Tuesday, June 30, 2020

4500 करोड़ के घाटे के बाद अगस्त से सिनेमाघर खुलने की उम्मीद, दिवाली-क्रिसमस के लिए दो बड़ी फिल्मों का ऐलान

पिछले तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पर ताला लगा है। इसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 4500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। यह जानकारी मल्टीप्लेक्स चैन आइनॉक्स के अधिकारियों ने दी।

Mark your calendars!

We are getting ready to bring you Rohit Shetty’s Sooryavanshi on Diwali and Kabir Khan’s 83 on Christmas THIS YEAR!! pic.twitter.com/bzPh8w4aqS

— INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) June 30, 2020

दरअसल, मंगलवार को दो बड़ी फिल्मों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' और कबीर खान निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर '83' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। दोनों फिल्में क्रमशः दिवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएंगी। दैनिक भास्कर ने इसे लेकर कार्निवल, पीवीआर और आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स चैन से रिएक्शन मांगा था।

रिलीज डेट के ऐलान का आइडिया धर्मा और रिलायंस का

कार्निवल और पीवीआर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करने के पीछे का आइडिया धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस एंटरटेनमेंट का था। उन्होंने कहा, "धर्मा और रिलायंस क्रमशः इन दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने दो दिन पहले मल्टीप्लेक्स के मालिकों को इस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए कहा था।" रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिवाशीष सरकार ने भी इस बात की पुष्टि की है।

आइनॉक्स ने समझाया घाटे का गणित

आइनॉक्स मूवीज के अधिकारियों ने पिछले तीन महीनों से सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स बंद होने के कारण हुए घाटे का आंकड़ा बताया। मल्टीप्लेक्स चैन के प्रमोटर सिद्धार्थ जैन के कहा- सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स वालों को टिकट्स से हर महीने करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होती है। 500 करोड़ फूड और बेवरेज से आ जाते हैं। इस तरह पूरी इंडस्ट्री को देखा जाए तो इन तीन महीनों में लगभग 4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। लेकिन उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसा न हो।

दरअसल, अनलॉक फेज 2 की घोषणा हुई है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अगस्त में सिनेमाघर खुलने शुरू हो जाएंगे। दिवाली और क्रिसमस तक सभी सिनेमा हॉल्स फुल स्ट्रेंथ के साथ खुलने लगेंगे।

अगर अगस्त में सिनेमाघर खुलते हैं तो हिंदी की बजाय हॉलीवुड की बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेंट' और डिज्नी वालों की 'मुलान' शामिल हैं। मुलान की रिलीज डेट 12 अगस्त है, यह ऐलान हो चुका है। यह बड़े बजट की फिल्म है। इन दो बड़ी फिल्मों से उन्हें बहुत बड़ा पिकअप मिलेगा।

सभी मूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं

वे आगे कहते हैं- अभी भी सभीमूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं। उनके प्रोड्यूसर्स अगस्त-सितंबर से रिलीज शुरू करते हैं तो अक्टूबर नवंबर से सिनेमाघरों के लिए फिल्मों की आमद अच्छी रहेगी। थोड़ा बहुत पैटर्न फिजी और ऑस्ट्रेलिया वाला भी रहेगा। वहां जैसे 'गोलमाल अगेन' और 'सिम्बा' फिर से रिलीज हुई हैं, ठीक उसी तरह यहां 'बागी 3' फिर से रिलीज हो सकती है। क्योंकि उसने सिनेमाघरों में पूरा समय नहीं ले सकी थी।

'अंग्रेजी मीडियम' फिर से रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि वह हॉटस्टार पर चली गई थी। जाने को 'बागी 3' भी हॉटस्टार पर आ चुकी है, लेकिन सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच रिलीज के 8 हफ्तों का जो गैप होता है, वह उसने पूरा किया था। जबकि अंग्रेजी मीडियम का गैप पूरा नहीं हुआ था। क्योंकि वह सिनेमाघर में रिलीज होने के महज 2 हफ्तों में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई थी। मगर 'बागी 3' ने ऐसा नहीं किया था।

अगस्त से दिसंबर के बीच सिनेमाघरों के लिए कई फिल्में और हैं। उनमें यशराज के बैनर की अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप पिंकी फरार' है। राजकुमार राव और नुसरत भरुचा स्टारर 'छलांग' ओटीटी पर नहीं गई है। मनोज बाजपेयी की 'सूरज पर मंगल भारी' भी तमाम अफवाहों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं गई है।

जॉन अब्राहम स्टारर 'मुंबई सागा' की बस 5-10 दिनों की शूटिंग बाकी है। उसका पोस्ट प्रोडक्शन भी बहुत हद तक संजय गुप्ता कर चुके हैं । ऐसे में वह भी सिनेमाघरों की रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की 'शेरशाह' और परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' भी सिनेमाघरों के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

सलमान खान की 'राधे' भी अभी कहीं जाने को बाकी है। 'लाल सिंह चड्ढा' जनवरी रिपब्लिक डे पर पुश होती नजर आ रही है। ऐसे में इस साल अगस्त के बाद से सिनेमाघरों में रौनक लौट सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 'सूर्यवंशी' और '83' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जो पहले क्रमशः 24 मार्च और 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो पाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VA3XiC
via IFTTT

