Monday, August 31, 2020

देश के 660 सेंटर्स पर परीक्षा दे रहे करीब 8 लाख स्टूडेंट्स, थर्मल स्क्रींनिंग के साथ मिली एंट्री, 6 सितंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित हो रही परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी एक सितंबर से जेईई मेन परीक्षा देशभर में आयाेजित की जा रही है। यह परीक्षा देशभर में 660 परीक्षा सेंटर में 6 सितंबर तक आयोजित होगी। विपक्षी दलों और कुछ छात्रों के विरोध के बावजूद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में प्रवेश के लिए JEE मेन, मंगलवार को कोरोना के बीच आखिरकार शुरू हो गई। इस साल देशभर से करीब 8.5 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

एडमिड कार्ड भी हुए सैनिटाइज

आज से शुरू हुई परीक्षा के दाैरान देश के अलग-अलग राज्यों से परीक्षा में अलग तरह का नजारा देखने को मिले। कोरोना के चलते एनटीए की तरफ से जारी गाइडलाइंस का ध्यान रखा गया। स्टूडेंट्स को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एंट्री कराई गई। सेंटर के अंदर छात्रों को मॉस्क उपलब्ध कराया गया और उनके एडमिड कार्ड सैनिटाइज किए गए। परीक्षा के दौरान ना फुल आस्तीन नजर आई ना हाई हील। सभी कैंडिडेट्स गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही सेंटर्स पहुंचे।

इन राज्यों में स्टूडेंट्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

मध्य प्रदेश में मुफ्त यातायात : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेईई और नीट के स्टूडेंट्स के लिए यातायात के मुफ्त साधन उपलब्ध कराने की घाेषणा की है। इसके लिए स्टूडेंट्स 181 पर कॉल कर सकते हैं।

उड़ीसा में मिलेंगी ये सुविधाएं : उड़ीसा सरकार ने स्टूडेंट्स काे मुफ्त यातायात और ठहरने की सुविधा मुहैया करवाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में हुआ सुविधाओं का ऐलान : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टूडेंट्स काे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस भेजने की व्यवस्थाएं कराने काे कहा है।

झारखंड में एक महीने का अनलॉक: झारखंड सरकार ने 30 सितंबर तक एक महीने के लिए राज्य में सार्वजनिक परिवहन, होटल, लॉज और रेस्तरां को दोबारा खोलने की अनुमति दी है। जेईई-नीट के दौरान, अन्य राज्यों से आने और जाने वाले कैंडिडेट्स को 14 दिन के क्वारैंटाइन से छूट दी जाएगी।

मुंबई में चलेगी स्पेशल ट्रेन: जेईई और नीट उम्मीदवारों को मुंबई में विशेष ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को उपनगरीय स्टेशनों में प्रवेश करने का परमिट माना जाएगा। हालांकि, उन्हें यात्रा के लिए टिकिट खरीदना होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा में किए गए बदलाव

  • दिए गए टाइम स्लॉट में परीक्षा केंद्र पहुंचे स्टूडेंट्स
  • जेईई की एक पाली में एक लाख 32 हजार की जगह अब 85 हजार अभ्यर्थी बैठे।
  • जेईई मेन के लिए परीक्षा केंद्र 570 से बढ़ाकर 660 किए गए।
  • एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
  • जेईई में एक-एक सीट छोड़कर छात्रों को बिठाया।
  • फ्रिस्किंग, डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन का काम रजिस्ट्रेशन रूम के अंदर किया गया।
  • कोरोना के लक्षण होने पर आइसोलेशन रूम में देनी होगी परीक्षा।
  • कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र में नया मास्क दिया गया।
  • मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनना अनिवार्य।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JEE Mains 2020 live updates| Examination begins across the country today, Around 8 lakh students are giving exam in 660 centers, the exam will be conducted in online mode till 6 September


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jw5PCl
via IFTTT

कमरे को बंद कर रोया करते थे सुशांत, रात में उठ हनुमान जी की प्रतिमा को लगाते थे गले; फाइनेंस को लेकर थे चिंतित

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत कई बार रात में उठ कर हनुमान जी की प्रतिमा को अपने गले से लगाते थे।

मिरांडा को बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने नौकरी पर रखा था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि एक दिन प्रियंका की सुशांत के घर पर काम करने वाले अब्बास से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद अब्बास ने नौकरी छोड़ दी थी। उसी दौरान दिपेश ने भी जॉब छोड़ दी थी। सैमुअल ने कहा कि सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था इसके बाद प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए।


सुशांत को बीजी रखने के लिए रिया घर पर आयोजित करती थीं पार्टी
सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे। इस दौरान उनके कई बार सिसकते हुए सुना गया था।

रात में कमरे से बाहर आकर हनुमान जी की मूर्ति को लगाते थे गले
मिरांडा ने यह भी बताया कि रिया और कई वर्कर्स ने सुशांत के पुराने घर यानी कैप्री हाइट्स को भूतिया बताया था। जिसके बाद सुशांत ने उसे छोड़ बांद्रा शिफ्ट होने का निर्णय लिया था। बांद्रा आने के बाद कई बार सुशांत रात में अपने कमरे से बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर वापस कमरे में चले जाते थे। यह सब उनके यूरोप से लौटने के बाद हुआ था। सुशांत, रिया और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे।


फाइनेंस को लेकर परेशान रहते थे सुशांत
सुशांत अपने आर्थिक पहलुओं को लेकर परेशान रहते थे। उन्हें लगता था कि बहुत फालतू खर्च हो रहा है। जिसके बाद वे अक्सर मीटिंग बुलाकर अकाउंट्स की डिटेल लेते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत पहले पैसों को लेकर ज्यादा सजग नहीं रहते थे।

श्रुति मोदी के कहने पर वाटर स्टोन गए थे सुशांत
सैमुअल ने यह भी बताया कि सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने उन्हें वॉटरस्टोन क्लब में जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां सुशांत की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। सैमुअल ने यह भी दावा किया है कि इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी सैमुअल की मौत की अफवाह
कुछ दिन पहले सैमुअल के मरने की खबर भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई थी, जिसके बाद खुद सैमुअल ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हैलो दोस्तों, सहयोग के लिए शुक्रिया, मैं ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरा अकाउंट कोई और इस्तेमाल नहीं कर रहा है'।

मौत की अफवाह के बाद सैमुअल ने यह पोस्ट लिखा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैमुअल मिरांडा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पर तकरीबन डेढ़ साल से नौकरी कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YVjmMa
via IFTTT

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पांचवें दिन और गौरव आर्य से ईडी दूसरे दिन जारी रखेगी पूछताछ;

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज बारहवां दिन है। केस की सबसे अहम किरदार रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर पांचवीं बार पूछताछ होगी। अबतक अभिनेत्री से 34 घंटों की पूछताछ हो चुकी है। सोमवार को उनसे 8 घंटे पूछताछ हुई। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी सीबीआई की रडार पर हैं। बता दें कि सीबीआई ने उनके पिता इन्द्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती से एक बार भी पूछताछ नहीं की है। दोनों पटना में दर्ज एफआईआर में नामजद हैं।

आज सुशांत के घर काम करने वाले लोगों और रिया-शोविक को आमने-सामने बैठकर पूचाताछ हो सकती है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर एक बार गौरव आर्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव और रिया का ड्रग्स चैट सामने आने के बाद ईडी अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। ईडी ने इस केस में एक नए शख्स कुणाल जानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट में कुणाल का नाम सामने आया था।


सोमवार को हुई सीबीआई की पूछताछ
इससे पहले सोमवार को रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक से भी पहुंचे हुई। दोनों भाई बहन से आईपीएस नुपुर शर्मा ने आमने-सामने बैठकर पूछताछ की है। इनके अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को रिया के ड्रग्स चैट और घर पर होने वाली पार्टिज को लेकर सवाल किये गए, जिसका वो सही से जवाब नहीं दे सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau Of Investigation (CBI) Investigation Day 12th Day Today Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z944nd
via IFTTT

क्या आज से शुरू हो रही JEE के एग्जाम सेंटरों में बाढ़ का पानी भरा है? इस दावे से वायरल की जा रही फोटो का सच जानिए

क्या हो रहा वायरल : सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। फोटो में भारी बारिश के चलते सड़कों और घरों में हुआ जलभराव दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो नीट और जेईई परीक्षा केंद्रों की हैं। फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल पूछा जा रहा है कि जब परीक्षा केंद्रों की यह हालत है, तो फिर परीक्षा कैसे आयोजित होगी ?

देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली JEE मेन्स मंगलवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 6 सितंबर तक होनी है। वहीं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली NEET 13 सितंबर को होगी।

कोरोना संक्रमण के बीच हो रही इन दो परीक्षाओं को लेकर जहां पैरेंट्स परेशान हैं। वहीं, छात्रों ने लगातार परीक्षा पोस्टपोन करने की सरकार से मांग की थी। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर इन परीक्षाओं को लेकर कई भ्रामक दावे भी किए जा रहे हैं।

चार फोटो वायरल हो रही हैं

1. पहली फोटो

एग्जाम सेंटर में जलभराव के दावे के साथ ये तस्वीरें पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

2.दूसरी फोटो

इस फोटो को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि ये कोरोना काल की नहीं है। कोई भी शख्स मास्क पहने नहीं दिख रहा। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालित होता दिख रहा है। जबकि इस समय अधिकतर राज्यों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है।

3. तीसरी फोटो

जेईई परीक्षा आयोजित कराए जाने के लगातार हो रहे विरोध के पीछे दो वजह हैं। पहली देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले। और दूसरी, देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात।

4. चौथी फोटो

चूंकि इस समय बिहार, मध्यप्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य सच में बाढ़ का सामना कर रहे हैं। इसलिए एग्जाम सेंटरों में जलभराव के दावे को यूजर सच मानकर शेयर कर रहे हैं।

फोटो के साथ वायरल हो रहा मैसेज

This is the condition of examination centers and govt. wants to conduct exam's

हिंदी अनुवाद - परीक्षा केंद्रों की यह हालत है और सरकार परीक्षा आयोजित कराना चाहती है।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे

## ##

फैक्ट चेक पड़ताल

नीट और जेईई के परीक्षा केंद्रों का बताकर चार फोटो वायरल हो रही हैं। हमने एक-एक करके हर फोटो की जांच शुरू की, तो बिल्कुल अलग ही सच्चाई निकल कर आई।

पहली फोटो का सच

गूगल पर फोटो को रिवर्स सर्च करने से कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आईं। जिनसे पता चलता है कि फोटो इलाहाबाद में हुई बारिश का है। फोटो में जलमग्न दिख रहा एमएल कॉन्वेंट स्कूल इलाहाबाद का ही है। न्यूज वेबसाइट पर उल्लेख नहीं है कि खबर किस समय की है। लेकिन, खबर में प्रयागराज का पुराना नाम ‘इलाहाबाद’ लिखा हुआ है।

उत्तरप्रदेश सरकार ने अक्टूबर, 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखे जाने को मंजूरी दी थी। तबसे मीडिया रिपोर्ट्स में भी शहर का नाम प्रयागराज ही लिखा जाता है। स्पष्ट है कि वायरल हो रही पहली फोटो दो साल से भी ज्यादा पुरानी है और इसका नीट-जेईई परीक्षा से कोई संबंध नहीं है।

दूसरी फोटो का सच

न्यूज-18 की वेबसाइट पर तीन साल पुरानी एक फोटो स्टोरी है। स्टोरी में 29 अगस्त, 2017 की देश भर की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें हैं। यहां हमें वो दूसरी फोटो मिली। जिसे नीट-जेईई परीक्षा केंद्रों का बताया जा रहा है। असल में ये फोटो मुंबई में आई बाढ़ की है।

तीसरी फोटो का सच

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 4 अगस्त, 2019 की खबर से पता चलता है कि ये फोटो पिछले साल हरिद्वार में आई बाढ़ का है।

चौथी फोटो का सच

चौथी फोेटो को रिवर्स सर्च करने पर भी दैनिक जागरण की ही एक खबर हमारे सामने आई। 9 जुलाई, 2019 की इस खबर में फोटो को पटना में हुई बारिश का बताया गया है।

निष्कर्ष: JEE-NEET के परीक्षा केंद्रों का बताकर शेयर की जा रही तस्वीरें यूपी, बिहार, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में आई बाढ़ की हैं। पुरानी तस्वीरों के आधार पर भ्रामक दावा किया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों में बाढ़ का पानी भरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Is the situation bad due to floods at NEET-JEE examination centers? Old pictures of floods in Uttarakhand, UP and Bihar go viral with false claims


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Qg54w
via IFTTT

थिएटर खोलने की परमिशन नहीं मिलने पर प्रोड्यूसर्स ने 'मूवी थिएटर बचाओ' मुहिम शुरू की, सिनेमाघर वालों ने पूछा- रिलीज के लिए फिल्में कहां से आएंगी?

प्रोड्यूसर्स को सरकार से उम्‍मीद थी कि अनलॉक के चौथे चरण में वो सिनेमाघरों को भी खोलने की अनुमति दे देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिम, रेस्‍टोरेंट और दिल्‍ली मेट्रो को चलाने की इजाजत दे दी गई, पर सिनेमाघरों को अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत कई प्रोड्यूसर्स और ट्रेड एनालिस्‍टों ने ‘सेव मूवी थिएटर’ नाम की मुहिम शुरू कर दी है।

हालांकि खुद सिनेमाघर संचालकों ने थिएटरों को चलाने में आने वाली व्‍यावहारिक चुनौतियां गिनाई हैं। साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि प्रोड्यूसर्स के पास नई फिल्‍में रेडी नहीं हैं। सिवाय '83' और 'सूर्यवंशी' को छोड़कर। ऐसे में किस आधार पर सिनेमाघर खुलेंगे।

सिर्फ दो नई फिल्‍मों के सहारे कैसे ओपनिंग होगी?

मल्‍टीप्‍लेक्‍स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी डीडीएलियास प्रकाश ने कहा, 'पिछले पांच महीनों में सरकार के साथ दो बार वेबीनार पर हमारी वर्चुअल मीटिंग हुई थी। पहली बैठक में उनका साफ कहना था कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य है, इंडस्‍ट्री नहीं। महामारी नियंत्रित होगी तो ही सिनेमाघर खोलने पर अनुमति दी जाएगी। पर आज भी देश में हर दिन में 60 से 70 हजार केसेज आ रहे हैं। साथ ही सिनेमाघर एक बंद एरिया होता है, वहां एहतियात के ज्‍यादा साधन चाहिए। इतना ही नहीं हमारे पास नई फिल्में कहां हैं, जो हम सिनेमाघरों में शो केस करेंगे।'

आगे उन्होंने बताया, 'सिर्फ ‘83’ और ‘सूर्यवंशी’ के सहारे कैसे थिएटर चलेंगे। साथ ही इन दोनों फिल्‍मों के फाइनेंसर प्रोड्यूसर्स से ब्‍याज ले रहे हैं। ओटीटी वाले इन फिल्‍मों को 100 करोड़ से ज्यादा दे नहीं रहे हैं। ऐसे में उनके पास ऑप्‍शन बस बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन है। इसी वजह से वो इस मुहिम को लीड कर रहे हैं। सच्‍चाई यह है कि सिनेमाघर मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टीज को बंद करते हुए ट्रांसफार्मर तक को डिस्कनेक्‍ट किया हुआ है। स्‍टाफ तक हटा दिए गए हैं। नई भर्तियां करनी होंगी।'

