Saturday, October 31, 2020

सीए परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी करेगा ICAI, 7 नवंबर को ओपन होगी ऑप्ट-आउट विंडो; 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक होगी परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज सीए की नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल ईयर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट 7 नवंबर को ऑप्ट-आउट विंडो भी खोलेगा। ऑप्ट-आउट के लिए कैंडिडेट्स www.icai.org के जरिए आवेदन करना होगा। परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक सिंगल शिफ्ट में कराया जाएगा।

8 दिसंबर से होगी फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होगी। जबकि, फाइनल ईयर की परीक्षा 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगी और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगी। यह परीक्षाएं एक शिफ्ट में आयोजित होगी, जो दोपहर 2 बजे से शुरू की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जरूरी जानकारियां जैसे नाम, पता आदि चेक कर लें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विभाग की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिड कार्ड-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ICAI will release admit card for CA exam today, opt-out window will be open on November 7; Examination will be held from November 21 to December 14


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3efX7qL
via IFTTT

UGC ने ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं स्टूडेंट्स

कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल यूनिवर्सिटीज में सितंबर- अक्टूबर से शुरू हुए नए एकेडमिक सेशन के मद्देनजर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस बारे में UGC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन कोर्सेस में 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही UGC ने सभी यूनिवर्सिटीज से एडमिशन से जुड़ी जानकारी 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे पहले यह तारीख 30 अक्टूबर तय की गई थी।

पहले 30 अक्टूबर तक होने थे एडमिशन

पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी UGC ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप स्कीमों में आवेदन की तारीख भी बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। दरअसल, यूनिवर्सिटीज की तरफ से की गई मांग के बाद UGC ने यह फैसला लिया। इससे पहले आयोग ने सितंबर- अक्‍टूबर शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर सभी यूनिवर्सिटीज को 30 अक्टूबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरा करने को कहा था।

30 सितंबर तक हुई फाइनल ईयर परीक्षाएं

कुछ विश्वविद्यालयों ने एडमिशन प्रोसेस देर से शुरू होने की वजह से समय सीमा को बढ़ाने की मांग की थी। इस पर फैसला करते हुए यूजीसी ने अब एडमिशन की तारीख को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। सितंबर में जारी हुए कैलेंडर के तहत यूजीसी ने पहले यूनिवर्सिटी को फाइनल ईयर की परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, बाद में इसे लेकर हुए विवाद और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद राज्यों को यूजीसी की बात माननी पड़ी थी।

इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

  • उनमें इंदिया गांधी पीजी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल ग‌र्ल्स चाइल्ड
  • पीजी स्कॉलरशिप फॉर यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर स्टूडेंट
  • पीजी स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशन कोर्सेस फॉर एससी-एसटी स्टूडेंट
  • ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप फॉर नार्थ-ईस्ट स्टूडेंट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UGC has extended the last date for admission in online and distance learning courses, now students can apply for admission till 30 November


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HWgMjv
via IFTTT

कंगना बोलीं- हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही, यहां से पैसा कमाने वाले हरामखोर नहीं कहे जाएंगे

कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल साझा करते हुए लिखा है, "हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बुलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।"

राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था
पिछले महीने कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। साथ ही संजय राउत पर उन्हें मुंबई न आने की धमकी देने का आरोप लगाया था और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

कंगना के ट्वीट पर भड़के संजय राउत ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने बयान में उन्हें हरामखोर लड़की कहा था। हालांकि, जब इस ब्यान के लिए राउत की चारों ओर से आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था।

डलहौजी में चल रही 'भूत पुलिस' की शूटिंग

पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में चल रही है। इसके लिए वे फिल्म के एक्टर्स सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम और प्रोड्यूसर्स रमेश तौरानी और अक्षय राय के साथ वहां पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut takes a dig on Shiv Sena leader Sanjay Raut, says- no one be called Haramkhor who makes money from Himachal Pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HTv6sE
via IFTTT

आयुष्मान मित्र के 1 लाख से ज्यादा पदों पर नौकरी दे रही है मोदी सरकार? पड़ताल में दावा फेक निकला

क्या हो रहा है वायरल: Sarkari Guru नाम के यूट्यूब चैनल पर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों पर भर्ती कर रही है।

और सच क्या है?

  • केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर हमें ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला। जिससे पुष्टि होती हो कि आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों की वैकेंसी का दावा सही है।
  • केंद्र सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल PIB Fact Check से ट्वीट कर इस दावे को फेक बताया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fact Check: Modi government is giving job to more than 1 lakh posts of Ayushman Mitra? Claim is false


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oJGLeJ
via IFTTT

गिरफ्तारी से बचने के लिए दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने दायर की अग्रिम जमानत की याचिका, घर से ड्रग्स मिलने के बाद से हैं गायब

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई की एनडीपीएस कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। दो बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा समन करने के बाद भी वे जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए जाहिर नहीं हुईं हैं। इसके बाद गुरुवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मंगलवार को करिश्मा के घर से एनसीबी की टीम को 1.8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। पूरे दिन एनसीबी के अधिकारी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन वह हाजिर नहीं हुई।

घर से बहुत कम मात्रा में ड्रग्स हुई है बरामद

हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। NCB सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें एक साल सश्रम कारावास या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।

रेड के दौरान घर पर नहीं थीं करिश्मा

NCB ने करिश्मा के घर मंगलवार को छापा मारा था, वहां कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली थी। हालांकि, इस कार्रवाई के वक्त करिश्मा घर पर नहीं थीं। इसलिए, NCB ने उनके घर के बाहर समन चिपका दिया। जांच में सामने आया है कि करिश्मा ड्रग्स पैडलर्स से लगातार कॉन्टैक्ट में थीं। करिश्मा के जिस घर पर कार्रवाई हुई वो उनका दूसरा घर है। बताया जा रहा है वे यहां आती रहती हैं। हालांकि, उनके वकील ने इस बात का खंडन किया है कि वे यहां रहती हैं।

NCB इससे पहले भी करिश्मा से 2 बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी।

दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी

पिछले महीने दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई थी। 28 अक्टूबर 2017 की चैट में दीपिका ने दीपिका ने ‘hash’ और ‘weed’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। कयास लगाए जा रहे हैं hash शब्द हशीश के लिए और weed गांजे के लिए इस्तेमाल किया गया।

दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका-करिश्मा का नाम कैसे आया?

करिश्मा प्रकाश सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ‘क्वान’ में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं। NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा।​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करिश्मा से NCB ने पिछले महीने भी 2 बार पूछताछ की थी। एक बार दीपिका के सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए थे।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEAwXB
via IFTTT

जेम्स बॉन्ड का रोल निभा चुके सीन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन

जेम्स बॉन्ड के नाम से फेमस सीन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीन पहले एक्टर थे जिन्होंने जेम्स बांड की भूमिका को बड़े परदे पर उतारा। वह 007 सीरीज की 7 फिल्मों में बतौर जेम्स बांड नजर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sean Connery, who played James Bond, died at age 90


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32gTV9B
via IFTTT

दिव्यांगों को जनगणना में शामिल कराने के लिए आस्था ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई आवाज, यूएन वर्ल्ड डेटा फोरम कॉम्पिटीशन में हासिल किया दूसरा स्थान

उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली 16 साल की एक आस्था पटवाल ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। अपनी काबिलियत, मेहनत और अपने दृढ़ संकल्प से एक नया मुकाम हासिल करने वाली आस्था आज उन सभी के लिए एक मिसाल बन गई है, जो कमजोरी के आगे हार मान लेते है। बोल और सुन नहीं पाने वाली आस्था ने अपने जैसे कई दिव्यांगों को एक आम नागरिक का दर्जा दिलवाने की जिद के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है। आस्था ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रतियोगिता में पूरी दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया है। आस्था की बनाई गई एक मिनट की एक वीडियो में उन्होंने एक गंभीर मुद्दे की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

दुनिया भर के 15 से 24 साल के युवाओं ने लिया हिस्सा

आस्था भले ही देख और सुन नहीं पातीं मगर फिर भी खुद को एक आम नागरिक का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपनी बात रखी। " यूएन वर्ल्ड डेटा फोरम कॉम्पिटीशन' में हिस्सा लेते हुए आस्था ने ‘डाटा क्यों जरूरी है’ विषय पर जनगणना में नेत्रहीन और सुनने असमर्थ दिव्यांग जनों की गिनती ना करने के विरोध में अपनी आवाज उठाई। इस कॉम्पिटीशन पूरी दुनिया के 15 से 24 साल के युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें आस्था ने दूसरा स्थान पाया। जबकि पहले और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल के दो युवा रहे हैं। इस प्रतियोगिता का रिजल्ट बीते गुरुवार रात जारी किया गया।

बड़े होकर टीचर बनना चाहती है आस्था

‘किसी को पता नहीं कि हम हैं’ थीम वाले अपने वीडियो के जरिए यह बताया कि दिव्यांग लोगों को भी जनता का हिस्सा मानना जरूरी है। आस्था खुद बोल नहीं सकतीं और ना ही सुन सकती हैं, ऐसे में उन्होंने साइन लेंग्वेज के जरिए वीडियो में कहा कि " मैं आप सबके के लिए अदृश्य हूं। हमें जनगणना में शामिल भी नहीं किया जाता। आस्‍था के इस वीडियो को सेंस इंडिया नामक अहमदाबाद के NGO ने बनाया और सपोर्ट किया। उनका कहना है कि जनगणना में दिव्यांगों की उपस्थिति होना बेहद जरूरी है। बड़े होकर टीचर बनने की चाह रखने वाली दूसरे बच्चों को इसके लिए जागरूक करना चाहती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meet Aastha Patwal from dehradun who raised her voice on international platform for inclusion of disabled in census, secured second place in UN World Data Forum Competition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381stjA
via IFTTT