आईआईटी मद्रास अब डेटा साइंस में ऑनलाइन डिग्री देगा; देश का पहला इंस्टीट्यूट बना, इस सेक्टर में सवा करोड़ नौकरियां

आईआईटी मद्रास ने कोरोना काल में बीएससी का ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। ये डिग्री प्रोगामिंग एंड डेटा साइंस में कराई जाएगी। इस तरह आईआईटी मद्रास ऑनलाइन बीएससी डिग्री प्रोग्राम चलाने वाला देश का पहला इंस्टीट्यूट बन गया है।

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. भास्कर राममूर्ति ने दैनिक भास्कर को बताया कि डेटा साइंस डिग्री कोर्स आज के समय की जरूरत है, जो रोजगार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। डेटा वैज्ञानिकों की मांग और जॉब मार्केट में उपयुक्त योग्य मानव संसाधन की कमी को देखते हुए इसे लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले समय में गेमचेंजर साबित होगा। साल 2026 तक इस सेक्टर में सवा करोड़ रोजगार भी पैदा होंगे।

स्नातक के बाद ही कर सकेंगे कोर्स
प्रोफेसर राममूर्ति ने कहा कि यह कोर्स स्कूलिंग पूरी करके निकले बच्चों के लिए नहीं है। इस कोर्स के लिए आपको किसी भी विषय में रेगुलर डिग्री कोर्स से पास होना जरूरी है। ये कोर्स उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो पहले से कहीं काम कर रहे हैं। खासतौर पर पढ़ाई छोड़ चुके हों। इसके अलावा इस ऑनलाइन कोर्स के लिए आपको लैब की जरूरत नहीं पड़ती और घर पर ही आसानी से प्रोग्रामिंग की जा सकती है। बीएससी डिग्री प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट को फाउंडेशन स्तर, डिप्लोमा और डिग्री स्तर को पूरा करना होगा। इसके अलावा, तीन निकास स्तर भी हैं। स्टूडेंट किसी भी स्तर पर पाठ्यक्रम से बाहर निकल सकते हैं। वे या तो डिग्री के तीनों स्तरों को पूरा कर सकते हैं, या फिर फाउंडेशन या डिप्लोमा पूरा करने के बाद बाहर निकल सकते हैं।

कई एनआईआईटी के साथ ऑनलाइन कोर्स

आईआईटी मद्रास देशभर के कई एनआईआईटी के साथ अनेक ऑनलाइन कोर्स 2005 से ही चला रहा है। लेकिन यह पहला डिग्री कोर्स है। इसके एडमिशन की तारीख अभी तय नहीं है।

एडमिशन के लिए 4 हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स और असाइनमेंट मिलेगा
एडमिशन के लिए चार हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स और असाइनमेंट पूरे करने होंगे। जो छात्र वीकली असाइमेंट में पासिंग मार्क्स ला पाएंगे, उन्हें क्वालीफायर एग्जाम का मौका दिया जाएगा। जो छात्र क्वालिफायर एग्जाम में पासिंग मार्क्स लाएंगे, उन्हें फाउंडेशनल लेवल में रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। फाउंडेशनल लेवल में 8 कोर्स होंगे जबकि डिप्लोमा लेवल पर 6 प्रोग्रामिंग कोर्स और 6 डेटा साइंस कोर्स रहेंगे। डिग्री लेवल पर 11 कोर्स रखे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एडमिशन के लिए 4 हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स और असाइनमेंट मिलेगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BPJCie
via IFTTT

82 साल के मनोज कुमार को भा गई बच्चे की देशभक्ति, वीडियो शेयर कर कहा- इसे ऑस्कर मिलना चाहिए

फिल्मों, सोशल गैदरिंग्स और अवॉर्ड फंक्शनों से लम्बे समय से दूर भारत कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। 82 साल के मनोज ने ट्विटर हैंडल पर एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने एक डायलॉग बोलता नजर आता है। मनोज कुमार को इस बच्चे की देशभक्ति इतनी पसंद आई कि उन्होंने वीडियो शेयर कर इसे ऑस्कर देने की मांग कर डाली।

फरवरी 2020 में हुए थे सम्मानित

बात मनोज कुमार की करें तोभारतीय सिनेमा में उनकेयोगदान के लिए बॉलीवुड के डब्ल्यूबीआर गोल्डन एरा सम्मान के साथ उन्हें फरवरी 2020 मेंवर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया था। इससे पहले पद्म विभूषण दिलीप कुमार को भी यहसम्मान मिल चुका है। सम्मान पत्रसंतोष शुक्ला वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष और प्रो. डॉ राजीव शर्मा द्वारा ने उनके घर जाकर दिया था।

नारे पर बनाई थी फिल्म

मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन 1957 में आई थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 1965 में रिलीज हुई शहीद से मिली। देशभक्ति फिल्मों में एक्टिंग कर चुके मनोज कुमार ने भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाईं जो शास्त्री जी के दिए हुए नारे जय जवान जय किसान पर आधारित थी। फिल्म 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो वीडियो मनोज कुमार के ट्विटर से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CW0DrD
via IFTTT

अब शेखर कपूर से भी पूछताछ करेगी मुम्बई पुलिस, सुशांत को लेकर फिल्म पानी बनाने वाले थे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 16 दिन हो चुके हैं। तब से लेकर अब तक मुंबई पुलिस करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी सेमंगलवार को पूछताछ हुई। इस बीच खबर आई है कि मुंबई पुलिस मशहूरडायरेक्टर शेखर कपूर से भी इस मामले में पूछताछ करने वाली है। इसके लिए उन्हें समन भेजा जा रहा है।

14 जून को सुशांत की आत्महत्या के बाद शेखर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके दर्द के बारे में बताया था और कहा था कि -मैं जानता हूं कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हें इतना निराश किया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश पिछले 6 महीने के दौरानमैं तुम्हारे आसपास होता। काश, तुम मुझ तक पहुंच गए होते। तुम्हारे साथ जो हुआ, वह उनके कर्मों का फल है, तुम्हारे नहीं।

पानी की कहानी खुद शेखर कपूर ने करीब 20 साल पहले लिखी थी और यह 2040 की दुनिया में पानी की कमी पर बेस्ड फिल्म थी, लेकिन बन नहीं पाई।

4 वजहें जिनके चलते जांच में जुड़ रहा शेखर का नाम

1. आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। ये फिल्में ब्योमकेश बख्शी, शुद्ध देसी रोमांस और शेखर कपूर की पानी थी। असली दिक्कत शेखर कपूर की फिल्म के बाद से शुरू हुई।

2. यशराज ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुए अपने पुराने कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को सौंप दी है। इस कॉपी में सुशांत के साथ यशराज की तीन फिल्मों का जिक्र है, जिनमें से दो शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बक्शीबन चुकी थीं। तीसरी फिल्म पानी थी, जो ठंडे बस्ते में चली गई।

3. शेखर कपूर पहले पानी को हॉलीवुड के लिए बनाने वाले थे, लेकिन बाद में तय हुआ कि इसे इंडिया के लिए बनाया जाए, मगर फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बढ़ता गया तो यशराज ने हाथ खींच लिए। बताया जाता है कि यहीं से सुशांत और यशराज फिल्म्स के रिश्ते तल्ख होते गए और अब पुलिस भी इसी एंगल की जांच कर सकती है।

4. इंडस्ट्री केसूत्र बताते हैं कि फिल्म पानी के लिए सुशांत ने कई फिल्में छोड़ी थीं, मगर जब पानी नहीं बनी तो सुशांत ने दूसरे बैनर की फिल्में करनी शुरू कीं। उन्होंने गोलियों की रासलीला- राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निर्देशक शेखर कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत। फिल्म पानी को शेखर डायरेक्ट करने वाले थे और सुशांत इसमें लीड रोल में थे। पर यह फिल्म अटक गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AhYd5J
via IFTTT

करीना और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर डेब्यू फिल्म को याद किया, एक्ट्रेस बोलीं- सुबह चार बजे उठकर खुद से एक बात कही

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' को रिलीज हुए मंगलवार (30 जून) को 20 साल पूरे हो गए। ये अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की डेब्यू फिल्म भी थी और इन दोनों ने भी बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए अपनी भावनाएं फैंस को बताईं। करीना के मुताबिक फिल्मों में आने का उनका फैसला उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला रहा।

करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म को याद करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे था.... आज सुबह भी मैं 4 बजे उठी, फिर आईना देखा और अपने आप से कहा कि ये मेरा अब तक का लिया सबसे अच्छा फैसला रहा। कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के 20 साल... आप सभी से मिले प्यार, समर्थन और शक्ति के लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों की बेहद आभारी हूं।'

'फिल्मों में मुझे जीवन देने के लिए जेपी दत्ता का... सबसे प्यारे सह-कलाकार होने के लिए अभिषेक बच्चन का... और इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का धन्यवाद। दोबारा उसी समय में जाना चाहती हूं... #20YearsAndNotGivingUp' अपनी पोस्ट के साथ करीना ने फिल्म में अपने पहले शॉट का फोटो भी शेयर किया।

अभिषेक बच्चन बोले- वक्त का पता नहीं चलता जब आप खुश रहते हैं

रिफ्यूजी को याद करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'वक्त का पता भी नहीं चलता जब आप मौज में होते हैं... #रोडटू20। आज से 20 साल पहले जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी' रिलीज हुई थी। फिल्मों की दुनिया में सही मायनों में अपना और करीना कपूर खान का परिचय अंकित कर रहा हूं।

'एक न्यूकमर को कुछ और नहीं चाहिए'

अभिषेक ने लिखा, 'आपकी पहली फिल्म आपको हमेशा सबसे प्रिय और विशेष होती है। रिफ्यूजी भी अलग नहीं थी। एक अद्भुत अनुभव। एक न्यूकमर कुछ और नहीं मांगता। जेपी साहब सबसे बेहतरीन शिक्षक थे। वे मेरे लिए देखभाल, पोषण और मार्गदर्शन करने वाली शक्ति रहे हैं। कास्ट और क्रू की पूरी टीम काफी धैर्यवान, सहायक और उत्साहवर्धक थी। उन सभी के लिए मेरा प्यार और सम्मान असीम है। धन्यवाद।'

'20 साल तक बचे रहना अकल्पनीय सा है'