केंद्र इजाजत दे भी दे, पर राज्‍य अड़ंगा डाल रहे

फिल्‍म और ट्रेड बिजनेस के एमिनेंट एनालिस्‍ट गिरीश जौहर ने कहा, 'कोरोना के केसेज में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 70 हजार मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों को एक सितंबर से खोलने का मौका तो नहीं मिल रहा। देश में मल्‍टीप्‍लेक्‍स और सिंगल स्‍क्रीन मिलाकर 9500 स्‍क्रीन हैं। दूसरी चीज यह कि हमारे पास नया कंटेंट भी नहीं है।

गांधी जयंती पर रिलीज करने के लिए हमारे पास कोई फिल्‍म नहीं है। ऐसे में हम सिनेमाज ओपन कर भी लें तो पुरानी फिल्‍मों से उन्‍हें चलाना होगा। वो देखने कम ही लोग आएंगे, क्‍योंकि वैसे भी सिनेमाघर वाले प्रोटोकॉल के चलते महज आधी या एक चौथाई दर्शक क्षमता पर ही अपनी प्रॉपर्टी ओपन कर पाएंगे। अगर हॉलीवुड फिल्म 'टेनेंट' आ गई तो लोग आएंगे। डर निकलेगा उनका।

हम लोग 15 अगस्‍त से खुलने का सोच रहे थे। पर अगर अभी इजाजत मिल भी जाए तो फिलहाल 15 सितंबर भी ओपन होना मुमकिन नहीं लग रहा। साथ ही केंद्र इजाजत दे भी दे, तो राज्‍य अड़ंगा डालेंगे। यह जरूर है कि हालात नॉर्मल होंगे तो सिनेमाघरों के बिजनेस में तो जोरदार इजाफा होगा।

होम मिनिस्‍ट्री से भी इजाजत मिल नहीं रही

ट्रेड पंडित और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर राज बंसल एक और चुनौती गिना रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी बिरादरी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से तो हरी झंडी मिल रही है। वो अपने रिकमेंडेशंस होम मिनिस्‍ट्री को भेज देते हैं, मगर होम मिनिस्‍ट्री अड़ंगा डाल देती है। जबकि सिनेमाज दुनियाभर में खुल गए है। 'टेनेंट' ने रिलीज के तीन दिनों में ही 300 से 400 करोड़ कमाए हैं। कोरिया में पुरानी पिक्‍चरें देखने लोग आए हैं। उम्‍मीद है यहां भी जल्‍द ऐसे हालात होंगे, क्‍योंकि जब स्‍वीमिंग पूल, जिम और मेट्रो खोल दिए हैं तो सिनेमाघरों से क्‍या मुसीबत।

तैयार नहीं हैं नई फिल्‍में

बॉक्सऑफिस पर रिलीज के लिए नई फिल्‍में भी तैयार नहीं हैं, जो अगस्‍त बाद रिलीज होना थीं। कोरोना और लॉकडाउन के चलते सब की शूटिंग अटकी हुई थी। मिसाल के तौर पर ‘सत्‍यमेव जयते 2’, ‘पृथ्‍वीराज’, ‘धाकड़’, ब्रह्मास्‍त्र‘, ‘मैदान’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ से लेकर छोटे और मीडियम बजट की फिल्‍में। ‘जयेशभाई जोरदार’ जैसी फिल्‍मों के पैच वर्क बचे हुए हैं। लिहाजा सिनेमाघर भी अपनी प्रॉपर्टीज नहीं ओपन कर रहे, क्योंकि वो नया कंटेंट क्या लगाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
cinema hall exhibitors bit reluctant to open as the don't have new big content to showcase except '83', 'sooryvanshi'.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YP2ZQY
via IFTTT

लेडी गागा के स्टेटमेंट फेस मास्क ने खींचा ध्यान, आर्टिस्ट ऑफ द ईयर सहित जीते 5 अवॉर्ड

2020 के एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में लेडी गागा बिगेस्ट विनर बनकर सामने आईं। लेडी गागा को कुल पांच अवॉर्ड मिले। जिसमें आर्टिस्ट ऑफ द ईयर भी शामिल था। क्रोमेटिका सिंगर लेडी गागा ने कई परफॉर्मेंन्स के अलावा अपने स्टेटमेंट फेसमास्क से सबका ध्यान खींचा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के समय में मास्क न्यू नॉर्मल का हिस्सा बन गए हैं।


लेडी गागा के 5 लुक

गागा ने अपनी परफॉर्मेन्स के दौरान 5 अलग-अलग फेसमास्क कैरी किए। जिनमें सिल्वर आउटफिट के साथ ट्रांसपैरेंट फिश बाउल फेस शील्ड पहनीं। दूसरा मास्क ग्रिल्स के साथ था। जिसमें आई गॉगल्स भी थे। इनमें से तीसरा इलेक्ट्रिक फेस मास्क भी शामिल था। आखिर में वे एक ऐसा मास्क पहनकर आईं जिसमें बड़े सींग लगे हुए थे। अपने सारे अवॉर्ड्स के साथ लेडी गागा ने मेटैलिक स्पाइक्स और सिल्वर-कलर्ड चेन्स के साथ ब्लैक मास्क को पेयर किया था।

##

ये रहे वीएमए के विजेता

  • वीडियो ऑफ द ईयर - ब्लाइंडिंग लाइट्स
  • आर्टिस्ट ऑफ द ईयर- लेडी गागा
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर - रेन ऑन मी (लेडी गागा- एरियाना ग्रांडे)
  • बेस्ट कोलेबोरेशन - रेन ऑन मी (लेडी गागा- एरियाना ग्रांडे)
  • बेस्ट आर एंड बी- ब्लाइंडिंग लाइट्स


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lady Gaga's Statement Face Mask eye cather with new normal at MTV VMA 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YRsama
via IFTTT

14 जून को सुशांत के घर पर पहुंची थीं दो एंबुलेंस, ड्राइवर ने कहा, सुशांत की मौत के बाद हमारे सुसाइड करने की नौबत आ गई है, लोग गालियां देते हैं

14 जून को हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सवाल उठाए गए कि उस दिन उनके घर पर दो एंबुलेंस क्यों आई थीं। दो एंबुलेंस दिखाई देने पर इस बात को शक की निगाह से देखा गया लेकिन अब इस मामले में एंबुलेंस के ड्राइवरों ने अपनी सफाई पेश कर दी है।

'पहली एंबुलेंस में खराबी थी'

पहली एंबुलेंस के ड्राइवर साहिल ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, एंबुलेंस की ट्रॉली टूटी हुई थी इस वजह से वहां उसी वक्त दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। दूसरी एंबुलेंस के ड्राइवर ने भी इस बात को सही बताते हुए कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस से कॉल आया था, पहली एंबुलेंस की ट्रॉली टूटी हुई थी जिसकी वजह से वह दूसरी एंबुलेंस लेकर वहां गया।

पेमेंट को लेकर की थी संदीप से बात

ड्राइवर ने संदीप सिंह से भी बात करने को लेकर भी सफाई दी। दरअसल, सीडीआर रिपोर्ट के मुताबिक तीन बार अक्षय ने संदीप को कॉल किया था, वहीं संदीप ने एक बार अक्षय को कॉल किया था। इनमें से तीन बार बात 14 जून यानी सुशांत की मौत वाले दिन हुई थी, वहीं एक बार बात 16 जून को हुई थी। इसपर ड्राइवर अक्षय ने कहा, हम उन्हें पेमेंट के लिए फोन लगा रहे थे। पुलिस ने कहा था कि संदीप ही हैं जो हमें सुशांत की बॉडी को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पैसे देंगे।

एंबुलेंस के को-ऑर्डिनेटर विशाल ने कहा, सुशांत की मौत के बाद हमारे सुसाइड करने की नौबत आ गई है। लोग हमें गालियां दे रहे हैं, ये नेशनल इश्यू बन गया है। हम लोगों की मदद करते आए हैं, लेकिन अब डर लगता है किसी की मदद करें भी या नहीं।

सीबीआई कर रही जांच

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का 31 अगस्त को 11वां दिन है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया से सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी है। सीबीआई ने वहीं पर अस्थाई ऑफिस बना रखा है। रिया से लगातार चौथे दिन सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। रिया पर सुशांत के परिवार ने सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी सहित कई आरोप लगाए हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput death: Drivers explain why two ambulances were present at SSR’s house,says-“Humare suicide karne ki naubat aa gayi hai''


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32J0MYq
via IFTTT

शख्स जिसने कहा था- सुशांत की बॉडी पर कई निशान थे, अब बोला- मैं नहीं जानता पोस्टमार्टम क्या है, मुझे तो बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है

हाल ही में खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले एक शख्स ने दावा किया था कि जब सुशांत की बॉडी पोस्टमार्टम रूम में पहुंची थी तो उसके गले पर सुई के बहुत सारे निशान थे और पैर टूटा हुआ था। हालांकि अब वो शख्स कुछ और बोल रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उसने बताया कि उसने ना तो कभी किसी एंबुलेंस के लिए और ना ही कभी कूपर अस्पताल के लिए काम किया है।

इंडिया टुडे ग्रुप के साथ बातचीत में उस शख्स ने एकबार फिर अपनी पहचान उजागर नहीं करते हुए बताया कि ना तो उसने कभी किसी एंबुलेंस के लिए काम किया है और ना ही वो कूपर अस्पताल के लिए काम करता है। जब उससे पूछा गया कि क्या वो पोस्टमार्टम एक्सपर्ट है तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि पोस्टमार्टम क्या होता है या कैसे किया जाता है।

शख्स बोला- मुझे बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है

आगे बातचीत में उसने बताया कि वो सिर्फ 10वीं पास है और उसे सेलेब्स के क्रियाकर्म में शामिल होना पसंद है। उसने कहा, 'मुझे बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है। एक सेलिब्रिटी की मौत हुई इसलिए देखने आया था। मैं एक सोशल वर्कर हूं।'

उनसे बताया कि 'मैं ये कहकर चुपचाप कूपर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में घुस गया था कि मैं हॉस्पिटल वाला हूं। मैं जुहू के श्मशान घाट भी गया था। मैंने सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर बहुत सारे निशान देखे थे।'

पोस्टमार्टम के बाद देखी थी सुशांत की बॉडी

आगे उसने बताया कि सुशांत की बॉडी को उसने पोस्टमार्टम के बाद ही देखा था। जब उससे पूछा गया कि क्या सुशांत की बॉडी पर निशान पोस्टमार्टम के थे, तो उसने कहा, उसे पोस्टमार्टम के बारे में कुछ नहीं पता और उसने इस बारे में गूगल पर देखा था। बाद में उसने कहा कि बॉडी पर निशान पोस्टमार्टम के भी हो सकते हैं।

श्वेता ने लिखा था- उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया?

29 अगस्त को उस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'हे भगवान, इस तरह की खबर सुनकर मेरा दिल लाखों बार टूट जाता है... उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया, कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।'

पहले कहा था- गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे

वीडियो में उस शख्स ने कहा था, 'हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका हुआ था। मैंने उन्हें एम्बुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुड़ा हुआ था।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए इसी शख्स (दायां फोटो) ने दावा किया था कि सुशांत की बॉडी पर सुई के ढेरों निशान थे और पैर भी टूटा हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EFYdi0
via IFTTT

'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रोमो शेयर कर बताया कि बेयर ने धोखे से पिला दी हाथी के मल से बनी चाय !

अक्षय कुमार अगले महीने मैन वर्सेज वाइल्ड स्टार बेयर ग्रिल्स के साथ डिस्कवरी चैनल के नए शो में नजर आएंगे। शो का नाम है इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय ने इस शो का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया है।

लेकिन चौंक गए अक्षय कुमार

अक्षय ने एक चौंका देने वाली बात भी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने पहले बहुत सारी चुनौतियों की कल्पना की थी। लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी के मल से बनी चाय के जरिए चौंका दिया। क्या दिन था। अक्षय और बेयर के एडवेंचर से भरा यह शो 11 सितंबर और 14 सितंबर को रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा।

##

7 भाषाओं में 50 से ज्यादा देशों में दिखाया जाएगा शो

अक्षय इस प्रोमो में ग्रिल्स के साथ कई स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस शो को नाम दिया गया है- इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड अक्षय कुमार। इसमें अक्षय और ग्रिल्स जंगल में बचने के लिए हर तरह की मिलिट्री ड्रिल को फॉलो करते नजर आएंगे। ये शो सात भाषाओं हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी में दिखाया जाएगा। शो भारत के अलावा जापान, चीन, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया समेत 50 देशों में दिखाया जाएगा।

ग्रिल्स आपके सामने चुनौतियां रखते हैं- अक्षय

अक्षय ने बताया- मैं हमेशा से ही बेयर ग्रिल्स की ऊर्जा, जुनून के प्रशंसक रहा हूं। इतने साल से बेयर ग्रिल्स जो कर रहे हैं, उसे सराहता हूं। जंगल के हालात में बेयर के साथ काफी अच्छा अनुभव रहा। ग्रिल्स एक के बाद एक चुनौतियां सामने रखते हैं। मूवी सेट से तुलना की जाए तो जंगल का अनुभव एकदम अलग है। वहां कोई बैकअप नहीं होता है। वहां वास्तविकता का अनुभव पूरी तरह होता है। ग्रिल्स इन हालात में खुद को जिंदा रखने का काफी अनुभव रखते हैं और उनके पास इस अनुभव का खजाना है। उन्होंने मेरे साथ नई और मजेदार टेक्नीक शेयर की हैं।

अक्षय की विनम्रता ने मुझे चौंका दिया- ग्रिल्स

बेयर ग्रिल्स ने कहा- मैंने अक्षय कुमार से मुलाकात से पहले अपना होम वर्क किया था। मैं जानता हूं कि वो एक सुपर स्टार हैं, लेकिन जिस चीज ने मुझे चौंकाया, वो थी उनकी विनम्रता और सहजता। दिल से अक्षय कुमार एक आम लड़के की तरह हैं। हम दोनों के बीच बहुत समानताएं है, इनमें फिटनेस के लिए जुनून और परिवार के लिए निष्ठा शामिल है। उनके साथ रहकर मुझे बहुत मजा आया।
अक्षय के सामने कोई नई चुनौती रखो तो उनकी आंखों में नई चमक आ जाती है। मेरा विश्वास करिए कि दुनियाभर में बहुत सारी ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने मेरी इन चुनौतियों का इतनी गर्मजोशी से स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar shared promo of Into The Wild With Bear Grylls where Akshay Kumar drinks elephant poop tea


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jsQQcu
via IFTTT

रिपोर्ट्स में दावा- ऋतिक रोशन ने अकेली 'वॉर' से की थी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 48 करोड़ तो सिर्फ फीस के रूप में लिए

अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पिछली फिल्म 'वॉर' की फीस को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने अकेले ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें से 48 करोड़ रुपए उनकी फीस थी और बाकी रकम उन्होंने प्रॉफिट शेयर से कमाई थी।

इंडियन बॉक्स ऑफिस नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, "सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स के साथ प्रॉफिट पार्टनर के तौर पर डील की थी। साथ ही 48 करोड़ रुपए साइनिंग अमाउंट के रूप में लिए थे। इस तरह उनका कुल मेहनताना लगभग 100 करोड़ रुपए हुआ।

कितने परसेंट प्रॉफिट के पार्टनर थे ऋतिक

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्रॉफिट में ऋतिक रोशन की 40 परसेंट की हिस्सेदारी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 318 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का कुल बजट 170 करोड़ रुपए बताया जाता है, जिसमें से 150 करोड़ रुपए निर्माण और 20 करोड़ रुपए पब्लिसिटी पर खर्च किए गए थे। यानी कि फिल्म को करीब 148 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। इसमें 40 परसेंट के हिसाब से ऋतिक की हिस्सेदारी लगभग 59 करोड़ होती है। इस हिसाब से अभिनेता ने फिल्म से उन्होंने करीब 107 (48+59) करोड़ रुपए की कमाई की।

2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' 2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म थी। हालांकि, सभी भाषाओं के हिंदी वर्जनों को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह दूसरे नंबर पर आती है। पहले पायदान पर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' है, जिसने भारत में करीब 373 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। यह पहले दिन 51.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। इसके अलावा यह ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के कॅरियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। यशराज के बैनर और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'वॉर' ऋतिक रोशन के अब तक के कॅरियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32InC2u
via IFTTT

सुशांत की मेंटल कंडीशन के बारे में जानता था परिवार!, वायरल चैट देखकर स्वरा भास्कर बोलीं, क्या रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सबसे ज्यादा शक की सुईं घूम रही है। सुशांत के परिवार ने उनपर सुसाइड के लिए उकसाने से लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन सुशांत की मौत के 70 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है।

रिया को लेकर मीडिया ट्रायल चल रही है जिसमें उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। रिया के खिलाफ चल रही मीडिया ट्रायल से कुछ लोग नाखुश भी हैं। इनमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि कहीं रिया को केस में फंसाया तो नहीं जा रहा।

श्रुति मोदी के वायरल चैट को देख स्वरा ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल, हाल ही में सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है। इस चैट में श्रुति सुशांत की बहन नीतू को नवंबर 2019 में यह बात बताती नजर आ रही हैं कि सुशांत डिप्रेशन का इलाज करवा रहे हैं। श्रुति का मैसेज देखकर नीतू उनसे सुशांत के इलाज की डिटेल शेयर करने को कहती हैं।

अगले चैट में श्रुति सुशांत का ट्रीटमेंट कर रहीं सायकोथेरेपिस्ट सुजैन वॉकर का प्रिस्क्रिप्शन शेयर करती हैं। इस चैट के सामने आने के बाद परिवार के उस दावे को झूठा माना जा रहा है कि वह सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात नहीं जानते थे और उन्हें रिया ने ट्रीटमेंट को लेकर अंधेरे में रखा था।

इसी चैट को देखकर स्वरा ने सवाल उठाए और ट्विटर पर लिखा, 'चैट साबित करती है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में 2019 में ही परिवार को जानकारी दे दी थी। ऐसे में तेज आवाज में चिल्लाने वाले एंकर्स इस स्टोरी को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? क्या ऐसा लगता है कि रिया को फंसाया जा रहा है?'

पहले भी कर चुकीं रिया का सपोर्ट

इससे पहले सुशांत मामले में स्वरा रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'रिया एक अजीबो-ग़रीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Swara Bhasker asks if Rhea Chakraborty is ‘being framed’ as new chats show Sushant Singh Rajput’s sister knew of his treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gJ26Qh
via IFTTT

IIT दिल्ली 5 अक्टूबर से शुरू करेगा JEE Advance AAT के रजिस्ट्रेशन, परीक्षा 8 अक्टूबर को होगी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( IIT) दिल्ली, आर्किटेक्चर के ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली JEE Advance AAT परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू कर रहा है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स के पास सिर्फ 2 दिन का समय होगा। 6 अक्टूबर तक ही इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

जेईई एडवांस क्वालिफाय करना जरूरी

JEE Advance AAT में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का JEE Advance परीक्षा क्वालिफाय करना जरूरी है। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट ( AAT) में आए स्कोर के आधार पर ही स्टूडेंट्स के आईआईटी खड़गपुर, आई

आईटी रुड़की और आईआईटी बीएचयू के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर ( B.Arch) कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

3 घंटे का होगा पेपर

JEE Advance AAT परीक्षा में कैंडिडेट का 3 घंटे का पेपर सॉल्व करना होता है। ये पेपर कैंडिडेट को अंग्रेजी में ही अटेम्प्ट करना होता है। हिंदी चुनने का कोई विकल्प नहीं है।

27 सितंबर को होगी जेईई एडवांस परीक्षा

देश भर में जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित होनी है। जेईई मेन्स परीक्षा में पहले 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस में शामिल हो सकते हैं। वहीं जेईई एडवांस क्वालिफाय करने वाले कैंडिडेट्स आर्किटेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस का रिजल्ट 5 अक्टूबर को घोषित होगा। इसी दिन आर्किटेक्ट की प्रवेश परीक्षा के लिए ‌आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Admission in Architecture : IIT Delhi to start registration of JEE Advance AAT from October 5, exam on October 8


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hJkmdr
via IFTTT

दिनेश विजन के ऑफिस में छह लोग कोरोना संक्रमित हो चुके, लोग ठीक होते गए और ऑफिस रन होता रहा

प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस में हाल के दिनों में छह लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आईं है। हालांकि इसके बाद भी वहां के स्‍टाफ ने काम बंद नहीं किया है और वे सुरक्षा उपायों के साथ काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विजन की टीम में कोरोना का पहला शिकार उनकी एडिटिंग टीम का एक शख्‍स हुआ था। जिसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। हालांकि एडिटिंग टीम का वो सदस्य ठीक होने के बाद काम पर वापस आ गया।

इसी दौरान कृति सेनन से लेकर बाकी कलाकारों की आवाजाही होती रही। राइटरों के साथ दिनेश विजन व उनकी टीम मीटिंग्‍स भी करती रही। अपकमिंग फिल्‍मों की शूटिंग से लेकर पोस्‍ट प्रोडक्‍शन स्‍टेज की फिल्‍मों पर काम चलता रहा।

गुरूवार से उनके बैनर की ‘रूही अफजाना’ के पैच वर्क होने हैं। शायद ऐसे में उनकी टीम कोरोना संक्रमण की खबरें अनाउंस नहीं करना चाहती ताकि काम पर असर ना पड़े।

हार्दिक मेहता, दिनेश विजन ने भी दैनिक भास्‍कर की इस क्वेरी पर दो दिनों तक कुछ जवाब नहीं दिया। उनकी टीम ने भी इस बारे में कंफर्म करने का दावा किया, पर उन्‍होंने भी खबर लिखने तक इस बारे में कुछ शेयर नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिनेश विजन के साथ कृति सेनन। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gQs1pm
via IFTTT

बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत, जब पिता ने फोन किया तो बात करने से कर दिया था इनकार

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की सीबीआई जांच के बीच अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे किए हैं। मोदी की मानें सुशांत उनकी जिंदगी में रिया की एंट्री से काफी पहले से ड्रग्स ले रहे थे। अपने वकील अशोक सरावगी के जरिए उन्होंने परिवार के साथ सुशांत के रिश्ते पर भी बात की। उनके मुताबिक, नवंबर 2019 में अपनी बहनों से झगड़े के बाद सुशांत अस्पताल में भर्ती हुए थे और तब उन्होंने अपने पिता से बात करने से इनकार कर दिया था।

27 नवंबर की रात हुआ था सुशांत का झगड़ा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरावगी ने कहा- नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं और तीनों ही साथ में वापस लौटी थीं। लेकिन 27 नवंबर की रात सुशांत के घर में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ और अगले दिन तीनों बहनों ने होटल ललित में चैक-इन कर लिया था। इस फाइट का सुशांत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा और वे 28 नवंबर को खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।

जब वे वहां भर्ती थे, तब उनके पिता ने स्टाफ के एक सदस्य को फोन किया और कहा कि वे सुशांत से बात करना चाहते हैं। लेकिन सुशांत ने बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार से बात करके वे पहले ही हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं। पिता से बात करने के बाद उनकी तबियत और बिगड़ सकती है।

सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर क्या कहा?

सरावगी ने सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर कहा कि सुशांत का पूर्व ड्राइवर और बॉडीगार्ड सोहेल सागर उनके लिए ड्रग्स लाने वालों में से एक था। बकौल सरावगी- सोहेल और केशव (कुक) अपने दो अन्य दोस्तों आयुष शर्मा और आनंदी के साथ को-ऑर्डिनेट करते थे और जब भी ड्रग्स लेना होता था, तब सुशांत के घर पर रुकते थे। उनके घर में बहुत पार्टियां होती थीं, जहां उनकी बहनें भी ड्रग्स लेती थीं।

वॉट्सऐप ग्रुप में होता था ड्रग्स पर डिस्कशन

सरावगी के मुताबिक, एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के दूसरे शामिल थे। इस ग्रुप में AK-47 नाम से नशीले पदार्थ का नाम कई बार लिया जाता था। वे कहते हैं- ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई उस ग्रुप में शामिल हो और ड्रग्स न लेता हो। सभी लोग इस बारे में जानते थे और ड्रग्स लेते थे। मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन कई पार्टियों में जाती थीं। वे शराब की शौकीन हैं। वे कई ड्रग्स वाली पार्टियों में भी जाती थीं।

ड्रग्स के चलते कॉन्ट्रैक्ट हाथ से गया था

सुशांत की जिंदगी में ड्रग्स के बुरे प्रभाव पर रोशनी डालते हुए सरावगी ने बताया- इसी साल जनवरी में एक कंपनी सुशांत को ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन चूंकि, वे शहर में नहीं थे। इसलिए पुराने फोटोग्राफ का इस्तेमाल और कॉन्ट्रैक्ट मनी को आधा करने का ऑफर दिया गया। लेकिन सुशांत इसके लिए तैयार नहीं हुए और उनसे मुंबई लौटने का वादा किया। हालांकि, जब वे मुंबई लौटे तो कंपनी ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। क्यों वे फिजिकली और मेंटली सही स्थिति में नहीं थे।

'सुशांत के खातों में करीब 8 करोड़ रुपए थे'

सरावगी ने सुशांत के खातों में 15 करोड़ रुपए होने की बात से भी इनकार किया। उनके मुताबिक, अभिनेता के अलग-अलग बैंक खातों, डिपॉजिट्स और म्युचुअल फंड्स को मिलाकर उनके पास करीब 8 करोड़ रुपए थे। इनमें से ज्यादातर खातों में नॉमिनी उनकी बहन प्रियंका हैं।

सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

क्या सुशांत ने खुद मानी थी बाइपोलर डिसऑर्डर की बात:वायरल ऑडियो क्लिप में बीमारी पर बात करते सुनाई दिए सुशांत, अपनी मेसेराती कार भी बेचने को थे तैयार

सुशांत की ऑडियो क्लिप से कई खुलासे:मौत से 5 महीने पहले सुशांत ने भविष्य को लेकर जताई थी चिंता, खर्च कम करने की बात की थी, रिया चक्रवर्ती कर रही थीं उनके पैसों को मैनेज

भास्कर इंटरव्यू:सुशांत के कुक रहे अशोक बोले- अक्टूबर 2019 तक सुशांत को कोई मेंटल हेल्थ इश्यू नहीं था, एक बार बहनें मिलने आईं तो मुलाकात नहीं की थी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रनील चक्रवर्ती, मां संध्या, भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के साथ श्रुति मोदी का नाम भी सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में लिखवाया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34MHF2z
via IFTTT

बयान : सुबह 10.30 बजे से हाउसस्टाफ सुशांत के कमरे को खोलने की कोशिश में था, ट्विस्ट : दीपेश ने 10.51 बजे कुशल को डील के लिए मैसेज किया

सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री में एक और नया ट्विस्ट आया है। फिल्म मेकर कुशल झावेरी ने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जो सुशांत के हाउस स्टाफ और उनके द्वारा बताई जा रही सुशांत की आत्महत्या की थ्योरी को पूरी तरह नकार रहा है। इस चैट में सुशांत का स्टाफ दीपेश सावंत कुशल को ठीक उसी समय मैसेज करता है, जिस समय के बारे में यह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज मिलकर सुशांत के कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे थे।

सुशांत के हाउसस्टाफ के बयान में विरोधाभास

रिपब्लिक टीवी की खबर के अनुसार कुशल ने जो चैट शेयर की है उसमें दीपेश ने कुशल को मैसेज किया जिसमें लिखा था- "हाय सर, एसएसआर ने मुझे (कंपनी का नाम) के संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए कहा।" कुशल ने दीपेश के मैसेज का रिप्लाय 2:48 बजे के आसपास दिया, जिसमें पूछा था कि क्या भाई सेफ हैं या नहीं। प्लीज रिप्लाय करो। उन्होंने इसके बाद एक मैसेज 3:34 पर भी भेजा जिसमें लिखा था भाई हम लोग बाहर हैं, अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताओ। इसका दीपेश की ओर से कोई रिप्लाय नहीं मिला। कुशल ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वे उस दिन दोपहर के वक्त सो रहे थे और देर से उठे।

कुशल पहले भी बता चुके सुशांत डिप्रेस नहीं थे

इसके पहले कुशल ने 9 जून को सुशांत से हुई वॉट्सऐप चैट को भी शेयर किया था, जिसमें यह बताया था कि वे किसी ई-कॉमर्स कंपनी से डील कर रहे थे। जिसके लिए सुशांत ने जवाब दिया कि दीपेश सावंत इस डील को लेकर बात करेंगे। इस चैट से यह पता चला था कि मौत से 4 दिन पहले, सुशांत अपने करियर को और फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए उत्सुक थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
when Sushant passed away then why was Dipesh Sawant sending WhatsApp message to Kushal zaveri on the morning of 14 June At 10.51 am


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31G2afo
via IFTTT

बड़ी बहन की 20वीं शादी की सालगिरह पर 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने पर सुशांत ने किया था जमकर डांस, बहन ने शेयर की फोटो

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनका परिवार सदमे में है। सुशांत से जुड़ी यादें उनकी दिलोदिमाग से हट नहीं रहीं। यही वजह है कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने भाई से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है जिसमें वह सुशांत के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

यादों में खो गईं श्वेता

फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 2014 में मैं और भाई, रानी दी और जीजू की शादी की 20वीं सालगिरह पर हम दोनों तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त की धुन पर डांस करते हुए। इस कैप्शन के साथ श्वेता ने मिस यू भाई और माय ब्रदर इज बेस्ट जैसे हैशटैग यूज किए। इस फोटो में श्वेता-सुशांत डांस करने के अलावा अपनी बाकी बहनों रानी और मीतू के साथ नजर आ रहे हैं।