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवकों के 634 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 6 नवंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित डाक घरों में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर तक अप्लाय कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 634

योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (हिन्दी) का भी अच्छा नॉलेज होना चाहिए।

आयु सीमा

18 से 40 साल

आवेदन शुल्क

जनरल- 100 रुपये

SC/ST/फीमेल कैंडिडेट- कोई शुल्क नहीं

सैलरी

हिमाचल प्रदेश GDS भर्ती 2020 के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट appost.in के जरिए अप्लाय कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Post Sarkari Naukri | Indian Post Naukri GDS Recruitment 2020: 634 Vacancies For GDS Apprentice Posts, Indian Post notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oFYWls
via IFTTT

आरोपी ने कहा, मिर्जापुर सीरीज में मुन्ना को देखकर मारी थी गोली, कंगना बोलीं- यही होता है जब अपराधियों का महिमामंडन करते हैं

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में सोमवार को पेपर देकर लौट रही बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा 21 वर्षीय निकिता की गोली मारकर हत्या की गई थी। रोप नूह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसिफ पर लगे हैं।

निकिता तोमर जिसकी हत्या की गई।

दरअसल, तौसीफ निकिता से शादी करना चाहता था। इसलिए वह कॉलेज के बाहर निकिता को ले जाने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही निकिता कॉलेज से बाहर आई, तौसीफ उसे जबरन कार में बिठाने लगा। लेकिन निकिता ने इंकार करते हुए विरोध किया तो तौसीफ ने उसे गोली मार दी। इस दौरान रेहान कार के अंदर बैठा हुआ था। इस घटना के बाद दोनों वहां से भाग निकले थे हालांकि बाद में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इस मामले की देश भर में निंदा हुई।

‘मिर्जापुर’ सीरीज देखकर आया हत्या का आइडिया

आरोपी तौसीफ ने पुलिस हिरासत में कुबूला कि उसने वेबसीरीज 'मिर्जापुर' देखने के बाद निकिता को मारने का प्लान बनाया था। इस सीरीज में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) भी एकतरफा प्यार में एक लड़की स्वीटी (श्रेया पिलगांवकर) को गोली मार देता है जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है।

बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना

तौसीफ की ये बातें सुनकर कंगना मिर्जापुर के मेकर्स पर भड़क गई हैं और बॉलीवुड को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक न्यूज आर्टिकल का लिंक शेयर किया जिसमें लिखा था, तौसीफ ने मिर्जापुर वेबसीरीज देखने के बाद निकिता की हत्या कर दी थी।

कंगना ने लिखा, यही होता है जब आप अपराधियों का महिमामंडन करते हैं। जब निगेटिव और डार्क किरदारों को अच्छा दिखने वाले युवा निभाते हैं तो उन्हें एंटी-हीरो दिखाया जाता है लेकिन विलेन के रूप में पेश नहीं किया जाता। बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए कि वो भलाई से ज्यादा नुकसान करता आया है।

गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ सीरीज का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है। 23 अक्टूबर को मिर्जापुर का दूसरा सीजन ‘मिर्जापुर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nikita Tomar murder accused was inspired by Munna from 'Mirzapur' web series,kangna ranaut reacts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ZH7UM
via IFTTT

राहुल के विवादित बयान पर सलमान खान का फूंटा गुस्सा-"तुम्हारा बेटा भी सिंगिंग प्रोफेशन आएगा तो क्या तब इसे नेपोटिज्म कहोगे?"

बिग बॉस 14 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन स्पेशल एपिसोड में राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू को ये कहकर नॉमिनेट किया कि वे नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं। उन्हें शो में इसीलिए मौका दिया गया क्योंकि वो सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। हालांकि राहुल की ये बात घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी पसंद नहीं आई। और सबने उनका जमकर विरोध किया।

राहुल वैद्य से हुई बहस में जान ने यह स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता बचपन में ही अलग हो गए थे और उनकी परवरिश उनकी मां ने की थी, इसलिए नेपोटिज्म का कोई सवाल ही नहीं था। इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में होस्ट सलमान नेपोटिज्म के इस टॉपिक पर टिप्पणी की सलमान ने इस बयान पर सवाल उठाए और साथ ही उन्हें गलत भी ठहराया। बातचीत के दौरान सलमान ने राहुल को बताया की उन्हें इस तरह के शब्द घर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आगे सलमान राहुल को समझाते हैं कि अगर कोई पैरेंट अपने बच्चों के लिए कुछ करता है तो उसे नेपोटिज्म नहीं कहा जा सकता। वे आगे कहते हैं कि अगर नेपोटिज्म के कारण जान गायक बन गया होता तो वह राहुल से अधिक सफल होता। यदि आगे चलकर राहुल का बेटा सिंगिंग प्रोफेशन में आगे बढ़ने का फैसला करता है, तो क्या तब भी इसे नेपोटिज्म कहोगे?

राहुल के इस नेपोटिज्म वाले बयान से सलमान ने उनपर नाराजगी जताई और साथ ही उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि ये अनफेयर हैं। कोई भी इस इंडस्ट्री में अपने बच्चों पर कुछ फोर्स नहीं कर सकता। इसके अलावा सलमान ने जैस्मिन भसीन को भी वुमेन कार्ड खेलने पर समझाइश दी। रुबीना ने राहुल और जैस्मिन की लड़ाई में समझाने की बजाय जैस्मिन को गलत तरीके से भड़काया था जिसके लिए उन्हें भी जमकर डांट पड़ी।

विवादों में श्वेता तिवारी:पति अभिनव ने श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप-"कस्टडी के लिए डॉक्टर के खिलाफ जाकर 4 साल के बच्चे को कराती है स्तनपान, फर्जी हस्ताक्षर भी किए"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14: Salman Khan' bashed on Rahul's disputed statement - "If your son also comes to singing profession, will you call it nepotism?"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320qsAr
via IFTTT

पैदल 15 किमी. का जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद का ऐलान- हर लड़की तक साइकिल पहुंच रही है

लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का अरेंजमेंट करने वाले सोनू सूद अब लड़कियों को साइकिल बांटने जा रहे हैं। दरअसल, संतोष चौहान नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोनू का ध्यान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की ऐसी हजारों लड़कियों की ओर केंद्रित किया, जिन्हें 5वीं कक्षा के बाद मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। क्योंकि लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए पैदल 8-15 किमी. का जंगल पार कर जाना होता है, जो काफी असुरक्षित है। ट्वीट देखने के बाद सोनू ने बिना देरी किए आश्वासन दिया कि वे गांव की हर लड़की तक साइकिल पहुंचा रहे हैं।

संतोष चौहान का ट्वीट और सोनू सूद का रिप्लाई

सोनू की मदद से बच्ची की जान बची

शनिवार सुबह पीटर फर्नांडीज नाम के ट्विटर यूजर ने एक बच्ची की फोटो साझा कर सोनू सूद को बताया था कि उनकी मदद से बच्ची एक दम ठीक हो गई है। जवाब में सोनू ने लिखा था कि बच्ची की मुस्कान ने उनके दिन की शुरुआत कमाल की कर दी।

##

दरअसल, मुंबई की रहने वाली 10 साल की इस बच्ची की रीढ़ की हड्डी में क्रैक था और गरीब परिवार की होने की वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। जब सोनू को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने आर्थिक मदद पहुंचा दी। 28 अक्टूबर को बच्ची की सर्जरी हुई थी।

सोनू का संदेश- दिवाली पर किसी का चूल्हा जलाओ

एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को भैया कहते हुए उनसे पटाखे की मांग की। जवाब में अभिनेता ने निवेदन करते हुए लिखा, "इस बार सब दिवाली पटाखे जलाकर नहीं, किसी का चूल्हा जलाकर बनाओ।"

##

मसीहा पर उठे सवाल:यूजर ने सोनू सूद की मदद को बताया पीआर स्टंट, सुबूत शेयर कर सोनू बोले- ये इरादों की बात है, लेकिन तुम नहीं समझोगे

बायोपिक पर राय:सोनू सूद अपनी बायोपिक में खुद ही निभाना चाहते हैं अपना रोल, सोनू ने कहा- लेकिन अभी बहुत जल्दबाजी होगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood to give cycle to girls from the entire village, who walks 15 km for education


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jKzuYf
via IFTTT

यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 91 पदों के लिए मांगे आवेदन, 17 नवंबर तक अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

IBPS सहित तमाम बैंकों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब यूको बैंक ने 91 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक बैंक विभिन्न विभागों में योग्यता और अनुभव के आधार पर 91 पदों पर नई भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आखिरी तारीख 17 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 91

योग्यता-

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन की आखिरी तारीख- 17 नवंबर

आयु सीमा

आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष है की गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले लिखित परीक्षा तथा दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा।

एप्लीकेशन प्रोसेस

जनरल - 1180 रुपए

एससी/एसटी/पीडब्लूबीडी- 118 रुपए

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.ucobank.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UCO Bank Sarkari Naukri | UCO Bank Naukri Specialist Officer Recruitment 2020: 3270 Vacancies For Specialist Officer Apprentice Posts, UCO Bank notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oLGtUL
via IFTTT

DSP मां ने 68 साल की उम्र में पास की LLB की परीक्षा, अहाना कुमरा ने कहा-मुझे आप पर गर्व है वकील साहिबा

बॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी मां ने 68 साल की उम्र में वकील की डिग्री हासिल की है।

अहाना ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, 40 साल तक पुलिस डिपार्टमेंट और सीबीआई को अपनी सेवाएं देने के बाद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मिसेज. सुरेश बाल्यान कुमरा को 90% एडीआर के साथ एलएलबी पास करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 68 साल की उम्र में आपके वकील बनने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! वकील साहिबा।

अहाना की इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी कमेंट किए। दीया मिर्जा ने लिखा, ''क्या बात है''। तापसी पन्नू ने लिखा-''बेहद इंस्पायरिंग''।

‘युद्ध’ में बनी थीं बिग बी की बेटी

अहाना के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में वह प्रियंका गांधी का रोल निभाती दिखी थीं। इसके अलावा वह 2013 में आए सीरियल 'युद्ध' में अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल निभाकर चर्चा में आई थीं। अहाना पिछली बार वेब सीरीज 'बेताल' में दिखी थीं। अब ‘शमशेरा’ उनकी अगली फिल्म है जो 2022 तक रिलीज होने की संभावना है।

लखनऊ में हुई परवरिश

अहाना का जन्म और परवरिश लखनऊ में हुई है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था जिसके बाद वह थिएटर की तरफ मुड़ीं। व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एक्टिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने विज्ञापनों और शॉर्ट फिल्मों से अपने सफर की शुरुआत की। इसके बाद 35 साल की अहाना कुमरा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में नाम कमाया।

अहाना के परिवार की बात करें तो मां के अलावा उनकी फैमिली में पिता सुशील कुमरा हैं जो कि ल्यूपिन लिमिटेड में पूर्व वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। अहाना की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम शिवानी कुमरा है और वह इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्राग्रेंस में की-अकाउंट्स मैनेजर है। इसके अलावा छोटे भाई करण कुमरा अभी पढ़ाई कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aahana Kumra's mom scores 90% in her LLB exam at the age of 68


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Zp01e
via IFTTT

MCC ने NRI कैंडिडेट्स के लिए जारी की सेकंड लिस्ट, MBBS और BDS‌ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे एलिजिबल स्टूडेंट्स

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NRI कैंडिडेट्स के लिए सेकंड लिस्ट जारी कर दी है। जारी इस लिस्ट में MCC ने उन कैंडिडेट्स के नाम शामिल है, जो एकेडमिक ईयर 2020-21 में MBBS और BDS‌ प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल हैं। कैंडिडेट्स यह लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर देख सकते हैं।

राष्ट्रीयता बदल सकेंगे कैंडिडेट्स

सेकंड लिस्ट के सिलेक्टेड कैंडिडेट्स NEET UG काउंसलिंग 2020 के राउंड -1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं। इससे पहले MCC ने कैंडिडेट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो कैंडिडेट अपनी राष्ट्रीयता को बदलना चाहते हैं, पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने के बाद इसे बदल सकते हैं।

2 नवंबर तक होगी पहले राउंड की एडमिशन प्रोसेस

वहीं, NEET UG काउंसिलिंग के तहत फिलहाल पहले राउंड की प्रोसेस चल रही है, जो 2 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 3 और 4 नवंबर को सीट अलॉट की जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग के रिजल्ट की घोषणा 5 नवंबर को की जाएगी। इसके आधार पर कैंडिडेट्स 6 नवंबर से 12 नवंबर तक अलॉट किए इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NEET UG 2020| MCC has released the Second List for NRI Candidates, eligible students will be able to register for admission in MBBS and BDS‌ program.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31WQXXi
via IFTTT

मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों की भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 15 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा एग्जाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए टेंटेटिव डेट्स जारी कर दी है। इस बारे में जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती परीक्षा 15 से 23 दिसंबर, 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके कैंडिडेट्स परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी और CBT की तारीख की चेक कर सकेंगे।

इसके अलावा एससी / एसटी कैंडिडेट्स के लिए यात्रा पास डाउनलोड करने का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही RRB की तरफ से कॉल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

1 लाख से ज्यादा पदों पर होनी हैं भर्ती

भर्ती परीक्षा के जरिए RRB NTPC, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड और लेवल -1 पदों के कुल 1 लाख, 40 हजार 640 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी, 2019 में जारी किया गया था। भर्ती के लिए करीब दो करोड़ कैंडिडेट्स आवेदन किया है। आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए 15 अक्टूबर को लिंक एक्टिव की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RRB released the examination date for ministerial and isolated posts recruitment , the exam will be held between December 15 to 23


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ekv4q8
via IFTTT

सैनिक स्कूलों में नॉन-क्रीमी लेयर OBC को मिलेगा 27 फीसदी कोटा, एकेडमिक ईयर 2021-22 से लागू होगी नई आरक्षण नीति

देश के सैनिक स्कूलों में एकेडमिक ईयर 2021-22 से नॉन-क्रीमी लेयर OBC के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। इस बारे में रक्षा सचिव अजय कुमार ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय सैनिक स्कूलों का प्रबंधन करती है।

अजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि, "साल 2021-22 से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इस संबंध में 13 अक्टूबर को जारी एक सर्कूलर देश भर के सभी सैनिक स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजा गया था।"

A और B नाम की होगी दोनों लिस्ट

जारी सर्कुलर में कहा गया कि एक सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटें राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित हैं, जिसमें स्कूल स्थित है और बाकी बची 33 फीसदी उन लोगों के लिए आरक्षित हैं, जो उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के बाहर से आते हैं। इन दोनों लिस्ट को लिस्ट- A और लिस्ट- B कहा जाएगा।

इसी साल से लागू होगी नई नीति

सर्कुलर के मुताबिक अब प्रत्येक लिस्ट में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि, 7.5 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व रहेंगी। इसके अलावा 27 प्रतिशत सीटें नॉन-क्रीमी लेयर OBC के लिए आरक्षित होगी। यह नई आरक्षण नीति एकेडमिक ईयर 2021-22 के नए सेशन से ही लागू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Non-creamy layer OBC to get 27 percent quota in Sainik schools, new reservation policy will be applied from academic year 2021-22


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jKkJVB
via IFTTT

'काला चश्मा' के सिंगर इनदीप ने खुद को घर में बंद किया, अमन बैसला खुदकुशी केस के चलते मुसीबत में

'सैटरडे सैटरडे' और 'काला चश्मा' जैसे गानों के सिंगर इनदीप बख्शी ने इन दिनों दिल्ली स्थित अपने घर में बंद रहने के लिए मजबूर हैं। म्यूजिक वीडियो 'राज' के लिए सुमित गोस्वामी के साथ कोलेबोरेशन के बाद उन्हें लगातार मौत की धमकी मिल रही थी। दरअसल, सुमित पर बिजनेसमैन अमन बैसला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है और वे फिलहाल जेल में हैं। बैसला ने मरने से पहले सुमित पर उनके पैसे वापस न करने का आरोप लगाया था।

बख्शी को लगातार मिल रही धमकी

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सुमित गोस्वामी के साथ इनदीप बख्शी का गीत 'राज' सामने आया है, तभी से लोग बख्शी और और उनकी फैमिली को सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। लोगों के इस व्यवहार से वे काफी डिस्टर्ब हैं।

न्यूज पोर्टल से बातचीत में बख्शी ने कहा, "मैं आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर हूं। मैं यह कैसे जान सकता हूं कि पर्सनल लाइफ में कौन कैसा है? क्योंकि मैं उस इंसान से प्रोफेशनली ही जुड़ा था, वह भी कंपनी के जरिए गीत की शूटिंग के लिए। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भी उसके गुनाह में शामिल हूं। कंपनी के लिए विवाद सही है। यह उनकी दिक्कत है। मैंने उनसे भी बात की है।"

नवंबर में आने वाला था गीत

इनदीप ने आगे कहा, "पहले यह गाना नवंबर में आने वाला था। फिर वीडियो वायरल हो गया, जिसमें मृतक अपनी मौत के लिए गोस्वामी को जिम्मेदार ठहराते दिखाई दे रहा है। हमारा ट्रैक दो महीने पहले शूट हो चुका था और अक्टूबर में यह सामने आ गया।"

जहां जाते हैं, वहां डर लगता है

बख्शी ने बताया कि वे जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें अपनी जिंदगी को लेकर डर लगता है। वे यह पता नहीं लगा सकते कि कौन उनके फैन हैं और कौन उन्हें मारने के लिए हमला करने वाला है? उनके मुताबिक, हाल ही में उन्होंने अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पोस्ट लिखी तो लोगों ने 'मार देंगे' जैसे कमेंट कर उन्हें धमकी दी।

'आप चाहें तो मैं सिंगिंग बंद कर दूंगा'

इनदीप के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनकी कार के बोनट पर 'पंगा क्यों लिया?' लिखा। उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। वे कहते हैं, "मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। मैंने सिर्फ रैप लिखा है। धमकी के चलते आधे से ज्यादा आर्टिस्ट्स मेरे साथ काम करने में डर रहे हैं। मेरी मां पूरे दिन रोती रहती है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं? अगर आप चाहते हैं तो मैं सिंगिंग भी बंद कर सकता हूं। मेरे लिए मेरा परिवार ही सबकुछ है।"

'बिग बॉस 14' हाथ से निकल गया

इनदीप बख्शी के मुताबिक, वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन विवाद के चलते उनके हाथ से यह मौका निकल गया। फिलहाल, वे अपने घर में ही बंद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aman Baisla Controversy: Kala Chashma singer Indeep Bakshi Locks Himself up After Sumit Goswami Gets Accused in Suicide Case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Y3jlO
via IFTTT

परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को तमिलनाडु सरकार ने दी बड़ी राहत, अब मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मिलेगा 7.5% आरक्षण

तमिलनाडु सरकार ने इस साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET) पास करने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक पर अपनी सहमति दी है। इस बारे में ऐलान करते हुए राज्य सरकार ने कहा कि,सरकारी स्कूलों के उन स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा,जिन्होंने इस साल NEET क्वालिफाई कर लिया है।

मौजूदा सत्र से लागू होगा नया नियम

रिजर्वेशन के सरकारी आदेश के बाद अब मौजूदा एकेडमिक ईयर 2020-21 से MBBS,BDS,BSMS, BAMS, BUMS और BHMS में एडमिशन के लिए सरकारी स्कूल के सफल कैंडिडेट्स को 7.5 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी जाएगी। यह फैसला सत्तारूढ़ AIADMK-led राज्य सरकार द्वारा एक कार्यकारी आदेश जारी किए जाने के एक दिन बाद आया है। इसमें राज्यपाल ने एडमिशन प्रोसेस से पहले बिल के प्रावधानों को लागू करने के लिए बाईपास किया था, जो जल्द ही शुरू होगा।

CGI ने बिल को बताया संविधान के अनुरूप

बिल को मंजूरी देने के बाद, राज्यपाल पुरोहित ने एक बयान जारी कर कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी ने पहले कहा था कि NEET कोटा विधेयक के तहत करीब 300 सीटें वंचित परिवार से आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए आरक्षित की जाएंगी। वहीं, देश के सॉलिसिटर जनरल (CGI) तुषार मेहता ने भी इस विधेयक को संविधान के अनुरूप बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह न्यायिक समीक्षा और आरक्षित सीटों की ऊपरी सीमा से संबंधित अन्य संवैधानिक सिद्धांतों के अधीन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamil Nadu government clears 7.5% quota bill for the students of government school who clears NEET this year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NU9pv
via IFTTT

अपने दोनों डॉग्स की मौत से दुखी सलमान ने नहीं लिया था ब्रेक, बिना सोए लगातार की थी 48 घंटे तक शूटिंग

सलमान खान,अजय देवगन और असिन स्टारर लंदन ड्रीम्स को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 30 अक्टूबर 2009 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में विपुल ने बताया कि कैसे अपने डॉग्स मायसन और मायजान की मृत्यु के बाद सलमान ने फिल्म के अहम सीन्स की शूटिंग की थी।

दुखी सलमान ने जारी रखी शूटिंग

विपुल ने कहा, ‘शेड्यूल के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिकल कॉन्सर्ट की शूटिंग की जानी थी लेकिन तभी सलमान के दोनों का निधन हो गए। सलमान दोनों से बेहद प्यार करते थे लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी। सलमान ने पैक अप के बाद भी सुबह सात बजे तक शूटिंग की, फिर वो कर्जत से मुंबई गए, अपने डॉग्स की डेड बॉडी को पनवेल वाल फार्महाउस ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया और शाम को 4 बजे दोबारा सेट पर आकर शूटिंग करने लगे।’

सलमान जानते थे कि हमने कॉन्सर्ट वाले सीन्स पर काफी पैसा खर्च किया है इसलिए उन्होंने नुकसान से सबको बचाने के लिए अपने पर्सनल लॉस को अलग रखा और शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने लगातार 48 घंटे तक बिना सोए शूटिंग की।

नहीं देखा सुपरस्टार्स का क्लैश

इंटरव्यू के दौरान विपुल ने यह भी बताया कि उन्हें कहा गया था कि दो सुपरस्टार्स के साथ काम ना करें क्योंकि इससे ईगो क्लैश की संभावना पैदा होती है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, विपुल को ऐसा अनुभव देखने को नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘मैं सरप्राइज था क्योंकि शूट पिकनिक की तरह थी। मुझे नहीं लगता कि मैं लंदन ड्रीम्स के सेट पर जितना हंसा हूं, उतना किसी फिल्म के सेट पर हंसा होऊंगा। एक तरफ सलमान हमेशा जोक्स मारते रहते थे तो वहीं, अजय भी सेट पर प्रैंक्स करते रहते थे। दोनों सुपरस्टार्स के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा क्योंकि इन्होंने मुझे सेट पर घर जैसा फील कराया।’ फिल्म से आदित्य रॉय कपूर ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan continues London Dreams shot ‘non-stop without sleeping for 48 hours’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37VNxYT
via IFTTT

कंगना ने कहा- सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं बने, क्योंकि गांधीजी नेहरू जैसा कमजोर दिमाग चाहते थे

लौहपुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पर कंगना रनोट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने सरदार पटेल के समझौतों के लिए गांधीजी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही पटेल द्वारा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के पद से समझौते पर खेद जताया। कंगना के तीन ट्वीट...