आगे उन्होंने बताया, 'पीछे मुड़कर देखना और बीते 20 सालों को दोबारा गिनने में सक्षम होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। कोई भी अभिनेता आपको बता देगा, कि फिल्म बनाने का मौका मिलना एक बहुत बड़ा सम्मान है। 20 साल तक बचे रहना अकल्पनीय सा लगता है। सबसे अच्छा हिस्सा ये है कि मुझे अब भी लगता है जैसे मैं शुरू ही कर रहा हूं। मेरे पास साबित करने के लिए अभी काफी कुछ है। साथ ही बहुत कुछ करना भी बाकी है, जिसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता... हालांकि यह मेरे परिवार के बिना संभव नहीं था।'

'परिवार पीछे देखेगा तो मुझ पर गर्व करेगा'

परिवार को लेकर अभिषेक ने लिखा, 'वे मेरी प्रेरणा, मेरी ताकत, मेरे मौन समर्थक और मेरे अस्तित्व का कारण हैं। उन्होंने बिना किसी दबाव और किसी उम्मीद के बोझ के बिना मुझे इतनी आजादी दी कि मैं उस चीज का पता लगाऊं, जिस चीज को मुझे करने की जरूरत है। जब उन्हें मेरी कोई परफॉर्मेंस पसंद नहीं आई तो उन्होंने मुझे बताया और जब पसंद आई तो मुझ पर प्यार भी बरसाया। मैं उनकी वजह से हूं और मुझे उम्मीद है, किसी दिन जब वे मुड़कर देखेंगे और यादें ताजा करेंगे तो मुझ पर गर्व करेंगे।'

'मुझे अभी बहुत दूर तक जाना है...'

'लेकिन, अब यह अंत की तरह लग रहा है... इसके आसपास कहीं नहीं। जैसा कि मैंने कहा, 'मैं अभी शुरू ही कर रहा हूं। और सोने से पहले मुझे बहुत दूर तक जाना है। जैसे कि महान सिनात्रा ने कहा था, रिकॉर्ड से पता चलता है, मैंने कितने वार और झटके सहे हैं, लेकिन फिर भी मैं रुका नहीं और अपनी तरह से करता रहा।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिफ्यूजी लोगों के दर्द को बताने की कोशिश की गई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YMc4um
via IFTTT

ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट का चौथा संस्करण जारी, किताबों में महिलाओं की छवि को बताया कम प्रभावी या दब्बू

यूनाइटेड नेशन एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चर ऑर्गेनाइजेशन (UNESCO) ने हाल ही में अपनी ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट 2020 जारी की। इस रिपोर्ट में अलग-अलग देशों के पाठ्यक्रम में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक किताबों में महिलाओं को जहां भी शामिल किया गया है, उन्हें पारंपरिक और पुरुषों की तुलना में कम प्रभावी या दब्बू दिखाया जाता है।

किताबोंमें महिलाएं अंतर्मुखी और दब्बू

एनुअल रिपोर्ट के इस चौथे संस्करण के मुताबिक महिलाओं को किताबों में कम प्रतिष्ठित पेशे वाला दर्शाया गया है। इतना ही नहीं इन पेशों में काम करने वाली महिलाओं के स्वभाव को भी अंतर्मुखी और दब्बू बताया। इस बात को समझाने के लिए यूनेस्को ने उदाहरण के लिए बताया कि किताबों में एक ओर जहां पुरुषों को डॉक्टर दिखाया जाता है, तो वहीं महिलाओं की भूमिका एक नर्स के रूप में दर्शायी जाती है।

कई दशों को किया शामिल

अपनी रिपोर्ट में यूनेस्को ने यह भी कहा कि महिलाओं को सिर्फ फूड, फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े विषयों में दिखाया जाता है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में महिलाओं को स्वैच्छिक भूमिकाओं में और पुरुषों को वेतन वाली नौकरियों में दिखाया जाता है। हालांकि रिपोर्ट में कुछ ऐसे देश की किताबों के बारे में भी बताया जो महिलाओं की इस भूमिका में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञान की 63% किताबों से गायब महिलाएं

इस बारे में बताने के लिए अफगानिस्तान का उदाहरण लिया गया जहां 1990 में ग्रेड 1 की किताबों में महिलाएं लगभग गायब रहती थी। वहीं, 2001 में किताबों में किए बदलाव के बाद इसमें महिलाओं को शामिल किया गया, लेकिन यहां भी इनकी भूमिका दब्बू और घरेलू जैसे मां, परिचारिका, बेटी या बहन के रूप में दिखाई गई। यूनेस्को की रिपोर्ट के मुताबिक फारसी और विदेशी भाषा की 60, विज्ञान की 63 और सामाजिक विज्ञान की 74 फीसदी किताबों में महिलाओं की कोई तस्वीर नहीं है।

रिपोर्ट में महाराष्ट्र में का जिक्र

रिपोर्ट में महाराष्ट्र के ‘महाराष्ट्र स्टेट ब्यूरो ऑफ टेक्सबुक प्रोडक्शन एंड करिकुलम रिसर्च’ द्वारा 2019 में लैंगिक रूढ़िवादी को हटाने के लिए किताबों में छवि में हुए सुधार के बारे भी बताया गया है। इसमें दूसरी कक्षा के पुस्तक में महिला और पुरुष घर के काम करते दिख रहे हैं एक और जहां महिला डॉक्टर तो वहीं पुरुष की तस्वीर शैफ के रूप में दिखाई गई थी।

क्या हैं ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट?

ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट, एक स्वतंत्र टीम द्वारा तैयार की जाती है, जिसे बाद में यूनेस्को जारी करता है। यह रिपोर्ट शिक्षा के क्षेत्र में हुए लगातार विकास और इससे जुड़े प्रयासों के अध्ययन पर आधारित होती है। हाल में जारी हुई इस रिपोर्ट में इटली, स्पेन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कोरिया, अमेरिका, चिल्ली, मोरक्को, तुर्की और युगांडा की पाठ्यपुस्तकों में महिलाओं के साथ जुड़ी इन रूढ़ियों का उल्लेख किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The fourth edition of the UNESCO Global Education Monitoring 2020 Report is released, described the image of women in books as less effective or submissive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ic5tRP
via IFTTT

IIT मद्रास ने शुरू किया डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग में ऑनलाइन कोर्स, ऐसा करने वाला दुनिया पहला संस्थान बना

NIRF रैंकिंग के भारत केसर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक(IIT) मद्रास ने अब डेटा विज्ञान और प्रोग्रामिंग में ऑनलाइन डिप्लोमा और बीएससी कार्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स ऑनलाइन कराया जाएगा, जबकि परीक्षा सहित इसका मूल्यांकन ऑफलाइन मोड के जरिए होगा। इस ऑनलाइन कोर्स काी शुरूआत के साथ ही IIT मद्रास अब दुनिया ऑनलाइन डिग्री कराने वाला पहला इंस्टीट्यूट बन गया है। इसमें एडमिशन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया लॉन्च

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार, 30 जून को एक वेबिनार के जरिए इस कार्यक्रम को लॉन्च किया। इसमें एडमिशन के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस शुरू होगी। कोर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट oniltegree.iitm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। IIT मद्रास के निदेशक भास्कर राममूर्ति ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के जरिए संस्थान का लक्ष्य बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुँचना है।

तीन स्तर में होगा कोर्स

बीएससी डिग्री प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट को फाउंडेशन स्तर, डिप्लोमा और डिग्री स्तर को पूरा करना होगा। इसके अलावा, तीन निकास स्तर भी हैं। स्टूडेंट किसी भी स्तर पर पाठ्यक्रम से बाहर निकल सकते हैं। वे या तो डिग्री के तीनों स्तरों को पूरा कर सकते हैं, या फिर फाउंडेशन या डिप्लोमा पूरा करने के बाद बाहर निकल सकते हैं। कोर्स में फर्स्ट ईयर के छात्र प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस की मूल बातें सीखेंगे। जबकि डिप्लोमा में कौशल पाठ्यक्रम और इसके एप्लिकेशन के बारे में बताया जाएगा। लास्ट ईयर के छात्रों को इसकी विशेषज्ञता के बारे में सीखने को मिलेगा ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IIT Madras launches online degree and diploma program in data science and programming, people of all ages will be able to take admission


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VuJxr8
via IFTTT

विद्युत जामवाल के बाद कुणाल खेमू ने भी कसा तंज, लिखा- खेलने के लिए मैदान तो बराबर दे दो

29 जून को हॉट स्टार प्लस डिज्नी ने 7 बड़ी फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की घोषणा की। इस अनाउंसमेंट में विद्युत जामवाल और कुणाल खेमू की भी फिल्में शामिल थीं, लेकिन उन्हें लाइव शो में नहीं बुलाया गया। विद्युत के बाद कुणाल ने भी अपनी इस उपेक्षा को लेकर एक ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है, जिसमें उन्होंने आउटसाइडर्स के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में लिखा। ओटीटी रिलीज लिस्ट में कुणाल की फिल्म लूटकेस भी शामिल है।

कुणाल बोले - खेलने के लिए मैदान बराबर दे दो

कुणाल ने लिखा- इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है। कोई न दे तो उससे हम छोटे नहीं होते। बस मैदान खेलने के लिए बराबर दे दो, छलांग हम भी ऊंची लाग सकते हैं। इस बात का सीधा अर्थ लाइव अनाउंसमेंट में उनकी फिल्म लूटकेस को कम तवज्जोह मिलने और उन्हें न बुलाने से जुड़ा था।

##

विद्युत ने भी उठाई थी आवाज

विद्युत ने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा था- निश्चित तौर पर बड़ा अनाउंसमेंट है।7 फिल्में रिलीज की जा रही हैं और केवल 5 ही फिल्मों को प्रमोशन के लायक समझा गया। दो फिल्मों की इसमें कोई जानकारी ही नहीं है। आगे बहुत लम्बा रास्ता है और ये चीजें लगातार चल रहीहैं। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और केवल कुछ लोगों के इशारों पर इंडस्ट्री चलाए जाने के आरोप लग रहे हैं। विद्युत के ट्वीट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये हैं रिलीज होने वाली फिल्में

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब एक साथ इतने बड़े नामों की फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।आलिया भट्ट की सड़क 2, अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', अजय देवगन की 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया', विद्युत जामवाल की खुदाहाफिज और कुणाल खेमू की लूटकेस शामिलहैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Vidyut Jammwal Kunal Kemmu also raised voice for ignoring his film lootcase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vJ4Zy
via IFTTT