रिया के आरोपों का दिया था जवाब

श्वेता सुशांत के केस से जुड़े हर अपडेट पर बारीकी से नजर रखी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत की परिवार से नहीं बनती थी और वो अपने पिता से पिछले पांच साल से नहीं मिले थे तो इसपर श्वेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

श्वेता और उनके पति विशाल कीर्ति ने रिया की बातों को झुठला दिया था। अमेरिका में रहने वाली श्वेता ने इन्स्टाग्राम पर ई-टिकट का स्क्रीन शॉट शेयर किया था और बताया था कि इसी साल जब सुशांत अपनी बड़ी बहन रानी से मिलने चंडीगढ़ जाने वाले थे तो वो भी वहां पहुंचने वाली थीं।

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘रिया ने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई से प्यार नहीं करते थे। हां सही है, तभी मैं अमेरिका से इंडिया आकर भाई से मिलने वाली थी जब मुझे पता चला था कि वो चंडीगढ़ जा रहे हैं और उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसके लिए मैं अपना बिजनेस और बच्चे छोड़कर वहां आ रही थी। परिवार हमेशा से सुशांत के साथ मजबूती के साथ खड़ा था, कोई उसपर उंगली उठाने की जुर्रत ना करे।’

##

वहीं, श्वेता के पति विशाल ने रिया के आरोपों को झुठलाते हुए कहा था कि रिया कह रही हैं कि सुशांत चंडीगढ़ से जल्दी लौट आए थे क्योंकि उन्हें बहनों के साथ ठीक नहीं लग रहा था। जबकि सच्चाई ये है कि सुशांत और उनकी बहनों के टिकट चंडीगढ़ के लिए बुक हो चुके थे लेकिन साजिशकर्ता ने अपनी ब्लैकमेलिंग से उनके टिकट कैंसल करके उन्हें वापस बुला लिया था। विशाल ने यहां रिया को साजिशकर्ता कहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister Shweta shares happy pics of them dancing to Tu Cheez Badi Hai Mast Mast


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QBPmAn
via IFTTT

ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी में एडमिशन के लिए आज शाम 5 बजे तक करें आवेदन, एक ही फॉर्म भरकर अलग-अलग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं

दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आज यानी 31 अगस्त अंतिम तारीख है। शाम 5 बजे तक यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया सिर्फ उन कोर्सेस के लिए है, जिनमें मैरिट के स्कोर पर एडमिशन होना है। जिन कोर्सेस में एंट्रेंस के जरिए एडमिशन होना था। उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

एक फॉर्म भरकर कई कोर्स में आवेदन कर सकते हैं

दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल ‘सिंगल फॉर्म’ मेथड के जरिए एडमिशन दे रहा है। यानी अलग-अलग कोर्स के लिए भी कैंडिडेट को एक ही फॉर्म भरना होगा। कट-ऑफ जारी होने के बाद स्टूडेंट्स जिस कोर्स में चाहे उसके लिए आवेदन कर सकेगा।

5 स्टैप्स में समझें आवेदन करने का तरीका

  1. सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.du.ac.in विजिट करें
  2. पहले से रजिस्टर्ड हैं तो इमेल आई़डी के जरिए लॉग इन करें। अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो बाईं तरफ रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प होगा। वहां से रजिस्ट्रेशन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन में बताना होगा कि आपने 12वीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड से दी है या फिर किसी अन्य बोर्ड से। सही जवाब पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। जहां पर्सनल डिटेल्स भरनी हैं। इसमें 12वीं का रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि जैसी जानकारी शामिल हैं।
  5. डिटेल्स भरने के बाद रजिस्टर्ड बटन पर क्लिक करें। फिर दोबारा वेबसाइट विजिट कर अपनी इमेल आईडी के जरिए लॉग इन करने के बाद एडमिशन के लिए आवेदन करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DU Admission 2020 : Apply for admission to PhD from graduation till 5 pm today, you can apply for different courses by filling the same form


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34P0DW3
via IFTTT

सुशांत की मौत पर बोले कृष्णा अभिषेक, इंडस्ट्री में कुछ लोग बहुत उड़ते थे, दूसरों से मिसबिहेव करते थे, इस घटना के बाद अब उनके पैर जमीन पर आ गए हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से फिल्म इंडस्ट्री भी अब तक उबर नहीं पाई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच में जुटी है। सुशांत की मौत हुए 70 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद हर दिन नई नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं।

इस मामले से डिप्रेशन, नेपोटिज्म, ड्रग्स जैसे एंगल भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक को लगता है कि इस केस ने कई मायनों में इंडस्ट्री की आंख खोलने का भी काम किया है।

'मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी'

कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘इस हादसे ने यह साबित कर दिया कि मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी है नहीं तो आप काम कैसे करेंगे? सुशांत की मौत के बाद लोग मेंटल हेल्थ पर बात कर रहे हैं और ध्यान भी रख रहे हैं। लोग अब पहले से बेहद सजग हो गए हैं और शांत हो गए हैं। पहले लोग दूसरों से मिसबिहेव करते थे और उन्हें एटीट्यूड प्रॉब्लम थी। उन्हें लगता था कि मैं ही हूं बस दुनिया में, अब उनके पैर जमीन पर आ गए हैं।’

'सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी'

कृष्णा ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि अगर सेलेब्स इसकी निगेटिविटी नहीं झेल सकते तो उन्हें सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहिए।

कृष्णा बोले, ‘व्यक्ति पागल हो सकता है और वह खतरनाक कदम उठा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया छोड़ना ही सही है। रणबीर कपूर कभी सोशल मीडिया पर नहीं आए। अगर आप इसे हैंडल नहीं कर सकते तो प्लीज सोशल मीडिया पर मत आइए। मैं केवल काम से जुड़ी पोस्ट शेयर करता हूं और केवल प्रोफेशनली सोशल मीडिया पर उपयोग करता हूं। मैं बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता हूं।

अगर आप अपनी डेली लाइफ से जुड़ी हर अपडेट यहां देने लगेंगे कि अभी मैंने ब्रश किया आदि तब तो लोग गालियां देना शुरू कर ही देंगे।’

सेलेब्स की ट्रोलिंग पर कृष्णा ने कहा, ‘एक तरफ तो लोग कहते हैं ओह मैं ट्रोल होने लगा/लगी और दूसरी तरफ आपने कौन सी चड्डी खरीदी है वो रात 11 बजे पोस्ट कर रहे हो। आप इतने अवेलेबल ही क्यों हो कि लोग ट्रोलिंग करने लगें?’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कृष्णा ने आरती सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के साथ यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32JWsrY
via IFTTT

Sunday, August 30, 2020

कंगना रनोट का आरोप- ट्विटर पर हर दिन मेरे 40 से 50 हजार फॉलोअर्स कम हो रहे, बोलीं- राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है

एक्ट्रेस कंगना रनोट का कहना है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में हर दिन 40 से 50 हजार की कमी हो रही है। उनके मुताबिक राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने ये बात एक यूजर को जवाब देते हुए लिखी, जिसने उन्हें ये बताया था कि आपके फॉलोअर्स लगातार कम हो रहे हैं।

उस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कंगना जी आपके फॉलोअर्स की संख्या कम हो रही है। मुझे इस बारे में शक था, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है कि ट्विटर ऐसा कर रहा है। एक घंटे पहले आपको फॉलोअर्स करीब 9 लाख 92 हजार थे, लेकिन अब वे 9 लाख 88 हजार हैं।'

कंगना ने लिखा- हर दिन हजारों फॉलोअर्स कम हो रहे

इस यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं सहमत हूं, मैंने भी हर दिन 40-50 हजार फॉलोअर्स कम होने की बात नोटिस की है। इस जगह पर मैं बिल्कुल नई हूं, लेकिन ये काम कैसे करता है? वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, कोई आइडिया है?' अपने इस ट्वीट को उन्होंने ट्विटर इंडिया, ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया।