पहला ट्वीट- गांधीजी की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री

कंगना ने पहले ट्वीट में लिखा है, "उन्होंने गांधीजी की खुशी के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे योग्य और निर्वाचित पद ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें (गांधीजी) को लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देश ने दशकों का इसका परिणाम झेला। हमारे लिए जो सही है, उसे हमें बेशर्मी से छीनना चाहिए।"

दूसरा ट्वीट- गांधीजी कमजोर दिमाग चाहते थे

कंगना ने अगले ट्वीट में सरदार पटेल को भारत का असली लौहपुरुष बताते हुए लिखा है, "मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, ताकि वे खुद को सामने रखकर देश को कंट्रोल कर सकें और इसे चला सकें। प्लान अच्छा था। लेकिन गांधीजी की हत्या के बाद जो हुआ, वह डिजास्टर था।"

##

तीसरा ट्वीट- आपके फैसले का गहरा अफसोस है

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा है, "भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। आप वो इंसान हैं, जिसने हमें आज का अखंड भारत दिया। लेकिनप्रधानमंत्री पद से समझौता कर आप अपना महान नेतृत्व और विजन हमसे दूर ले गए। हमें आपके फैसले का गहरा अफसोस है।"

##

कंगना रनोट का गुस्सा:कंगना रनोट ने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री को बताया खून का प्यासा, लेकिन अपने ट्वीट में दो भूल कर गई एक्ट्रेस

कंगना vs BMC:पैरवी के लिए BMC ने वकील को 82 लाख दिए, कंगना बोलीं- पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए

मालवी के लिए कंगना ने उठाई आवाज:चाकूबाजी में घायल मालवी के समर्थन में उतरीं कंगना, बोलीं-छोटे शहर से आए स्ट्रगलर्स के साथ यही होता है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut Targeted Mahatma Gandhi And Pandit Jawaharlal Nehru On Sardar Vallabhbhai Patel 145th Birth Anniversary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38aolOz
via IFTTT

Friday, October 30, 2020

आज चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगी यूनिवर्सिटी, 2 से 4 नवंबर तक चलेगी एडमिशन प्रोसेस, 6 नवंबर तक फीस सबमिट कर सकते हैं स्टूडेंट्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज, शनिवार 31 अक्टूबर को अपनी चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा। चौथी कटऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स DU की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर लिस्ट चेक देख सकते हैं। इससे पहले जारी यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रोसेस 2 नवंबर, सुबह 10 बजे से 4 नवंबर, शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स 6 नवंबर, रात 11:59 तक कोर्सेस के लिए फीस सबमिट कर सकते हैं।

पहले ही जारी हो चुकी है तीन लिस्ट

ऐसे में स्टूडेंट्स जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहले रजिस्टर्ड कराया था, वे संबद्ध कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर DU की चौथी कट-ऑफ देख सकते हैं। साथ ही वह स्टूडेंट्स जो पहले जारी हो चुकी 3 कटऑफ लिस्ट में से किसी भी एक लिस्ट के तहत किसी भी कॉलेजों के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके है, उनके पास कट-ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज या फिर प्रोग्राम बदलने का ऑप्शन होगा।

कॉलेज या कोर्स में बदलाव कर सकेंगे स्टूडेंट्स

ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट्स किसी कॉलेज या कोर्स को बदलना चाहता है, तो वह आज लिस्ट जारी होने के बाद ऐसा कर सकेंगे। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स डीयू चौथी कट-ऑफ के तहत एडमिशन लेते हैं, उन्हें DU डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए संबंधित कॉलेजों में तय शेड्यूल के मुताबिक रिपोर्ट करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DU Admission 2020| Delhi university will release the fourth cut-off list today, admissions program will run from November 2 to November 4


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kLbTYW
via IFTTT

मुकेश खन्ना ने कहा- जब औरतों ने बाहर काम करना शुरू किया, तब से मी-टू की प्रॉब्लम शुरू हुई

शक्तिमान कैरेक्टर निभाकर देश-दुनिया में मशहूर हुए एक्टर मुकेश खन्ना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मी-टू अभियान पर कहा कि ये समस्या औरतों के बाहर काम करने से शुरू हुई है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं।

मुकेश खन्ना बोले- औरत की रचना अलग, मर्द की अलग
द फिल्मी चर्चा को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा- औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।

लक्ष्मी बॉम्ब नाम पर नाराज हो गए थे मुकेश खन्ना
हाल ही में मुकेश खन्ना फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स पर खफा हो गए थे। उन्हें इस फिल्म के नाम को लेकर समस्या थी। खन्ना ने तब कहा था- लक्ष्मी बॉम्ब टाइटल पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। मुझसे पूछो तो फिल्म बैन जायज नहीं है। क्योंकि अभी सिर्फ ट्रेलर देखा है फिल्म अभी बाकी है। लक्ष्मी के आगे बॉम्ब जोड़ना शरारत से भरा लगता है। क्या आप अल्लाह बॉम्ब या बदमाश जीसस फिल्म का नाम रख सकते हैं। नहीं न, तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब कैसे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Khanna said - When women started working outside, the problem of Me Too started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35QR2gi
via IFTTT