IBPS ने आरआरबी 2020 पीओ और क्लर्क परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन,1 जुलाई से शुरू एप्लिकेशन प्रोसेस

इंस्ट्टीयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी 2020 पीओ और क्लर्क परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार ऑफिसर्स स्केल और ऑफिस असिस्टेंट के पदों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन प्रोसेस 1 जुलाई, 2020 से शुरू होगी, जो 21 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

ऑफिसर स्केल फर्स्ट और ऑफिसर स्केल सेकेंड पोस्ट पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं, एसटी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 180 रुपये की एप्लिकेशन फीस भरनी होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

ऑफिसर स्केल की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके अलावा सेकेंड और थर्ड लेवल पर आवेदन करने वाले के इच्छुक उम्मीदवारों का एक सिंगल लेवल एग्जाम होगा। वहीं, ऑफिस असिस्टेंट की पोस्ट के लिए प्रीलिम्स की परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IBPS Sarkari Naukri | IBPS Institute of Banking Personnel Selection Recruitment 2020: PO-Clerk Vacancies For Institute of Banking Personnel Selection Officer Scale II & III Recruitment notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eN83eG
via IFTTT

एक्टर के फैन्स और परिवार के सपोर्ट में दिलजीत दोसांझ , बोले- यह फिल्म थिएटर में रिलीज होनी चाहिए

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि, अभिनेता के फैन और फैमिली मेंबर्स चाहते हैं कि इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए। अब पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में आए एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी यही इच्छा जाहिर की है।

दिलजीत ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसका कैप्शन पंजाबी में दिया है, जिसका हिंदी अनुवाद है- यह तो थिएटर में रिलीज होनी चाहिए। मैं भाई से दो बार मिला था। जानदार बंदा था यार। मैं हॉटस्टार पर यह फिल्म जरूर देखूंगा।

विकास गुप्ता ने भी जताई थी यही इच्छा

इससे पहले सुशांत के दोस्त और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने कहा था कि फिल्म पहले थिएटर्स में आनी चाहिए। उन्होंने इंस्टाग्राम परफिल्म की प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो को टैग करते हुए लिखा था- निवेदन है क्या आप सिनेमा हॉल ओपन होने के बाद 'दिल बेचारा' को वहां रिलीज कर सकते हैं। यह सुशांत की आखिरी फिल्म है और इसे थिएटर्स में न देखना दिल टूटने जैसा होगा। पूरा देश इसे वहीं देखना चाहता है।

##

सबसे पहले परिवार ने जताई थी आपत्ति

25 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'दिल बेचारा' की डिजिटल रिलीज का ऐलान किया था। दैनिक भास्कर ने जब सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी एमएलए नीरज सिंह बबलू की प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने इसे अभिनेता के खिलाफ साजिश बताया था। उन्होंने कहा था- यह सुशांत की आत्मा के साथ गलत किया जा रहा है। डिजिटल रिलीज करने से जाहिर है कि अभी भी उनके खिलाफ साजिश चालू है।

हम इस फिल्म के निर्माताओं का विरोध करते हैं। सिनेमा हॉल में रिलीज का अलग महत्व है। पता चलता है कि फिल्म कितने लोगों ने देखी? क्या रिकॉर्ड कायम किया? डिजिटल पर तो वह पता भी नहीं चलता है। हमारी गुजारिश है कि इस फैसले को तुरंत बदला जाए। इस फिल्म को सिनेमा घर में ही रिलीज किया जाए।

हॉटस्टार ने लिखा था- सुशांत सिंह राजपूत की विरासत का जश्न

हॉटस्टार प्लस डिज्नी ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा था- एक कहानी प्यार, उम्मीद और अंतहीन यादों की। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की विरासत का जश्न, जो सभी के मन में हमेशा रहेगी और सबका प्यार पाती रहेगी। 'दिल बेचारा' सभी के लिए 24 जुलाई को आ रही है।

##

2018 में अनाउंस हुई थी फिल्म

कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा ने अपनी डेब्यू फिल्म के रूप में 'दिल बेचारा' का ऐलान मार्च 2018 में किया था। 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बेस्ड इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना सांघी को कास्ट किया गया था और जुलाई 2018 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी।

एक बार नाम बदला तो दो बार रिलीज डेट टली

पहले यह फिल्म 'कीजी और मैनी' नाम से बनाई जा रही थी। लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर 'दिल बेचारा' कर दिया गया था। इतना ही नहीं दो बार फिल्म की रिलीज डेट भी टालनी पड़ी।

पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Last Film: Diljit Dosanjh Says This Film Should Be Release in Theatres Instead Of Digital Platform


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdulqs
via IFTTT

अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन के साथ हाथ मिलाते फोटो शेयर की, कहानी बताते हुए बोले- उस दिन बॉडीगार्ड्स मेरे पीछे दौड़ पड़े थे

अनुपम खेर ने हाल ही में मशहूर अमेरिकी सिंगर और 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन के साथ अपनाएक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें वे उनके साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखी पोस्ट में अनुपम ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए इस मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया। अनुपम ने बताया कि हमारी ये मुलाकात 24 साल पहले हुई थी, जब वे भारत आए थे।

अनुपम ने दो फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो की कहानी: 1996 में जब माइकल जैक्सन भारत आए थे, तब चुनिंदा लोगों के एक समूह को उनसे मिलने के लिए ओबेरॉय होटल के गार्डन में एक्सक्लूसिवली आमंत्रित किया गया था। मैं भी उन भाग्यशाली में से एक था। इसके लिए भरत भाई शाह का आभार। वहां बगीचे में विशेष मेहमानों के लिए बैरिकेड्स के साथ एक छोटा सा मंच बनाया गया था।'

'मैं उस जादूगर को देख रहा था'

आगे अनुपम ने लिखा, 'माइकल जैक्सन अपने सुईट से निकलकर नीचे आए और अपने अंगरक्षकों के साथ तात्कालिक मंच पर खड़े हो गए। वहां मौजूद चुनिंदा मेहमान शांति से बैठे हुए थे और हैरानी वाली मुद्रा में थे। मैं इस जादूगर को देख रहा था, जिसने अपनी इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंसेस से पूरे ब्रह्मांड को मंत्रमुग्ध और सम्मोहित कर रहा था।

'मैं बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर कूद गया'

आगे उन्होंने बताया,'वो मुझसे सिर्फ कुछ ही फीट दूर थे। मैं इस पल को कैद करना चाहता था। इसलिए मैं बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर कूद गया और माइकल जैक्सन को लगभग गले लगा लिया। तभी अंगरक्षक मेरी ओर दौड़ पड़े और इससे पहले कि वो मुझे पकड़कर उठाते, भरत भाई शाह ने घबराहट में मेरा परिचय उनसे कराया।'

शाह की बात सुन वो झुक गए

'शाह ने मेरा परिचय भारत के सबसे बड़े एक्टर के रूप में माइकल जैक्सन से कराया। इतना सुनते ही वे तुरंत विनम्रता के साथ झुके और मेरे साथ प्रफुल्लित कर देने वाला हाथ मिलाया और मेरा इतिहास इस फोटो में कैद हो गया। कुछ भी हो सकता है क्षण बनाने के लिए कभी-कभी आपको भी कोशिश करना होती है। जय हो। फोटो आभार- मेरे दोस्त आंद्रे टिमिन्स। #माइकल जैक्सन #अभिभूत'

पिछली पोस्ट में 102 साल पुराने फोटो सेमहामारी का प्रकोप दिखाया था

इससे पिछली पोस्ट में अनुपम ने 102 साल पुराने फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि 1918 में जब स्पेनिश फ्लू नाम की महामारी फैली थी, तब भी लोगों ने मास्क पहने थे और सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों का पालन किया था। तब और अब में वाई-फाई को छोड़कर पूरे हालात एक जैसे हैं। इसलिए ये वक्त भी गुजर जाएगा।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के साथ अनुपम खेर की 24 साल पुरानी फोटो, जब वे भारत आए थे। (फोटो/वीडियो अनुपम की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BUCiBL
via IFTTT

फनी वीडियो बनाने वाली शिल्पा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, लिस्ट में रितेश, नेहा, दीपिका भी शामिल

भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया। इन सभी ऐप्स में वीडियो टिकटॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ फेम और कमाई का जरिया भी बन गया था। आम लोगों के साथ-साथ यह बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुका था।

शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कभी पति, कभी अपनी अन्य फैमिली मेंबर्स तो कभी काम वाली बाई के साथ फनी वीडियो बनाकर साझा करती आई हैं।

बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेसेस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैन्स से सीधे जुड़ गए थे। इनमें से अधिकतर फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। कुछ के लिए यह फिल्म/गाने के प्रमोशन का जरिया था तो वहीं कुछ डांस, सिंगिंग और अपनी रेसिपी का हुनर दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले 10 सेलेब्स

#1. शिल्पा शेट्टी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 19.6 मिलियन

शिल्पा ज्यादातर पति राज कुंद्रा के साथ फनी वीडियो बनाती थीं। ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं और फिटनेस से जुड़े संदेश देती थीं। अपने योग सेशन के वीडियो भी साझा करती थीं।

#2. नेहा कक्कड़ (प्लेबैक सिंगर)

फॉलोअर्स: 17.2 मिलियन

नेहा अपने गानों को प्रमोट करती थीं। फैन्स के लिए गानों पर लिपसिंक, इमोशनल और फनी एक्टिंग करती थीं। साथ ही डांस वीडियो भी साझा करती थीं।

#3. रितेश देशमुख (बॉलीवुड एक्टर)

फॉलोअर्स : 15.9 मिलियन

रितेश ज्यादातर फनी वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन करते थे।

#4. जैकलीन फर्नांडीज (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 13.6 मिलियन

जैकलीन ब्रांड्स को प्रमोट करने के साथ-साथ अपनी एक्टिविटीज साझा करती थीं। साथ बॉलीवुड फिल्मों के सीन पर लिपसिंक भी करती थीं।

#5.भारती सिंह (कॉमेडियन)

फॉलोअर्स : 13.5 मिलियन

भारती सिंह फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करती थीं।

#6.दीपिका पादुकोण (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 6.8 मिलियन

दीपिका अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती थीं और डांस वीडियो भी साझा करती रहती थीं।

#7. टाइगर श्रॉफ (बॉलीवुड एक्टर)

