, प्रोड्यूसर मधु मंतेना और क्षितिज रवि प्रसाद से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन के सहयोगी रहे क्षितिज फिलहाल एनसीबी की कस्टडी में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone's 3 Co-Stars With Code Name 'A', 'S' And 'R' Are To Be Summoned By NCB


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GfF5bg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment