Friday, July 31, 2020

जुलाई सेशन में एडमिशन के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब 16 अगस्त कर आवेदन कर सकते हैं स्टूडेंट्स

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई प्रवेश 2020 के लिए एक बार फिर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बढ़ा दी है। एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। IGNOU में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।

विभिन्न कोर्सेस के लिए करें अप्लाय

इग्नू के विभिन्न यूजी और पीजी डिग्री, पीजी सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा के साथ ही आवेदन या जागरूकता स्तर के कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स अब अगस्त के मध्य तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोग्राम में अंग्रेजी में एमए, हिंदी में बीए, ग्रामीण विकास में पीजीडी, पीजी प्रमाणपत्र, पर्यावरण, जनसंख्या और विकास पर पाठ्यक्रम आदि शामिल है।

सितम्बर में होगी टर्म एंड परीक्षा

वहीं, यूजीसी की नई गाइडलाइन के मुताबिक, IGNOU TEE जून परीक्षा 2020 अब सितंबर में आयोजित की जाएगी। इस बारे में यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी और इसे स्थगित नहीं किया जाएगा। दरअसल, कोरोना के कराण बने हालातों के बाद यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया है।

स्वयं पोर्टल पर इग्नू के 45 कोर्स

इससे पहले इग्नू ने हाल ही में एग्रीकल्चरल, सस्टेनेबिलिटी साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, सोशियोलॉजी, लॉ, टूरिज्म, लेंग्वेज, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इवेंट मैनेजमेंट और विजुअल आर्ट जैसे दस नए ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत की है। इग्नू ने स्वयं पोर्टल पर अपने 24 और कोर्स को भी जोड़ दिया है, जिसके बाद अब स्वयं पोर्टल पर इग्नू के उपलब्ध कोर्स की संख्या अब 45 तक पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IGNOU july session 2020| Last date of registration process for admission in July session is extended, now students can apply by August 16


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiIfQX
via IFTTT

अभिनेता की बहन ने पीएम मोदी से मांगा न्याय, सीएम ठाकरे ने बिहार सरकार के लिए कहा- नीचता पर उतर आये हैं ये लोग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार उनके फैंस, घरवाले और बॉलीवुड के कुछ कलाकार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने पीएम के नाम पर एक ओपन लेटर भी लिखा है।

पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई
बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पीएम मोदी के नाम पर लिखा, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।' ट्वीट में पीएमओ ऑफिस को भी टैग किया गया है।

पीएमओ के नाम पर लिखा ओपन लेटर
श्वेता ने पीएमओ को लिखे एक अपने ओपन लेटर में कहा, 'सर, मेरे दिल ने कहा है कि आप कहीं न कहीं सच के साथ खड़े होंगे। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था, जब वो बॉलीवुड में आया था। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप तुरंत इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ निष्पक्ष तरीके से संभाला जाए और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। न्याय की प्रबलता की अपेक्षा है।'

बता दें, सुशांत सिंह ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। खबरों की मानें तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, लेकिन अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है।

पीएम को श्वेता का पत्र

श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुशांत का रूटीन प्लान

इससे इतर भी सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया है। श्वेता ने सुशांत के व्हाइट बोर्ड पर बनाए प्लान का एक फोटो शयेर किया है, जिसे शेयर करते हुए श्वेता ने बताया कि यह रूटीन वह 29 जून से अपनाने वाले थे।

##

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा-नीचता पर उतर गए हैं लोग

सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पहली बार कोई बयान सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बारे में एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इसकी निंदा करता हूं। कोरोना के इस संकट में मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना योद्धा बनकर देश के लिए कुर्बान हो रहे हैं और ये लोग ऐसी नीचता पर उतारू हैं। जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो उसे लेकर आएं। आरोपी को फांसी पर जरूर लटकाएंगे।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्वेता सिंह, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सबसे छोटी बहन हैं और उनके बेहद करब मनी जाती हैं-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BM7Av1
via IFTTT

ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ा एक नया चैप्टर जोड़ा गया, पिछले साल जारी किए गए ड्राफ्ट में यह चैप्टर नहीं था

केंद्र सरकार ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी। देश की शिक्षा नीति में 34 सालों बाद यह बदलाव हुआ है। इसमें प्राइमरी एजुकेशन से लेकर रिसर्च लेवल तक के बदलाव शामिल हैं।

अब तक यही समझा जा रहा है कि 2020 में आई नई शिक्षा नीति पूरी तरह 2019 में आए ड्राफ्ट के आधार पर ही तैयार की गई है। लेकिन, यह पूरी तरह सही नहीं है। नई शिक्षा नीति पर कोविड-19 महामारी का भी असर हुआ है। ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ा एक नया चैप्टर साल 2020 में ही जोड़ा गया है।

2019 के ड्राफ्ट में कुल 23 चैप्टर थे। जबकि बुधवार को जारी की गई नई शिक्षा नीति में 24 चैप्टर हैं। यह 24वां चैप्टर है Online and Digital Education: Ensuring Equitable Use of Technology यानी सभी के लिए तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करना।

क्या है इस नए चैप्टर में?

सरकार की तरफ से जारी किए गए नई शिक्षा नीति के आधिकारिक दस्तावेज में इस चैप्टर को लेकर लिखा है: महामारी से उपजी परिस्थितियों से यह पता चला कि शिक्षा के पारंपरिक तरीकों के अलावा हमें नए विकल्पों की भी जरूरत है, इसलिए इसे जोड़ा गया।

नई शिक्षा नीति की ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य आर.एस कुरील कहते हैं: यह चैप्टर ड्राफ्ट में नहीं था। सरकार ने बाद में महामारी से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए इसे जोड़ा है। हालांकि, यह बदलाव वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तो सही है ही। इसके भविष्य में भी अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

देश में डिजिटल डिवाइड है

ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर दिए जाने के साथ पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन एजुकेशन का हम पूरी तरह फायदा तब तक नहीं उठा सकते, जब तक देश में डिजिटल डिवाइड है। डिजिटल डिवाइड से सीधा मतलब है अधिकतर लोगों के पास ऑनलाइन एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध न होना।

सात चरणों में तैयार होगा ऑनलाइन एजुकेशन का ढांचा

  • ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़े इस नए चैप्टर में सात चरणों के बारे में बताया गया है। जिनके तहत देश में ऑनलाइन एजुकेशन का ढांचा तैयार किया जाएगा।
  • NETF, CIET, NIOS, IGNOU, IITs, NITs के जरिए ऑनलाइन एजुकेशन के पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
  • देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
  • SWAYAM, DIKSHA जैसे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स को पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा।
  • डिजिटल कंटेंट का एक बड़ा भंडार तैयार किया जाएगा। जिसमें नए कोर्स-वर्क, लर्निंग गेम्स आदि डेवलप किए जाएंगे।
  • डिजिटल डिवाइड को देखते हुए टेलीविजन, रेडियो और कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से भी ई-लर्निंग कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।
  • DIKSHA, SWAYAM और SWAYAMPRABHA जैसे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए वर्चुअल लैब तैयार होंगे। जिनसे ऑनलाइन ही स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल और एक्सपेरिमेंट्स भी कर सकें।
  • टीचर्स को सिखाया जाएगा कि वे किस एक ऑनलाइन एजुकेशन के लिए कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Impact of Covid-19 on National education policy, new chapter related to online education added, this chapter was not in the draft released last year.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EzlRMF
via IFTTT

सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत की मौत के कुछ घंटो पहले ही की थी मुलाकात, बोले- 'दिशा सलियान केस में नाम जोड़े जाने से थे परेशान'

सुशांत सिंह मामले की छानबीन बिहार पुलिस द्वारा लगातार जारी है। इसी बीच सुशांत के दोस्त और रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि एक्टर के परिवार वाले उनपर रिया के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहे हैं। अब उन्होंने बताया है कि सुशांत अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान के सुसाइड करने के बाद से परेशान थे।

सिद्धार्थ एक साल पहले सुशांत से एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे बाद में वो उन्ही के लिए काम करने लगे। लॉकडाउन के समय भी दोनों साथ ही थे। सुशांत की मौत से कुछ घंटो पहले भी दोनों की मुलाकात हुई थी। हाल ही में आजतक से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने बताया है कि वो सुशांत से 13 जून रात 1 बजे मिले थे जिस समय वो अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान की मौत से परेशान थे। सुशांत को बार-बार उस केस से जोड़ा जा रहा था और उनके लिए कुछ ब्लाइंड आइटम लिखे जा रहे थे। जिससे वो परेशान थे।

आगे उन्होंने बताया कि वो सुशांत की पर्सनल लाइफ को स्पेस देते थे इसलिए उन्हें उनके या गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो रिया को नहीं जानते और ना ही उन्होंने कभी उनसे कोई सवाल-जवाब किए। आखिरी बार सिद्धार्थ सुशांत से 13 जून की आधी रात 1 बजे मिले थे जिसकी अगली सुबह एक्टर ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।

रिया के खिलाफ गवाही देने का दवाब बनाया जा रहा हैः सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि बिहार में केस दर्ज होने के बाद उनसे 15 करोड़ रुपए की लेन-देन की बात पूछी गई हालांकि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने जब इस बारे में बताने से इनकार किया तो सुशांत के परिवार के दो सदस्यों ने उनपर दबाव बनाया। उन्होंने इस बारे में आईओ को मेल भी किया है। इस बात की जिक्र रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ड में दाखिल की गई याचिका में भी किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Siddharth Pithani had met Sushant few hours before his death a , saying - he was upset over name being added to disha Salian case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39HuT5M
via IFTTT

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने नौकर के हवाले से लगाया आरोप, रिया चक्रवर्ती उनके भाई पर काला जादू कर रही थीं

सुशांत राजपूत सुसाइड केस में अभिनेता की बहन मीतू ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई पर काला जादू किया था। मीतू ने सुशांत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की पूछताछ में यह बयान दिया। उनके मुताबिक, कुछ महीने पहले सुशांत के एक घरेलू नौकर ने उन्हें यह बात बताई थी। उसने कहा था कि रिया सुशांत पर काला जादू कर रही थीं। मीतू के मुताबिक, यह वही नौकर है, जिसने सबसे पहले सुशांत को उनके कमरे में मृत देखा था।

भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर बदलवाया था घर

मीतू ने बिहार पुलिस के सामने वही बातें दोहराई हैं, जो उनके पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में मेंशन की हैं। सूत्रों के अनुसार, मीतू ने बिहार पुलिस को बताया कि रिया ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल में कर लिया था और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उन्हें डराकर उनका घर भी बदलवा दिया था। उनकी इजाजत मिलने के बाद ही सुशांत अपने घरवालों से बात कर पाते थे।

बहनों को सुशांत से मिलने नहीं देती थीं रिया

मीतू के मुताबिक, जब वे और उनकी बाकी बहनें सुशांत से मिलने जाती थीं तो उन्हें बिल्डिंग के नीचे ही कई घंटे इंतजार कराया जाता था। उन्हें कहा जाता था कि सुशांत घर में नहीं हैं। रिया के घर आने तक उन्हें इंतजार कराया जाता था और उस पर भी खुद रिया उन्हें लेने नीचे नहीं आती थीं। मीतू की मानें तो रिया को सुशांत की बहनों का वहां रहना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। इसे लेकर उनकी सुशांत से लड़ाई भी होती थी।

रिया की मां संध्या चक्रवर्ती पूरे टाइम उस घर में रहती थीं। इससे सुशांत का दम घुटता था। लेकिन वे घर नहीं छोड़ सकते थे, क्योंकि रिया उन्हें धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा। रिया का परिवार सुशांत के घर में कुंडली मारकर बैठा था और वे उनसे रिश्ता भी नहीं तोड़ पा रहे थे। क्योंकि उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।

8 से 12 जून की डिटेल पुलिस को दी

मीतू ने पुलिस को बताया है कि 8 जून को रिया ने उन्हें कॉल करके कहा था कि उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई है। इसके बाद मीतू सुशांत से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर गईं और उनके साथ कुछ दिन रहीं। इस दौरान सुशांत ने उन्हें बताया कि रिया लड़ाई के बाद घर छोड़कर चली गईं। इस दौरान रिया अपना और सुशांत का कुछ सामान भी ले गईं।

वे कहती हैं, "रिया ने जाते वक्त यह भी कहा कि शायद वे अब कभी नहीं लौटेंगी। इस बात से सुशांत बेहद अपसेट हो गए थे। मैंने उन्हें शांत करने की काफी कोशिश की। उनके साथ चार दिन रही भी, लेकिन बच्चे छोटे होने की वजह से मुझे 12 जून को अपने घर वापस लौटना पड़ा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा भाई ऐसा कोई कदम उठा लेगा।"

मीतू ने आगे बताया, "14 जून को मुझे सिद्धार्थ पिठानी ने कॉल कर बताया कि सुशांत अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और काफी समय से अपने बेडरूम में ही हैं। मैं तुरंत वहां गई, इस बीच में लगातार उन्हें कॉल करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने के बाद हमने बेडरूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दरवाजा खोलते ही देखा कि सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई है। मैं सन्न रह गई और कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। कुछ समय बाद मुंबई पुलिस आई और जांच शुरू की।"

डेढ़ साल तक लिव-इन में रहे सुशांत रिया

सुशांत और रिया तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। वे मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट किराए से लेकर लिव इन में रहते थे। लॉकडाउन लगने के बाद भी रिया सुशांत के साथ ही रह रही थीं, लेकिन 8 जून को वे उन्हें छोड़कर अपने माता-पिता के घर गईं और 14 जून को सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत सुसाइड केस:सुशांत के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

2.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

3.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

4. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

5. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

6. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। सुशांत की बहन मीतू भी मुंबई में रहती हैं और उनकी मौत से दो दिन पहले तक वे उनके साथ थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dmu1r8
via IFTTT

मौजूदा माहौल में स्टूडेंट्स के लिए प्लानिंग, प्रैक्टिस और पेशेंस जरूरी, परेशानी खत्म करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

इस लॉकडाउन से न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में शिक्षा जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा है। कहीं ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं तो कई कॉलेज ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जानिए, इस दौर में छात्र क्या करें जिससे दिक्कतें खत्म हो सकें।

ये हैं परेशानियां

तकनीक : टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रयोग के साथ ही हर छात्र को अब इंटरनेट और स्मार्टफोन की जरूरत है। उनमें तकनीकी ज्ञान भी जरूरी है, ताकि वह अन्य की तुलना में पीछे न रह जाएं।

तनाव : भविष्य में आने वाले बदलाव की कोई जानकारी नहीं है, इसीलिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों, शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता।

सुरक्षा : स्कूल या कॉलेज पुनः प्रारंभ होने पर भी छात्रों को सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा, जिससे पूर्व की तरह सामान्य रूप से पढ़ाई या परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं।

फील्ड-वर्क : डिजिटल क्लास फील्ड ट्रिप, लैब एक्सपेरिमेंट और आउटडोर एक्टिविटी जैसे अनुभवों की जगह नहीं ले सकते हैं।

रुकावट : पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है। फिर से शैक्षणिक सत्र का संचालन और शिक्षा के नुकसान से बचाव जरूरी है।

ये होंगे समाधान

प्लानिंग : छात्रों को आत्मनिरीक्षण कर इन स्थितियों में अवसरों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना चाहिए, जिससे वे अपनी कमजोरियों और क्षमताओं के मद्देनजर प्लानिंग तैयार कर सकें।

प्रैक्टिस : वीडियो लैक्चर, नोट्स डाउनलोड कर, मुफ्त मॉक टेस्ट, ऑनलाइन क्विज से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। कठिन विषयों के लिए पोर्टलों का उपयोग कर सकते हैं।

पेशेंस एंड स्किल्स: जॉब्स में पेशेंस के साथ जटिल निर्णय लेना, बातचीत में कुशल, टेक्नो अपडेट को परखा जाएगा। इसके लिए जीडी, शतरंज, स्क्रैबल, स्पेल-बी का इस्तेमाल करें।

डाइवर्ट : सोशल मीडिया या लगातार ऑनलाइन शो देखने से बचें। एप Forest का यूज आपको बताएगा कि आपने कितनी देर क्या किया।

फिटनेस : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है। इसलिए, छात्रों को व्यायाम करने और खुद को फिट रखने की आवश्यकता है।

ये होंगे मददगार

  • ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिला लें, वीडियो देख जीडी में भाग ले सकते हैं।
  • ऑनलाइन चैनल जैसे कि स्वयं प्रभा और ज्ञान दर्शन जैसे टीवी चैनलों से जुड़ें।
  • दूरदर्शन क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से 2.5 घंटे की वर्चुअल कक्षाएं प्रसारित कर रहा है।
  • ऑल इंडिया रेडियो रोजाना 30 मिनट की शैक्षिक सामग्री प्रसारित करता है, उसे सुनें।
  • कई विश्वविद्यालय ने डिस्टेंस लर्निंग शुरू की है। स्थिति सुधरने पर कैम्पस जा सकते हैं।
  • डुओलिंगो जैसे कुछ एप्प TOEFL और IELTS के विकल्प के रूप में सेवा दे रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Planning, practice and profession is essential for students in the environment of covid-19, follow these tips to eliminate problems


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWPLcm
via IFTTT

प्रवर्तन निदेशालय ने भी दर्ज किया केस, पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया है 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में शुक्रवार को बड़ा ट्विस्ट आ गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में अभिनेता के परिवार की ओर से 15 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी का आरोप लगाते हुए पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है।

गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से ली थी डिटेल
इससे पहले गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से इस मामले को लेकर एफआईआर और सुशांत के बैंक खातों की डिटेल ली थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकार पर निशाना साधा था, साथ ही मामले को सुशांत के फैंस से जुड़ा हुआ बताया था। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि कम से कम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से शुरू कर देनी चाहिए। उधर बिहार सरकार ने मंत्री ने भी सीबीआई जांच की बात कही है।

स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह

सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। कथित तौर पर ये अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट-अप में इन्वेस्टमेंट भी किया था।

रिया पर इन धाराओं में दर्ज है केस

पटना में दर्ज एफआईआर में रिया पर गैरजमानती धाराएं भी लगी है। पटना की राजीव नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341(जबरन नियंत्रण में रखना), 342 (गलत इरादों से बांधे रखना), 380 (चोरी), 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास घात करना) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत रिया और उसके परिजन समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में गुरुवार को सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ठुकरा दी। अदालत ने याचिकाकर्ता अल्का प्रिया से कहा कि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। आप इस मामले में जो भी वाजिब कार्रवाई चाहती हैं, उसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट जा सकती हैं।

14 जून को घर में मृत पाए गए थे सुशांत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सुशांत के पिता भी मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे इसी वजह से उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को इस मामले की जांच के लिए सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। हालांकि इसके बाद रिया ने 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके पटना में दायर किए गए मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया था।

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो झूठे हैं। रिया ने कहा, सुशांत सिंह डिप्रेशन के शिकार थे और डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। उन्होंने कहा, सुशांत की मौत के बाद उन्हें हत्या से लेकर रेप तक की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से भी की थी। रिया का कहना है कि बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

सुशांत के पिता और बिहार सरकार ने कैविएट दाखिल की

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बिहार सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की मांग की। मशहूर वकील और पूर्व एटॉर्नी जेनरल मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखेंगे। कैविएट एक प्रकार की याचिका है जिसमें कोर्ट एप्लिकेंट को बिना नोटिस भेजे विपक्षी पार्टी को कोई भी रिलीफ या एक्शन नहीं लेती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3163nes
via IFTTT

ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ा एक नया चैप्टर जोड़ा गया, पिछले साल जारी किए गए ड्राफ्ट में यह चैप्टर नहीं था

केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। देश की शिक्षा नीति में 34 सालों बाद यह बदलाव हुआ है। इसमें प्राइमरी एजुकेशन से लेकर रिसर्च लेवल तक के बदलाव शामिल हैं।

अब तक यही समझा जा रहा है कि 2020 में आई नई शिक्षा नीति पूरी तरह 2019 में आए ड्राफ्ट के आधार पर ही तैयार की गई है। लेकिन, यह पूरी तरह सही नहीं है। नई शिक्षा नीति पर कोविड-19 महामारी का भी असर हुआ है। ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ा एक नया चैप्टर साल 2020 में ही जोड़ा गया है।

2019 के ड्राफ्ट में कुल 23 चैप्टर थे। जबकि बुधवार को जारी की गई नई शिक्षा नीति में 24 चैप्टर हैं। यह 24वां चैप्टर है Online and Digital Education: Ensuring Equitable Use of Technology. यानी सभी के लिए तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करना।

क्या है इस नए चैप्टर में ?

सरकार की तरफ से जारी किए गए नई शिक्षा नीति के आधिकारिक दस्तावेज में इस चैप्टर को लेकर लिखा है : महामारी से उपजी परिस्थितियों से यह पता चला कि शिक्षा के पारंपरिक तरीकों के अलावा हमें नए विकल्पों की भी जरूरत है। इसलिए इसे जोड़ा गया।

नई शिक्षा नीति की ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य आर.एस कुरील कहते हैं : यह चैप्टर ड्राफ्ट में नहीं था। सरकार ने बाद में महामारी से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए इसे जोड़ा है। हालांकि, यह बदलाव वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तो सही है ही। इसके भविष्य में भी अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

देश में डिजिटल डिवाइड है

ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर दिए जाने के साथ पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि : ऑनलाइन एजुकेशन का हम पूरी तरह फायदा तब तक नहीं उठा सकते जब तक देश में डिजिटल डिवाइड है। डिजिटल डिवाइड से सीधा मतलब है अधिकतर लोगों के पास ऑनलाइन एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध न होना।

सात चरणों में तैयार होगा ऑनलाइन एजुकेशन का ढांचा

  • ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़े इस नए चैप्टर में सात चरणों के बारे में बताया गया है। जिनके तहत देश में ऑनलाइन एजुकेशन का ढांचा तैयार किया जाएगा।
  • NETF, CIET, NIOS, IGNOU, IITs, NITs के जरिए ऑनलाइन एजुकेशन के पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
  • देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
  • SWAYAM, DIKSHA जैसे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स को पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा।
  • डिजिटल कंटेंट का एक बड़ा भंडार तैयार किया जाएगा। जिसमें नए कोर्सवर्क, लर्निंग गेम्स आदि डेवलप किए जाएंगे।
  • डिजिटल डिवाइड को देखते हुए टेलिविजन, रेडियो और कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से भी ई-लर्निंग कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।
  • DIKSHA, SWAYAM और SWAYAMPRABHA जैसे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए वर्चुअल लैब तैयार होंगे। जिनसे ऑनलाइन ही स्टूडेंट्स प्रैक्टिल और एक्सपेरिमेंट्स भी कर सकें।
  • टीचर्स को सिखाया जाएगा कि वे किस एक ऑनलाइन एजुकेशन के लिए कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Impact of Covid-19 on National education policy, new chapter related to online education added, this chapter was not in the draft released last year.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EzlRMF
via IFTTT

स्कूलों के क्लस्टर बनेंगे; शिक्षक समेत सभी संसाधन साझा हो सकेंगे, प्रोफेशनल और क्वालिटी लेवल के लिए गठित होगी स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथाॅरिटी

नई शिक्षा नीति में सरकारी स्कूलाें के प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब काॅम्प्लेक्स या क्लस्टर के ताैर पर स्कूलाें का प्रबंधन होगा। ये क्लस्टर स्कूल शिक्षा में गवर्नेंस की मूल इकाई हाेंगे। स्कूल काॅम्प्लेक्स के तहत आसपास के छाेटे स्कूलाें काे एक सांगठनिक और प्रशासनिक इकाई के तहत लाया जाएगा। एक सेकंडरी स्कूल इनमें प्रमुख हाेगा, जबकि उसके आसपास के इलाके के सभी सरकारी स्कूल इसके तहत आएंगे। इससे इन सभी स्कूलाें के संसाधनाें काे आपस में साझा करने में मदद मिलेगी।

शिक्षक समेत सभी संसाधन हो सकेंगे साझा

एक प्रबंधन हाेने के चलते इन स्कूलाें में पुस्तकालय, प्रयाेगशाला, साेशल वर्कर, काउंसलर और विशेष विषयाें के शिक्षकाें जैसे संसाधन साझा किए जा सकेंगे। इसके अलावा देशभर में एक सरकारी और एक निजी स्कूल काे साथ जाेड़ने की बात भी नीति में है। स्कूल की मुफ्त बुनियादी सुविधाओं का इस्तेमाल सामाजिक चेतना केंद्रों के रूप में भी करने की बात नीति में शामिल की गई है।

SSSA का होगी गठन

यह सामाजिक, बाैद्धिक और स्वयंसेवी गतिविधियाें काे बढ़ावा देगा। स्कूलाें के लिए शाॅर्ट टर्म और लाॅन्ग टर्म प्लान भी तैयार करेंगे। स्कूलाें के लिए मानक तय करने और मान्यता देने इत्यादि में भी नई शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। इसके लिए राज्याें और केंद्र शासित प्रदेशाें काे स्वतंत्र स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथाॅरिटी (एसएसएसए) गठित करनी हाेगी।

एसएसएसए सुनिश्चित करेगा कि सभी स्कूल एक निश्चित स्तर तक पेशेवर और गुणवत्ता मानकाें का पालन करें। सरकारी और निजी स्कूलाें का मूल्यांकन एक जैसे क्राइटेरिया के आधार पर ही किया जाएगा। प्राइवेट और धर्मार्थ ट्रस्टाें के स्कूलाें काे बढ़ावा दिया जाएगा।

विशेषज्ञों की क्या राय है?

आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव, प्रो. टीवी कट्टिमनी, एजुकेशन पॉलिसी ड्रॉफ्टिंग कमेटी के मेंबर प्रो. एमके श्रीधर, फिक्की की असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल शोभा मिश्रा घोष के एक्सपर्ट पैनल से जानें शिक्षा नीति से जुड़े सवालों के जवाब।

नई नीति कब लागू हाेगी? क्या पढ़ाई का पैटर्न एकाएक बदल जाएगा?

एकदम नहीं बदलेगा। एक दशक में धीरे-धीरे बदलाव हाेगा। जैसे 10वीं की परीक्षा का नया पैटर्न 2022-23 तक आएगा। 2024-25 में 12वीं का नया पैटर्न आएगा। प्री-प्राइमरी की शिक्षा और पहली कक्षा के लिए 3 महीने का प्रीपेरेटरी माॅड्यूल सिस्टम अगले सत्र, यानी 2021-22 से ही लागू हाे जाएगा। 2023-24 में 3 साल के बच्चाें काे आंगनवाड़ी में लाना सुनिश्चित होगा।

मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई की अवधि या पैटर्न में बदलाव हाेगा?

नहीं। लेकिन, इंटर्नशिप कठिन हो जाएगी। क्योंकि नई नीति में व्यावहारिक ज्ञान पर फोकस रहेगा। इससे डॉक्टरों की प्रैक्टिकल नॉलेज और बढ़ जाएगी। इसी तरह, जेईई और अन्य इंजीनियरिंग काेर्साें में भी प्रैक्टिकल नॉलेज पर जाेर रहेगा। इससे राेजगार के माैके बढ़ेंगे।

क्या बाेर्ड परीक्षा खत्म हाे जाएगी?

परीक्षाएं हाेती रहेंगी। लेकिन, मूल्यांकन की अप्राेच बदल जाएगी। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में सभी बच्चाें की परीक्षा हाेगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा जारी रहेगी, लेकिन मूल्यांकन के मानक तय करने के लिए नया राष्ट्रीय आकलन केंद्र ‘परख’ स्थापित किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में पूरी तरह बदलाव में एक साल लगेगा। 2022-23 के सेशन तक अध्यापकाें काे भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
School Education Policy Policy 2020| Clusters of schools will be formed; All resources including teachers will be shared, State School Standards Authority will be set up for professional and quality levels


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5dOXB
via IFTTT

7 महीने आगे बढ़ा अक्षय कुमार के डिजिटल डेब्यू द एंड का प्रोडक्शन, अब 2021 में आएगा अमेजन इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए थिएटर्स अभी भी बंद हैं। फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इन सबके पहले खिलाड़ी कुमार ने भी मार्च 2019 में अपने डिजिटल डेब्यू का अनाउंसमेंट किया था। द एंड नाम की यह वीडियो एक्शन थ्रिलर 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण यह करीब 4 महीने आगे बढ़ गया है। द एंड की शूटिंग दिसंबर 2020 से शुरू होना थी, जिसे अक्षय जनवरी 2021 से जॉइन करते, लेकिन अब यह टल गई है।


जून 2021 के बाद होगी शुरुआत

मिड डे की खबर के अनुसार द एंड के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय के दूसरे कमिटमेंट्स के चलते अब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 2021 से होगी। विक्रम कहते हैं- यह ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है कि जिसे हमने सोचा और शुरू कर दिया। हमें मैटेरियल को इम्प्रूव करने समय लगेगा। अब जब इसकी शूटिंग इंडिया और फॉरेन के कुछ हिस्सों में होनी है, तो ऐसे में हालात सुधरने के बाद केवल लोकेशन ही फाइनल हो सकेगा।

90 करोड़ की फीस ली है अक्षय ने

खबरों के अनुसार अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की है। द एंड तीन सीजन में रिलीज होगा। पहले सीजन में 8 एपिसोड होंगे। पहले प्लान हर साल एक सीजन रिलीज करने का था। हालांकि इसमें बदलाव किया है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हुआ है। अक्षय पूरे महीने में 8 एपिसोड्स की शूटिंग खत्म करके यह प्रोजेक्ट पूरा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar's Digital Debut The End Will Go On Floor after Second Half Of 2021


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ECIDDu
via IFTTT

मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को सहयोग न देने का आरोप, तीन दिन बाद भी पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्‍ती सूची नहीं सौंपी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को कोऑपरेट न करने का आरोप लग रहा है। बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने अपने एक बयान में यह दावा किया है। उन्होंने कहा, "जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य सरकार और उनके अधिकारी उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इस केस में दुर्भाग्य से वे (मुंबई पुलिस) कोऑपरेट नहीं कर रहे हैं।"

पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्‍ती सूची भी नहीं सौंपी

पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिहार से चार पुलिस अधिकारी मुंबई आए हैं। वे अपने दम पर कोटक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक जैसी जगहों पर गए और खातों की छानबीन करने की कोशिश की। चारों अधिकारियों के लिए मुंबई नया शहर है।

जहां उन्हें ठहराया गया है, वहां से बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने का रास्ता नहीं बताया गया। दो दिन पहले उन्हें डीसीपी ऑफिस बांद्रा से अंधेरी के चक्कर कटवाए जाते रहे। तीन दिन बाद भी न तो उन्हें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली और न ही केस डायरी। जब्ती की सूची और मोबाइल डाटा भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है।

पुलिस पर रिया की मदद करने का आरोप भी

इससे पहले सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर रिया चक्रवर्ती की मदद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा था, "जो रिया कुछ दिन पहले तक सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं, जब उनके खिलाफ पटना में एफआईआर हुई तो वे जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। यह बताता है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। हम मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाना चाहते हैं। अगर रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी देनी चाहिए थी।"

बिहार सरकार ने रिया की अर्जी के खिलाफ कैबिएट दायर की

ललित किशोर ने इस बात की पुष्टि भी की कि बिहार सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैबिएट दायर की है। इसके जरिए रिया चक्रवर्ती की उस अर्जी को चुनौती दी है, जिसमें केस को पटना से मुंबई शिफ्ट करने की मांग की गई है। उनके मुताबिक, मुकुल रोहतगी इस केस को गंभीरता से देख रहे हैं।

सुशांत के पिता ने कराया है मामला दर्ज

25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसका खुलासा तीन दिन बाद यानी 28 जुलाई को हुआ। इसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में मुख्य रूप से आईपीसी की छह धाराओं 341, 342, 380, 406, 420 और 306 का जिक्र किया गया है।

सुशांत के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को डर था कि रिया उन्हें उनकी मैनेजर दिशा सलियन (सुशांत की पूर्व मैनेजर जिन्होंने खुदकुशी की थी) के सुसाइड केस में फंसा सकती हैं। क्योंकि दिशा की मौत के बाद रिया ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। सुशांत का आरोप है कि रिया ने एक साल में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले थे। सिंह ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

2.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

3.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

4. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

5. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

6. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार पुलिस 28 जुलाई से लगातार मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317yeqL
via IFTTT

कंगना रनोट ने जताई सुशांत के परिवार पर नाराजगी, बोलीं- 'वो सिर्फ पैसों पर ध्यान दे रहे हैं, नेपोटिज्म और बाकी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है'

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस की टीम इन्वेस्टिगेशन कर रही है। सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों को मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं जिसके बाद अब इस एंगल पर भी छानबीन शुरू हो गई थी। इसी बीच उनके वकील ने कहा कि एक्टर की मौत से नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं को कोई संबंध नही हैं जिसपर कंगना ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि सुशांत का परिवार सिर्फ पैसों पर ही ध्यान दे रहा है।

हाल ही में केके सिंह के वकील ने इंटरव्यू में बताया है कि सुशांत के केस में कंगना रनोट द्वारा बताए जा रहे नेपोटिज्म के मुद्दे का कोई लेना-देना नहीं है। अब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना की टीम ने लिखा, 'दुर्भाग्य से उनका परिवार सिर्फ पैसों के भाग पर फोकस कर रहा है और सभी इंटरव्यूज और पोस्ट को नजरअंदाज कर रहा है जो सुशांत ने बुली और हरेसमेंट के बारे में लिखा था। जबकि इस केस में पॉलिटिकल नेपो माफिया भी जुड़े हुए हैं।

क्या रणबीर और वरुण के साथ ऐसा होगाः कंगना

अपने ट्वीट के दूसरे भाग में कंगना ने लिखा, 'अगर उन्होंने सुशांत को मारा है तो वो इसलिए क्योंकि वो एक आसाना टार्गेट था। क्या वो ये सब रणबीर कपूर और वरुण धवन के साथ करेंगे। उनका मानना है कि नेपोटिज्म और पक्षपात क्रिमिनल ऑफेंस नहीं है'।

##

इस अवसर से बुली-वुड को सुरक्षित जगह बनाया जा सकता हैः कंगना

कंगना की टीम ने लगातार नाराजगी जताते हुए लिखा कि अगर केस में दूसरें मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाए तो बॉलीवुड में इससे बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग ही क्रिमिनल ऑफेंस है। ये सच है मगर हमारे पास बुली-वुड (बॉलीवुड) के कानून बदलकर आउटसाइडर्स के लिए इसे सुरक्षित बनाने का ये एक अवसर है। अगर वो मूवी माफिया को छोड़कर पैसों पर ध्यान देंगे तो ये अवसर भी चला जाएगा'।

नेपोटिज्म का केस से ताल्लुक नहीं हैः वकील

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और पक्षपात का मुद्दा गर्म है। कई लोगों का मानना है कि सुशांत को इंडस्ट्री में अपनाया नहीं जा रहा था जिससे वो काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर आए दिन इ्ंडस्ट्री से जुड़ी बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। मगर हाल ही में जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में केके सिंह के वकील ने बताया कि कंगना द्वारा हाइलाइट किए गए मुद्दों और सोशल मीडिया पोस्ट का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कंगना ने आज तक सुशांत के परिवार के कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut expressed displeasure with Sushant's family, saying -they are only paying attention to money, nepotism and other issues are being ignored.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xe2Zta
via IFTTT

मुंबई की सड़कों पर ऑटों रिक्शा में घूम कर रिया और उनके भाई को तलाश रही है बिहार पुलिस की टीम, दोनों के फोन हैं बंद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने रविवार को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। मंगलवार से बिहार पुलिस मुंबई में है और अभी तक एक भी बार सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुलाकात नहीं कर सकी है।

पटना पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और शोविक अपने घर से गायब हैं और दोनों के फोन भी बंद आ रहे है। आज भी पुलिस टीम ने दोनों को कॉल करने की कोशिश की लेकिन दोनों के नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए सामने आने का मैसेज भी भेजा है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

बिहार पुलिस के दो अधिकारी दो दिन में तीन बार रिया के घर पर जा चुके हैं।

ऑटो में बैठकर रिया को खोज रहे हैं बिहार पुलिस के लोग

रिया और उनके भाई शोविक को तलाशने के लिए बिहार पुलिस की 4 सदस्यों की टीम मुंबई की सड़कों पर ऑटों रिक्शा में घूम रही है। हालांकि, कल यही टीम लग्जरी जेगुआर कार में भी नजर आई थी। फिलहाल बिहार पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए जायदा कुछ नहीं बोल रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि रिया के पिता से पुलिसवालों ने फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ किसी भी महिला पुलिस कांस्टेबल के नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने रिया का बयान करवाने से फिलहाल मना कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आज बिहार पुलिस की टीम ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर घूमती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BQaWgM
via IFTTT

लोगों से आर्थिक मदद मांगने की खबरों का सुरेखा सीकरी ने किया खंडन, मुझे भीख नहीं चाहिए, मैं सम्मान से पैसे कमाना चाहती हूं

बधाई हो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 65 साल से ऊपर के लोग फिल्म या टेलीविजन सीरियल की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते।

एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा था कि हालांकि उन्हें कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन वो सारे एड फिल्मों के हैं। सुरेखा ने कहा था, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे अन्य भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स कोई रिस्क नहीं ले सकते।

‘मैंने नहीं मांगी आर्थिक मदद’

इस इंटरव्यू में उनकी बातें सुनकर कुछ लोगों ने यह गलत खबरें फैला दीं कि वह अपने दोस्तों से पैसे मांग रही हैं जिससे 75 साल की सुरेखा काफी अपसेट हैं। उन्होंने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं लोगों के बीच किसी भी तरह का गलत इम्प्रेशन नहीं बनाना चाहती कि किसी से भीख मांग रही हूं। मुझे चैरिटी नहीं चाहिए। हां, कई लोगों ने मेरी आर्थिक मदद करने की कोशिश की जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। लेकिन मैंने किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। मुझे काम दीजिए और मैं सम्मान से पैसा कमाना चाहती हूं।'

ब्रेन स्ट्रोक से जूझ चुकीं सुरेखा

सुरेखा ने आए कहा, 'अगर नेता और ब्यूरोक्रेट्स 65 साल की उम्र में काम कर सकते हैं तो एक्टर और तकनीशियन बाहर जाकर काम क्यों नहीं कर सकते? हम सब मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, हमें भी जीवनयापन करने के लिए पैसा चाहिए, ऐसे नियमों से हमारे लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है।'

2018 में सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था जिसके बाद उनके शरीर का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया। इससे उबरने में उन्हें कुछ वक्त लगा जिसकी वजह से वह काम नहीं कर पाईं। इसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा लेकिन अब वो अपने जीवनयापन के लिए काम करना चाहती हैं।

इस साल फिल्म घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं सुरेखा कहती हैं, 'मैं सभी जरूरी सावधानियों के साथ काम पर जाने को तैयार हूं। मैं ज्यादा दिन घर में नहीं बैठ सकती और अपने परिवार पर बोझ नहीं बन सकती। सुरेखा जल्द ही सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक लेटर लिखने वाली हैं और उनसे पूछना चाहती हैं कि सरकार ने ऐसे नियम क्यों लागू किए?'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surekha Sikri denies seeking financial aid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ECoHRb
via IFTTT

अब स्कूलों में 5वीं तक मातृभाषा में होगी पढ़ाई, इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई की अनिवार्यता खत्म, संस्कृत के साथ तीन भारतीय भाषाओं का होगा विकल्प

34 साल बाद शिक्षा नीति में हुए बदलाव में सरकार ने भाषा से जुड़े भी कई अहम बदलाव किए हैं। इसके तहत सरकार ने त्रिभाषा फार्मूला अपनाया है। यानी कि अब बच्चों के लिए पांचवी तक उनकी मातृभाषा क्षेत्रीय या स्थानीय भाषा का उपयोग किया जाएगा। हालांकि किया पर भी यह भाषा थोपी नहीं जाएगी।

किसी पर थोपी नहीं जाएगी भाषा

इस बारे में एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन कहते है कि पांचवी तक मातृभाषा में पढ़ाई करना किसी पर भी भाषा थोपना नहीं है। वे कहते हैं कि कक्षा पांचवी तक शिक्षा के माध्यम के रूप में स्थानीय भाषाओं को अपनाना शिक्षा के शुरुआती चरण में महत्वपूर्ण है। इस उम्र में सिद्धांतों को समझना और रचनात्मकता प्रदर्शित करने में बच्चे की ताकत बेहतर ढंग से प्रदर्शित होती है।

स्कूलों में होगा त्रिभाषा फॉर्मूला

स्कूली शिक्षा में अब त्रिभाषा फॉर्मूला चलेगा। इसमें संस्कृत के साथ अन्य तीन भारतीय भाषाओं का विकल्प होगा। साथ ही इलेक्टिव में विदेशी भाषा चुनने की भी आजादी होगी। यह पहली बार होगा जब भारतीय भाषाओं को तवज्जो देने के साथ उसे सहेजने और लुप्त होती भाषाओं को बचाने पर जोर दिया जाएगा।

त्रि-भाषा फार्मूला क्या है?

  • नई शिक्षा नीति में कम से कम कक्षा 5 तक बच्चों से बातचीत का माध्यम मातृभाषा/स्थानीय भाषा/ क्षेत्रीय भाषा रहेगी।

  • छात्रों को स्कूल के सभी स्तरों और उच्च शिक्षा में संस्कृत को विकल्प के रूप में चुनने का अवसर मिलेगा। त्रि-भाषा फॉर्मूले में भी यह विकल्‍प शामिल होगा।

  • पारंपरिक भाषाएं और साहित्य भी विकल्प होंगे। कई विदेशी भाषाओं को भी माध्यमिक शिक्षा स्तर पर एक विकल्‍प के रूप में चुना जा सकेगा।

  • भारतीय संकेत भाषा यानी साइन लैंग्वेज को मानकीकृत किया जाएगा और बधिर छात्रों के इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्‍तरीय पाठ्यक्रम सामग्री विकसित की जाएंगी।

केंद्र सरकार ने दी नई शिक्षा नीति को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को मंजूरी दे दी। इसके तहत कई बड़े बदलाव किए गए हैं। स्टूडेंट्स अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे। आठ प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा कन्नड़, उड़िया और बंगाली में भी ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, नई शिक्षा नीति में GDP का 6% हिस्सा एजुकेशन सेक्टर पर खर्च किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जो वर्तमान में केंद्र और राज्य को मिलाकर कुल 4.43% है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New National Education Policy 2020| Now schools education will be done in mother tongue till 5th, students will be able to choose three Indian languages along with Sanskrit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PdRFce
via IFTTT

सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने बिहार पुलिस को दिए बयान में किए बड़े खुलासे- 'परिवार से बात नहीं करने देती थीं रिया, फोन को लगातार चैक करती थीं'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही बड़े खुलासे हो रहे हैं। कई लोगों के बयान और सबूत उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब इसी बीच सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने रिया से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद बिहार पुलिस उन्हें प्राइम विटनेस बनाने वाली है। महेश ने बताया कि उन्होंने सुशांत को अपने पिता से बात करने की सलाह दी थी मगर उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि रिया उन्हें ऐसा नहीं करने देगी और साथ ही वो उनका फोन लगातार चैक करती है।

सुशांत का लगातार फोन चैक करती थीं रियाः महेश

सीएनएन न्यूज 18 के सोर्स के मुताबिक बिहार पुलिस महेश के खुलासे के बाद उन्हें प्राइम विटनेस बना रही है। महेश ने बताया कि उन्होंने सुशांत को अपने परिजनों से बातचीत करने की सलाह दी थी मगर उन्हें एक्टर ने कहा कि रिया ऐसा नहीं करने देगी। सुशांत ने महेश से ये भी बताया कि एक्ट्रेस लगातार उनका फोन चैक करती हैं। साथ ही रिया और उनकी मां चाहती थीं कि वो अपनी पूरी टीम को बदल लें जिससे एक्टर काफी नाखुश थे।

महेश शेट्टी को बनाया जा सकता है प्राइम विटनेस

सुशांत की मौत के बाद उनके कमरे में दाखिल होने वाले पहले शख्स महेश शेट्टी थे। मरने से पहले सुशांत ने रिया और महेश को ही आखिरी बार फोन किया था हालांकि रात ज्यादा होने के कारण दोनों ने ही कॉल नहीं उठाई। इन सबको देखते हुए बिहार पुलिस ने महेश से पूछताछ की जिसमें उन्होने बड़े खुलासे किए। अब बिहार पुलिस जल्द ही महेश को प्राइम विटनेस बनाने वाली है।

रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दर्ज करवाई याचिका

बिहार में केस किए जाने के बाद से ही रिया पर सुशांत के पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने और उनके मेडिकल ट्रीटमेंट से छेड़छाड़ करने के भी आरोप हैं। इसके खिलाफ अब रिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि केके सिंह ने उनके खिलाफ झूठा केस किया है। सुशांत डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant's friend Mahesh Shetty made a big disclosure in a statement to the Bihar police - Rhea did not let him talk to his family, used to check his phone constantly


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jWzhTg
via IFTTT

अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। पिछले दिनों अभिनेता के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर उनके बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत के सीए संदीप श्रीधर ने उनके इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनकी मानें तो परिवार ने जिस रकम का दावा किया है, वह सुशांत के अकाउंट में थी ही नहीं।

रिया के खाते में नहीं हुई कोई बड़ी रकम ट्रांसफर

संदीप एक साल तक सुशांत के सीए रहे हैं। वे कहते हैं कि अभिनेता के अकाउंट से रिया या उनके फैमिली मेंबर्स के खातों में एक लाख रुपए भी ट्रांसफर नहीं हुए। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया, "कुछ हजार को छोड़कर रिया के खाते में कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई। एक बार रिया की मां ने उन्हें (सुशांत को) 33 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। वे फिल्म स्टार थे, इसलिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल और खर्चों को मेंटेन करके रखना था। दोनों (सुशांत और रिया) साथ ट्रेवल करते थे और सुशांत अपनी मर्जी के मुताबिक रहते थे।"

सुशांत के शॉपिंग, किराया और यात्रा जैसे खर्चे थे

संदीप ने आगे कहा, "शॉपिंग, किराया और दूसरी चीजों जैसे कि साथ-साथ यात्रा, पर वे खर्च करते थे। उनकी कुल आय इतनी नहीं थी, जितनी का दावा किया जा रहा है। पिछले एक साल से उनकी कमाई कम हो गई थी।" इसके आगे संदीप ने सुशांत के अकाउंट से हुए ट्रांजेक्शन की लिस्ट भी साझा की है:-

खर्च रकम
जीएसटी+ इनकम टैक्स (जनवरी 2019 से जून 2020 तक) 2.7 करोड़ रुपए
क्वान (टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी) का भुगतान 61 लाख रुपए
कोटक महिंद्रा में टर्म डिपोजिट 2 करोड़ रुपए
किराया 60 लाख रुपए
एस्टेट एजेंट का भुगतान 3.87 लाख रुपए
लोनावला फार्महाउस का किराया 26.40 लाख रुपए
जो यात्राएं उन्होंने साथ की, उनका खर्च 4.87 लाख रुपए
फॉरेन टूर 50 लाख रुपए
असम से केरल का टूर 2.5 करोड़ रुपए
मिलाप को डोनेशन 9 लाख रुपए

क्या है सुशांत के पिता का आरोप?

25 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कई आरोप लगाए। इनमें से एक में उन्होंने दावा किया है कि सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपए थे और पिछले एक साल में इसमें से 15 करोड़ रुपए निकाले गए। जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए, उनका उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं था। सिंह ने सभी खातों की जांच की मांग की है। साथ ही यह जांच करने की अपील भी की है कि इन बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजन एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी से निकाला?

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

2.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

3. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

4. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

5. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने यह जांच करने की मांग की है कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट से और क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजन एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी से निकाला?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BKRuSx
via IFTTT

मोदी सरकार UGC, AICTE और NCTE को खत्म करेगी, अब देश में सिर्फ एक रेगुलेटरी बॉडी हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया होगी

केंद्रीय सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति (National Education Policy 2020) को मंजूरी दे दी। 1986 के बाद पहली बार यानी 34 साल बाद देश की शिक्षा नीति बदलाव किया गया है। इसके तहत बच्चे के प्राइमरी स्कूल में एडमिशन से लेकर हायर एजुकेशन और फिर जॉब फोर्स से जुड़ने तक काफी बदलाव किए गए हैं।

हायर एजुकेशन के लिए देश में एक ही रेगुलेटर

उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब देश में हायर एजुकेशन के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी। वर्तमान में हायर एजुकेशन के लिए UGC,AICTE और NCTE जैसी रेगुलेटरी बॉडी काम करती है। लेकिन अब इन्हें खत्म कर हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) स्थापित किया जाएगा, जो चार वर्टिकल में काम करेगा।

  • नेशनल हायर एजुकेशन रेगुलेटरी काउंसिल (NHERC)- यह टीचर एजुकेशन समेत हायर एजुकेशन की फील्ड में सामान्य और सिंगल प्वाइंट रेगुलेटर के रूप में कार्य करेगा। हालांकि, मेडिकल और लॉ एजुकेशन इससे बाहर होंगे।

  • नेशनल एक्रीडिटेशन काउंसिल (NAC)- इसके तहत इंस्टिट्यूट का सत्यापन मुख्य रूप से बुनियादी मानदंडों, पब्लिक डिस्क्लोजर, सुशासन और परिणामों पर आधारित होगा। इसकी निगरानी के लिए NAC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के एक इंडिपेंडेंस इकोसिस्टम को स्थापित किया जाएगा।

  • हायर एजुकेशन ग्रांट्स काउंसिल (HEGC)- HECI का यह तीसरा वर्टिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की फंडिंग और फाइनेंसिंग का काम करेगा।

  • जनरल एजुकेशन काउंसिल (GEC)- HECI का यह चौथा वर्टिकल हायर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेगा, जिसे ग्रेजुएट एट्रिब्यूट कहा जाता है। इसके अलावा GEC नेशनल हायर एजुकेशन क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (NHEQF) भी तैयार किया जाएगा

मल्टीपल एंट्री और एग्जिट

मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प इसके तहत स्टूडेंट्स एक साथ दो कोर्स कर पाएंगे। इतना ही नहीं वे जब चाहे इस कोर्स को छोड़ भी सकते हैं इसके अलावा 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अब एम. फिल करना अनिवार्य नहीं होगा।

बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी मिलेगा सर्टिफिकेट

इसके अलावा बीच में ही कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने पर स्टूडेंट का साल बर्बाद ना हो, इसके लिए भी नियम बनाएं गए हैं। अब कॉलेज में फर्स्ट ईयर तक पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट, सेकंड ईयर पूरा करने पर एडवांस डिप्लोमा, थर्ड ईयर करने पर डिग्री और फोर्थ ईयर पूरा होने पर बैचलर्स डिग्री के साथ रिसर्च सर्टिफिकेट दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Education Policy 2020| There will now be a one regulatory body in the country for higher education, UGC, AICTE and NCTE will be replaced by Higher Education Commission (HECI) of India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P8r4gD
via IFTTT

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में सुशांत के साथ लिव इन में रहने की बात मानी, बोलीं- मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अपने खिलाफ पटना में FIR दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। इस याचिका में रिया ने सुशांत के साथ लिव-इन में रहने की बात को माना साथ ही कहा कि मृतक के पिता ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मुझे झूठे तरीके से फंसाया है।

अपनी याचिका में रिया ने ये माना कि वो सुशांत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थी और अभिनेता की मौत और उसके बाद मिल रही रेप और मौत की धमकियों के कारण गहरे सदमे में है।

रिया की ओर से बुधवार को दायर इस याचिका में कहा गया है कि 'याचिकाकर्ता एक अभिनेत्री है और 2012 से अभिनय कर रही है। वर्तमान मामले में अजीबोगरीब तथ्यों और परिस्थितियों में मृतक के पिता कृष्ण किशोर सिंह के कहने पर याचिकाकर्ता को वर्तमान मामले में झूठे तरीके से फंसाया गया है।'

याचिका में कहा गया कि 'याचिकाकर्ता को मौत और रेप की कई धमकियां भी मिली हैं, और मृतक के जाने से वो गहरे सदमे में भी है, जो कि मीडिया की संवेदनशीलता के कारण और भी कई गुना बढ़ चुका है।' उन्होंने बताया कि रेप और मौत की धमकियों को लेकर याचिकाकर्ता ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है।

रिया ने याचिका में कहा, 'इस बात का उल्लेख करना उचित रहेगा कि मृतक और याचिकाकर्ता बीते एक साल से लेकर 8 जून 2020 तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जब तक कि याचिकाकर्ता मुंबई स्थित अपने खुद के घर में अस्थायी रूप से शिफ्ट नहीं हो गई थी।'

याचिका में रिया ने कहा, 'मृतक कुछ समय से अवसाद से जूझ रहा था और अवसाद-रोधी दवाइयां भी ले रहा था और उसने 14 जून 2020 की सुबह बांद्रा स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन ने इसमें 'अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट' दाखिल की और वो इस तरह के कठोर कदम उठाने के कारणों की जांच भी कर रही है।'

रिया ने ये भी बताया कि बांद्रा पुलिस ने कई मौकों पर उसे बुलाया भी था और उसका बयान भी CRPC की धारा 175 के तहत दर्ज किया गया था और वो समझती है कि मुंबई पुलिस की जांच अब भी जारी है, क्योंकि कुछ फोरेंसिक रिपोर्ट का आना अब भी बाकी है।

याचिका में कहा गया, 'हालांकि वर्तमान मामले में FIR दर्ज करने के बाद उसे एडिशनल चीफ जस्टिस मजिस्ट्रेट, 3, पटना सदर को भेजकर जांच को बिना अधिकारक्षेत्र के शुरू कर दिया गया, जबकि FIR को न्यायिक ACMM, बांद्रा, मुंबई और मुंबई पुलिस स्टेशन को भेजना चाहिए था।'

34 साल के सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे पर लटके पाए गए थे और तब से मुंबई पुलिस विभिन्न कोणों को ध्यान में रखते हुए इस केस की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty in her plea admitted that she was in a live-in relationship with Sushant SIngh Rajput and has been in deep trauma due the death of the actor.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fnGmc9
via IFTTT

अंकिता लोखंडे को मिला सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट, कहा-सत्यमेव जयते

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर अंकिता के हालिया इंटरव्यू का लिंक शेयर किया है। इस इंटरव्यू के साथ श्वेता ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का फोटो शेयर करते हुए हैशटैग यूज किया, #satyamevjayate #indiaforsushant.

अंकिता ने कहा, ‘डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत’

सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने पहली बार रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, सुशांत ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियां देखी हैं। वह बहुत ही खुश मिजाज इंसान था। जहां तक मैं उन्हें जानती हूं, वह डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं था। मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा।

अंकिता आगे बोलीं, वह अपने सपने लिखा करता था, उसकी एक डायरी थी जिसमें उसने अगले पांच साल के प्लान लिखे हुए थे-उसे क्या करना है-वो कैसा दिखेगा आदि और पांच साल बाद उसने वो सारे सपने पूरे कर लिए थे। जब उसके साथ डिप्रेशन जैसे शब्द जोड़े जाते हैं तो दिल टूट जाता है। वह अपसेट होगा लेकिन डिप्रेशन बहुत बड़ा शब्द है। उसे बाइपोलर कहना तो बहुत ही बड़ी बात है। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वो डिप्रेशन में नहीं था।

‘वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढता था’

अंकिता ने कहा, 'सुशांत हमेशा मुझसे एक बात बोलता था कि सक्सेस और फेलियर्स के बीच में एक लाइन होती है, जो महेंद्र सिंह धोनी फॉलो करते हैं। जब ज्यादा अच्छा होता है तो वह सैटल रहते हैं और कुछ ज्यादा खराब होता तो भी वह सैटल रहते हैं। मैं ऐसा ही होना चाहता हूं। उस पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा न कभी डाउनफॉल का। सुशांत मानता था कि खुशियां पलभर की होती हैं। इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ता था। उसे बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती थी। तारों को देखने में उसे खुशी मिलती थी। उसने कई सारे बच्चों को पढ़ाया था। उसका यही पैशन था। वह इसके लिए कभी मर नहीं सकता।'

7 साल तक रिलेशन में थे सुशांत-अंकिता

सुशांत और अंकिता की नजदीकियां पवित्र रिश्ता शो के दौरान बढ़ी थीं। वह तकरीबन सात साल रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिलेशनशिप के दौरान अंकिता के सुशांत के परिवार से भी अच्छे संबंध थे। वह दो बार सुशांत के बिहार वाले घर भी गई थीं। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। श्वेता ने अंकिता के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर कई फोटो शेयर कर रखी हैं।

यह तस्वीरें श्वेता ने कुछ सालों पहले शेयर की थीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister Shweta extends support to Ankita Lokhande


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTs06C
via IFTTT

OTT प्लेटफॉर्म पर आज 2020 का सबसे बड़ा दिन, विद्या की शकुंतला देवी समेत रिलीज हो रही 3 फिल्में, जानें कहां और कैसे देखें

महामारी के चलते जहां पूरे देश में सिनेमाघर बंद हैं वहीं अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज कर दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहे हैं जिसके चलते 31 जुलाई को एक ही दिन तीन फिल्में दर्शकों के लिए आ रही हैं। इनमें विद्या बालन की शकुंतला देवी और नवाजुद्दीन की रात अकेली है भी शामिल है।

शकुंतला देवी

विद्या बालन स्टारर शकुंतला देवी फिल्म 31 जुलाई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा रही है। इसे अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर देख सकेंगे। इस फिल्म में शकुंतला देवी के ह्यूमन कम्प्यूटर बनने और उनके रिश्तों में अनबन की कहानी दिखाई गई है। चुटकियों में बड़ी गणित की पहेलियां सुलझाने वालीं शकुंतला देवी का बचपन सवाल करते हुए ही गुजर गया। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह एक प्रसिद्ध महिला अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के साथ न्याय नहीं कर पाती।

कहां देखें- अमेजन प्राइम

डायरेक्टर- अनु मेनन

कास्ट- विद्या बालन (शकुंतला देवी), सान्या मल्होत्रा (अनुपमा बनर्जी), जीशू सेनगुप्ता (परितोष बनर्जी, शकुंतला देवी के पति), अमित साध (अजय कुमार)।

रात अकेली है

रात अकेली है फिल्म एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है जो एक छोटे शहर से ताल्लुक रखता है। सेवा के दौरान उसे एक हाई प्रोफाइल केस मिलता है जिसमें कई नामी हस्तियों समेत कुछ पॉलिटीशियन भी शामिल हैं। सभी नामी लोग केस को खूब घुमाने की कोशिश करते हैं जिसके बीच नवाजुद्दीन उर्फ जटिल यादव केस की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

डायरेक्टर- हनी त्रेहान

कास्ट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (इंस्पेक्टर जटिल यादव), राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशू धूलिया, शिवानी रघुवंशी।

लूटकेस

फिल्म लूटकेस एक आम आदमी नंदन कुमार की कहानी है जो रातों रात एक पैसों से भरा बैग पाकर परेशानी में पड़ जाता है। इस बैग के पीछे पुलिस और डॉन दोनों पड़े हुए हैं जिनके बीच नंदन फंस चुके हैं। अपने बड़े सपनों और सुकून के लिए नंदन किस तरह फैसला लेगा कहानी इस पर आधारित है।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

डायरेक्टर- राजेश कृष्णन

कास्ट- कुणाल खेमू (नंदन कुमार), रासिका दुग्गल (लता, नंदन की पत्नी), विजय राज (बाला ठाकुर), गजराज राव (एमएलए पाटिल), रणबीर शोरे (इंसपेक्टर कोटले)।

सिनेमाघरों की ही तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तीनों बड़ी फिल्में साथ आने से दर्शकों के पास विकल्प रहेगा। हालांकि ओटीटी की खासियत ही ये है कि लोग इसे अपनी मर्जी से किसी भी समय देख सकते हैं। तीनों ही प्लेटफॉर्म इंडिया में काफी पॉपुलर हैं जिसमें आज बड़ी फिल्में देखी जा सकती हैं। नवाजुद्दीन की रात अकेली है और कुणाल खेमू की लूटकेस से ज्यादा चर्चे शकुतंला देवी के हैं। इस फिल्म को एक बड़े स्केल में बनाया गया है जिससे तुलना में फिल्म को ऊपर स्थान दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today's biggest day of 2020 on OTT platform, Vidya's Shakuntala Devi including 3 films are being released, know where and how to watch


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fbgXlz
via IFTTT

Thursday, July 30, 2020

क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी का आरोप-रिया के खिलाफ गलत बयान देने के लिए परिवार बना रहा है दबाव

सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने अभिनेता के परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस को भेजे एक ईमेल लिखकर में सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान दिए जाने को लेकर सुशांत के परिवार वालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

सिद्धार्थ का मुंबई पुलिस को ईमेल

  • सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजते हुए बताया, '22 जुलाई को मेरे पास सुशांत के परिवार से ओपी सिंह, मीतू सिंह और एक अनजान नंबर से कांफ्रेंस कॉल आया, जहां मुझसे रिया चक्रवर्ती और जब सुशांत के साथ वह माउंट ब्लैंक में रह रही थीं तो उनके खर्चों के बारे में पूछा गया।
  • 27 जुलाई को मेरे पास एक और अनजान नंबर से ओपी सिंह का फोन आया और उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को बयान देने के लिए कहा।
  • मुझ से कहा गया था कि मेरे पास एक कॉल आएगा, उसके बाद मेरे पास एक अनजान नंबर से कॉल भी आया, लेकिन 40 सेकेंड के बाद वह कॉल कट गया और कोई बयान दर्ज नहीं हुआ था। मुझे पर रिया के खिलाफ वैसे बयान देने के लिए दवाब बनाए जा रहे हैं, जिस चीज की मुझे जानकारी नहीं है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिद्धार्थ पिठानी(दाएं) सुशांत के क्लोज फ्रेंड और रूम मेट रह चुके हैं। मुंबई पुलिस उनसे पहले भी रिया चक्रवर्ती(बाएं) को लेकर पूछताछ कर चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dnNVC
via IFTTT

अंकिता लोखंडे ने कहा-सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे; सुशांत के ट्रेनर का दावा- ले रहे थे रहस्यमयी दवाएं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ अपना पैशन फॉलो करते थे और पैसे उनके लिए कोई मायने नहीं रखते थे। सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे। यह दावा उनकी फ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में किया है। वहीं इस मामले में आगे आते हुए बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुशांत के तीन बैंक खातों से रिया की कंपनी को पैसे ट्रांसफर हुए थे।

सुशांत कहते थे सब कुछ खत्म भी हो जाए तो अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा

इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ''पैसा बहुत छोटी चीज थी सुशांत के लिए, लेकिन उसका पैशन बहुत बड़ा था। वो हमेशा मुझसे कहता था कि अगर सबकुछ खत्म भी हो जाए तो मैं फिर से अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा। अगर नहीं मिला तो अपने दम पर जिंदगी जीऊंगा। उसकी क्रिएटिविटी, फिल्मों के लिए उसका पैशन बल्कि मैं कहना चाहूंगी कि जिंदगी के लिए उसका पैशन था।''

उन्होंने आगे कहा,"'वह हर काम शिद्दत से करता था। मैंने उसे देखा है। डांस खुशी से करता था। वह श्यामक डावर के ग्रुप बैकग्राउंड डांसर रहा है। वहां से उसकी जर्नी जो शुरू हुई है वो दिल बेचारा पर जाकर खत्म हो गई।''

सुशांत पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा और न कभी डाउनफॉल का

''सुशांत हमेशा मुझसे एक बात बोलता था कि सक्सेस और फेलियर्स के बीच में एक लाइन होती है, जो महेंद्र सिंह धोनी फॉलो करते हैं। जब ज्यादा अच्छा होता है तो वह सैटल रहते हैं और कुछ ज्यादा खराब होता तो भी वह सैटल रहते हैं। सुशांत बोलता था कि मैं ऐसा ही होना चाहता हूं। उस पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा न कभी डाउनफॉल का। सुशांत मानता था कि खुशियां पलभर की होती हैं। इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ता था। उसे बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती थी। तारों को देखने में उसे खुशी मिलती थी। उसने कई सारे बच्चों को पढ़ाया था। उसका यही पैशन था। वह इसके लिए कभी मर नहीं सकता है।"

6 साल तक अंकिता को सुशांत ने किया था डेट

सुशांत ने करीब छह साल तक टीवी सीरियल पवित्रा रिश्ता की अपनी सह-कलाकार अंकिता को डेट किया था, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है।'

सुशांत के ट्रेनर का दावा- रहस्यमयी दवाएं ले रहे थे सुशांत

इस बीच सुशांत के ट्रेनर रहे समी अहमद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सुशांत ने पिछले साल दिसंबर से कुछ रहस्यमयी दवाएं लेना शुरू किया था। अहमद का दावा है कि जिसकी वजह से सुशांत सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके पैर कांपने लगे थे। ट्रेनर ने कहा, "वह ठीक नहीं लग रहा था।" ट्रेनर ने यह भी साझा किया कि जब से उसने रिया को डेट करना शुरू किया, तभी से सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। ट्रेनर का कहना है कि अभिनेता ने पहले कभी गोलियां नहीं लीं और रिया के मिलने के बाद ही उसने दवा का कोर्स शुरू किया था।

रिया की कंपनी में सुशांत के तीन बैंक अकाउंट से हुए ट्रांसफर हुए पैसे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के खातों से रिया की कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड में तीन ट्रांजेक्शन हुए हैं। यह कंपनी रिया के नाम पर ही खोली गयी थी। जानकारी के मुताबिक रिया के कहने पर ही इस कंपनी के नाम में रियलिटी शब्द को शामिल किया गया। रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी इस कंपनी का डायरेक्टर बनाने के लिए सुशांत को मना लिया था। उनकी हरी झंडी मिलते ही शौविक को भी कंपनी में शामिल कर लिया। बैंक खाते के जरिये विविड्रेज रियालिटीएक्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा दो और कंपनियों के बारे में जानकारी एसआईटी को मिली है।

छोटी-छोटी ट्रांजेक्शन रिया की कंपनी में हुए हैं

इस पहलू पर भी बिहार पुलिस तफ्तीश कर रही है कि क्या सुशांत के पिता ने उनके बैंक खाते से जिन 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है, कहीं वह इन्हीं कंपनियों के जरिये तो रिया के भाई तक तो नहीं पहुंचे। कंपनियों ने क्या काम किया। क्या पैसे ठगने के लिए ही कंपनियों बनाई गई थीं। सुशांत के खाते से इन कंपनियों में काफी छोटे-छोटे रुपये के ट्रांजेक्शन भी मिले हैं।

बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह के बाद बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। बिहार सरकार ने कैविएट दाखिल करके न्यायालय से आग्रह किया है कि सुशांत की महिला मित्र एवं मॉडल रिया चक्रवर्ती की याचिका पर उसका पक्ष सुने बिना कोई एक-पक्षीय आदेश जारी न करे। बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में रिया चक्रवर्ती की याचिका के खिलाफ सुशांत के पिता को समर्थन करने का निर्णय भी लिया है। इससे पहले सुशांत के पिता के. के. सिंह ने मॉडल रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिका के संदर्भ में कैविएट दाखिल की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत और अंकिता का रिलेशनशिप 6 साल तक चला। यह भी जानकारी सामने आईं कि दोनों शादी करने वाले थे-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dstuG
via IFTTT

‘मैं खुशनसीब हूं कि भारत में मुमताज बनकर पैदा हुई; जो प्यार हिंदुस्तान के लोग देते हैं, वो और कहीं नहीं मिलता’

26 साल की उम्र में अपनी शादी के लिए अपना स्टारडम छोड़ देने वाली दिलकश और शोख अदाकारा मुमताज आज 73वें साल में कदम रख रही हैं। खिलौना (1970), ब्रह्मचारी (1968), आइना (1977), आपकी कसम (1974), जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को यादगार बना चुकीं एक्ट्रेस मुमताज अब एक ब्रिटिश नागरिक बन चुकी हैं और पांच नाती-पोतों से भरे परिवार में खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

मुमताज को दारा सिंह के साथ काम करने के बाद इंडस्ट्री में बड़ी पहचान मिली। कई अभिनेता ऐसे भी थे जो उन्हें स्टंट फिल्मों की हीरोइन बताकर उनके साथ काम करने से मना कर देते थे। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शोख अदाओं से फिल्मों में रोमांस, ड्रामा और इमोशनल अदाकारी का नया मुकाम हासिल किया।

1947 में जन्मीं मुमताज ने 11 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था। 1969 में मुमताज को राज खोसला ने उभरते सितारे राजेश खन्ना के साथ दो रास्ते फिल्म में मौका दिया और ये फिल्म उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई। इसके बाद अचानक ही बी-ग्रेड फिल्मों की अदाकारा कही जाने वाली मुमताज स्टार बन गईं और इंडस्ट्री का हर बड़ा हीरो उन्हें अपनी लीडिंग लेडी बनाने की चाहत रखने लगा था। आज मुमताज को इंडस्ट्री छोड़े 40 साल हो गए। परदेस में बैठी मुमताज को हिंदुस्तान बहुत याद आता है और वे कहती हैं, 'मैं बहुत ही खुशनसीब और शुक्रगुजार हूं कि मैं भारत में मुमताज बनकर पैदा हुई। जो प्यार लोग हिंदुस्तान में देते हैं वो कहीं भी दुनिया में नहीं मिलता।'

73वें जन्मदिन पर दैनिक भास्कर के लिए मशहूर बॉलीवुड जर्नलिस्ट फहीम रूहानी ने मुमताज के साथ उनके सुनहरे दिनों के किस्से दोहराते हुए खास बातचीत की, उसी के अंश -

आपके लंदन, युगांडा, कीनिया, न्यूयॉर्क में घर हैं, ग्लोबल सिटीजन होकर कैसा लगता है

(हंसते हुए) मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मैं ब्रिटिश नागरिक हूं। मगर ये बहुत मुश्किल है। ये सारे घर मेंटेन करना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे ही नहीं बन गए। जहां भी जाओ काम करना पड़ता है, ये नहीं चल रहा वो नहीं चल रहा। इससे अच्छा तो है कि आपका एक ही घर हो। इसमें ही आपको खुशी मिलती।

73 सालों में आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्त कौन सा रहा?

मेरे संघर्ष के दिन सबसे बेहतरीन रहे। उस दौर में फिल्मों के लिए जी-जान से जुटे रहना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्त था।

जब आपने दारा सिंह के साथ 16 एक्शन फिल्में की तब?

हर फिल्म एक याद है। संघर्ष करना बहुत बेहतरीन रहा है। जितना जो चीज मुश्किल होती है उसकी उतनी कदर होती है। वो मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन थे। 13 से 26 सालों तक का समय। फिर मैंने शादी कर ली और इंडस्ट्री छोड़ दी। अब मेरी एक अलग जिंदगी है। और मुझे उन दिनों पर आज भी गर्व है।

अपनी प्रतिद्वंद्वी रहीं शर्मिला टैगोर को याद करती हैं?

नहीं, कोई विरोधी नहीं था। मैं कोई पिक्चर नहीं करती थी तो वो उनके पास चली जाती थीं। ज्यादातर मेरी कई फिल्में जो मैंने नहीं की थीं वो उनके पास गई थीं। मगर हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था। मुझे कभी एहसास ही नहीं हुआ कि हम दोनों के बीच ऐसा कुछ था। क्या आपने कभी ऐसा सुना है।

आपको ऑफर कोई रोल जब किसी और को मिल जाता था तो कैसा लगता था?

मेरे जैसे रोल अगर कोई दूसरी औरत कर सकती है तो प्रोड्यूसर उनके पास चले जाते थे। कई बार ऐसा होता है कि आप कोई रोल करना चाहते हो मगर प्राइस (फीस) के चलते आपको छोड़ना पड़ता है। किसी ने कम प्राइस में अपना लिया तो थोड़ी फीलिंग होती है। ये एक दो बार हुआ होगा मेरे साथ। उस जमाने में मैं अपने प्राइस को लेकर काफी सख्त थी। मैं 8 लाख रुपए लेती थी। जो काफी ज्यादा होता था। वो एक दो लाख इधर-उधर हो जाने से दिल दुखता था।

हेमा मालिनी और शर्मिला टैगोर आज भी शो-बिज का हिस्सा है, क्या आप भी वापसी करना चाहेंगी?

देखिए, मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे कभी इंडस्ट्री में वापस नहीं जाना या मुझे जाना पसंद है। मेरे पास वापस जाने का समय नहीं है। मैं व्यस्त हूं और अपने परिवार में लगी हुई हूं। जब मुझे पैसों की जरूरत होगी तो वापस जाकर कहूंगी, सलाम, ‘मुझे काम चाहिए, मुझे काम दो’। कोई वजह अभी तक निकली ही नहीं है जिसके लिए मुझे वापस जाना चाहिए। हालांकि मुझे इंडस्ट्री का हिस्सा रहने पर गर्व है।

आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस में कौन सी फिल्म सिलेक्ट करेंगी?

ये बहुत मुश्किल सवाल है। कोई कैसे बता सकता है कि लोगों को कौन सी परफॉर्मेंस पसंद आ जाए। मैंने तेरे मेरे सपने, 1971 में इतना अच्छा काम किया था लेकिन अवॉर्ड ‘खिलौना’ में मिला। मुझे लगता है कि मेरी एक्टिंग ‘खिलौना’ से ज्यादा ‘तेरे मेरे सपने’ में ज्यादा अच्छी थी। कई लोग आज भी ‘बिंदिया चमकेगी’ आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस है कहते हैं। यह तो सब देखने वालों पर है, या तो सितारे अर्श पर होंगे या फर्श पर।

इंडस्ट्री में बने रहने के लिए झूठ कितना जरूरी है?

मैं तो ये बोलूंगी कि झूठ बोलने से अच्छा है मुंह बंद करके बैठो। आप एक विजेता रहोगे। जब आपको कमेंट नहीं करना है तो चुप चाप रहो। बोलकर बहुत गड़बड़ होती है बाद में।

इन दिनों किस एक्ट्रेस का स्टाइल अच्छा लगता है?

आज की सभी लड़कियां अच्छे कपड़े पहनती हैं। शिल्पा शेट्टी अच्छे कपड़े पहनती हैं, अच्छी लगती है। सोनम, करीना और कंगना भी अच्छी लगती हैं। वो लड़की जो लंदन से आई है, कटरीना कैफ वो बहुत बेहतरीन और एलीगेंट लगती है। आजकल टाइम बदल गया है। हमारे जमाने में कुछ नहीं था। बैठने के लिए वैन भी नहीं थी।

आपको सुविधा ना मिलने पर अफसोस है?

नहीं मुझे जिंदगी में कोई अफसोस नहीं है। मैं बस फर्क बता रही हूं। जय जय शिव शंकर गाने के दौरान (आप की कसम, 1974) अगर आपको टॉयलेट जाना है तो 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। उन दिनों कुछ भी नहीं थी। हमें कुछ नहीं मिलता था, आजकल के यंगस्टर बहुत लकी हैं।

फरदीन (दामाद) ने कई दिनों से फिल्में नहीं की क्या इसके लिए आप राजनीति को दोषी मानेंगी?

नहीं, हमारी फिल्म लाइन में ऐसा नहीं है। अगर आज भी फरदीन अपना फिगर मेंटेन करेगा और अच्छा लगने लगेगा तो उसे ऑफर मिलेंगे। प्रोड्यूसर्स उसे लेंगे मगर उसके लिए उसे अपना वजन कम करना पड़ेगा और फिट दिखना होगा। अगर अपने आपको आप संभालो, अच्छे से रखो तो काम मिलता है। मुझे नहीं लगता कि यहां राजनीति है। आपको परफेक्ट दिखना होगा क्योंकि उनके करोड़ों रुपए इसमें लगे हैं। वो आपसे ज्यादा कुछ नहीं चाहते। इसके लिए आप दूसरों को जिम्मेदार नहीं मान सकते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy 73rd Birthday Mumtaz: 'I am very happy that I was born in India as Mumtaz, the love people give in India is not found anywhere'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EBwtuA
via IFTTT