यूजर ने बताई इसके पीछे की वजह

इसके बाद प्रेम देसाई नाम के एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए बताया, 'मैम इसे 'घोस्ट बैन' कहा जाता है। कुल मिलाकर अगर आप देशद्रोहियों के खिलाफ कुछ बोलते हैं, राष्ट्रवाद की भावना के साथ कुछ कहते हैं या वाम झुकाव वाले लोगों की गंदगी को उजागर करते हैं और अगर वो बहुत लोकप्रिय हो जाता है तो ट्विटर आप पर 'घोस्ट बैन' कर देता है। जैसे आपके ट्वीट्स कम लोगों को दिखना।'

कंगना बोलीं- उनका रैकेट बहुत मजबूत है

उस यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'हम्म मैं देख रही हूं कि राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है, उनका रैकेट बहुत मजबूत है, मैंने इसे नोटिस किया, क्योंकि बीती रात हम 1 मिलियन के बेहद करीब थे। कोई बात नहीं, उन सभी लोगों से ईमानदारी से माफी चाहती हूं जो ऑटोमैटिक रूप से अनफॉलो हो रहे हैं। बिल्कुल अनुचित लेकिन इसके लिए हम हल्का सा मुस्कुराता चेहरा इस्तेमाल कर सकते हैं।'

##

कंगना रनोट के फिलहाल ट्विटर पर करीब 9 लाख 95 हजार फॉलोअर्स हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट के मुताबिक राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि एंटी नेशनल्स का रैकेट बहुत बड़ा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EH3xS7
via IFTTT

वायरल ऑडियो क्लिप में बीमारी पर बात करते सुनाई दिए सुशांत, अपनी मेसेराती कार भी बेचने को थे तैयार

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की? उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया? या फिर उनका मर्डर हुआ? इन सवालों के जवाब सीबीआई जांच के बाद सामने आ जाएंगे। लेकिन अभिनेता की मौत के बाद से उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर होने का दावा अक्सर सामने आता रहा है। अब एक वायरल ऑडियो टेप के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सुशांत ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। यह ऑडियो टेप जनवरी 2020 का बताया जा रहा है, जिसमें कई आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनमें से एक आवाज सुशांत और बाकी रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के स्टाफ की बताई जा रही हैं।

डॉक्टर्स के संपर्क में थे सुशांत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें सुशांत का यह ऑडियो टेप मिला है। इसमें वे बाइपोलर डिसऑर्डर को लेकर क्या बात कर रहे हैं? डालते हैं एक नजर:-

सुशांत: यह बाइपोलर डिसऑर्डर। इस स्थिति में पहली बात तो यह कि मुझे नहीं लगता कि मैं एक्टिंग कर पाऊंगा। दूसरी बात मुझे नहीं पता कि मैं कैसी आर्थिक स्थिति में पहुंचूंगा। इसलिए किसी तरह मैं 50-50 माइंड में हूं। ऐसा नहीं है कि मैं वापसी को लेकर आश्वस्त हो सकता हूं।
एक महिला: आप यह अपने लिए तय कर रहे हैं। क्या मुझे तय नहीं करना है?
सुशांत : मैं अपने डॉक्टर्स से यह पछले दो महीने से डिस्कस कर रहा हूं।

क्या रिया सुशांत का भविष्य सुरक्षित कर रही थीं?

ऑडियो टेप में रिया सुशांत के पैसे को मैनेज करने की बात कर रही है। ऑडियो के मुताबिक, सुशांत का पैसा कोटक प्राइवी में लगा था, जिसे कोटक वेल्थ में शिफ्ट करने की बात हो रही है। सुशांत इस दौरान पूछते हैं कि निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा? और उन्हें जवाब मिलता है कि सालाना 9 से 12 परसेंट। बातचीत में आगे सुशांत अपनी महंगी कारों को बेचने की बात कर रहे हैं।

सुशांत : मैं अपनी इन फैंसी कारों को जाने दे सकता हूं।
रिया : हां। वह अपनी मेसेराती कार बेच सकता है।
महिला : रुकिए, रुकिए। आपको इस तरह के फैसले नहीं लेने होंगे। अगर पर्याप्त रकम है तो हम उससे काम चलाएंगे। और हर महीने अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा मिल जाए। अच्छी कमाई क्या है? आपके लिए अच्छी कमाई का आकंडा क्या है? 8 से 10 लाख या 7 लाख रुपए? बताओ हमें। हम फिर से काम करेंगे। लेकिन संपत्ति को निपटान शुरू न करें, जो आपके पास है।
रिया : हां मैं उसे 1-2 महीने बाद का बोल रही हूं। आप सभी बहुत कुछ कर रहे हैं।
महिला : मेरी सलाह मानिए। आप अपनी संपत्ति निपटाने की स्थिति में नहीं हैं। जितना मैं जानती हूं, मैं आपको सच्चाई बताउंगी। अगर ज्यादा ही है तो नई कार मत खरीदो।
सुशांत : हमें जल्द से जल्द खर्चे बंद करने होंगे।
महिला : अपना कार्ड मुझे दे दो। फिर आप कुछ खर्च नहीं कर पाओगे।
रिया : इस हाउस फंक्शनिंग और स्टाफ के कॉस्ट के अलावा कोई खर्च नहीं है, जो मैंने उसे 1-2 महीने पहले बताया था। जब तक आप किसी प्लान पर नहीं आ जाते, तब तक इसे रहने देते हैं। जब तक वह इस हालत में है, तब तक कुछ नहीं कर सकते। हम एक-दो महीने का समय देंगे। उसके बाद संपत्ति का निपटान और सामान कम करना शुरू कर सकते हैं। एक दो महीने का समय दीजिए और फिर पावना में उनकी जिंदगी देखने के बाद तय कीजिए।
एक आदमी : कार बेचने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। घाटे का सौदा है।
सुशांत : खैर, मैं अब उनका इस्तेमाल नहीं करने वाला।
एक आदमी : फिर भी आपको एक कार तो चाहिए होगी।
सुशांत : अगर मेरे पास एक भी नहीं होगी तो मैं खरीदूंगा भी नहीं।
रिया : तुम इसे (मेसेराती) बेचकर इनोवा खरीद सकते हो।
सुशांत : तुम इसे बुरे दिनों से मत जोड़ो।
महिला : मेसेराती बेचकर इनोवा क्यों खरीदना? आराम से रहो।
सुशांत : ऐसा नहीं है कि उन चीजों को खरीदने का बहुत मोह है।

मुंबई पुलिस ने किया था बाइपोलर डिसऑर्डर का दावा

सुशांत की मौत के कुछ दिन बाद एक न्यूज वेबसाइट ने मुंबई पुलिस से बातचीत के आधार पर लिखा था कि सुशांत पैरानोया और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे और इन बीमारियों का इलाज कराने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित होने से पहले एक सप्ताह तक हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे। बाइपोलर डिसऑर्डर में कभी इंसान टेंशन में आ जाता है, कभी एकदम आत्मविश्वासी हो जाता है तो कभी एकदम गुमसुम हो जाता है। इस बीमारी में इंसान चाहे भी तो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। वहीं, पैरानोया ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान दूसरों पर शक करने लगता है। उसे लगने लगता है कि सभी उससे नफरत करते हैं। कई बार वह खुद की हत्या की आशंका में घिर जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वायरल ऑडियो टेप जनवरी 2020 का बताया जा रहा है, जिसमें एक आवाज सुशांत और बाकी रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के स्टाफ की बताई जा रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hEamSO
via IFTTT