फॉलोअर्स : 6.8 मिलियन

टाइगर ब्रांड्स के साथ फिल्म प्रमोशन और अपने डांस और जिम्नास्टिक हुनर को फैन्स तक पहुंचाने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल करते थे।

#8.सनी लियोनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 6.6 मिलियन

सनी ज्यादातर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कॉस्मेटिक ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए करती थीं। हालांकि, कई बार वे फनी और फैमिली से जुड़े वीडियो भी साझा करती थीं।

#9. जेनेलिया डिसूजा देशमुख (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 5.4 मिलियन

पति रितेश देशमुख की तरह जेनेलिया भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फनी वीडियो बनाने के लिए करती थीं। साथ ही अपने फैन मोमेंट्स और फनी एक्टिविटीज से जुड़े वीडियो भी साझा करती थीं।

#10.दिशा पाटनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स: 4 मिलियन

दिशा पाटनी टिकटॉक पर अपने डांस और जिम सेशन के वीडियो साझा करती थीं। साथ ही दोस्तों के साथ बिताए पल और कभी-कभी फनी वीडियो भी उनके अकाउंट पर देखने को मिलते थे।

इनके अलावाबादशाह,कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित , श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, यामी गौतम, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन, ईशा गुप्ता, कुणाल खेमू और रकुल प्रीत सिंह समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी टिकटॉक के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।

हालांकि, ज्यादातर सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस प्लेटफॉर्म से दूर ही रहे।

इंडिया के टॉप 10 टिकटॉक स्टार्स की लिस्ट में सिर्फ शिल्पा शेट्टी

अगर पूरे भारत के टॉप 10 टिकटॉक स्टार्स की बात करें तो बॉलीवुड से सिर्फ शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में नजर आती हैं। जबकि टीवी से दो एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी औरअवनीत कौर हैं, जिनके फॉलोअर्स शिल्पा से भी ज्यादा हैं।

पूरी लिस्ट

#1. रियाज अली

फॉलोअर्स:42.9 मिलियन

#2.आरिशफा खान

फॉलोअर्स:28.9 मिलियन

#3.निशा गुरगैन

फॉलोअर्स:27.9 मिलियन

#4.जन्नत जुबैर रहमानी ('भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:27.9 मिलियन

#5.ओवेज दरबार (मुंबई बेस्ड डांसर)

फॉलोअर्स:25. 8 मिलियन

#6.समीक्षा सूद

फॉलोअर्स:24.3 मिलियन

#7.अवनीत कौर ('अलादीन नाम तो सुना ही होगा' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:22.3 मिलियन

#8.गरिमा चौरसिया

फॉलोअर्स:21.2 मिलियन

#9.लकी डांसर

फॉलोअर्स:18 मिलियन

#10.आशिका भाटिया ('परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:15.9 मिलियन

नोट: अगर शिल्पा शेट्टी को इस लिस्ट में शामिल किया जाए तो वे 9वें नंबर पर आती हैं। ऐसी स्थिति में आशिका भाटिया टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिल्पा शेट्टी को 19.6 मिलियन लोग टिकटॉक पर फॉलो कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tnBAt
via IFTTT

मध्य प्रदेश में स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार काेआदेश जारी कर दिए। विभाग के उप-सचिव प्रमाेद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि काेराेना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए थे। अब राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि संक्रमण को देखते हुए लाेक स्वास्थ्य एवं लाेक हित में प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

10वीं- 12वीं के परिणाम जुलाई में

राज्य में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स को नतीजों का इंतजार है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। वहीं, 12वीं के परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि के दौरान रेडियो, टी.वी. और मोबाइल के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही है।

कॉलेज में मिलेगा जनरल प्रमोशन

इससे पहले राज्य सरकार परीक्षाएं रद्द करते हुए स्नातकोत्तर और स्नातक में जनरल प्रमोशन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। साथ ही जो परीक्षार्थी परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, उनके पास परीक्षा देने का विकल्प भी रहेगा। वे बाद में ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने भी राज्य में 31 जुलाई तक स्कूल-काॅलेज बंद रहने की घोषणा की है। हालांकि, ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। इनमें सरकारी, निजी सहित सभी स्कूल शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All government and private schools in Madhya Pradesh to remain closed till July 31, state government issued order


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eKIvyN
via IFTTT

मलाइका अरोड़ा, निया शर्मा, कुशल टंडन और रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने खुशी जताई, काम्या पंजाबी बोलीं- शानदार खबर

भारत और चीन के बीच लद्दाख के गलवान इलाके में हुई हिंसक झड़प के बाद सरकार ने टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप्सपरबैन लगा दिया। जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है।मलाइका अरोड़ा, काम्या पंजाबी, निया शर्मा, कुशल टंडन और अन्य कई सितारों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाने टीवी पर चल रही इस खबर का फोटो लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान मुझे मिली सबसे अच्छी खबर... आखिरकार अब हमें लोगों के हास्यास्पद वीडियो नहीं देखने पड़ेंगे।'

सीरियल 'नागिन' की एक्ट्रेस निया शर्मा ने ट्विटर पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे देश को बचाने के लिए आपका धन्यवाद। टिक टॉक नाम के इस वायरस को दोबारा कभी अनुमति नहीं मिलना चाहिए।'

काम्या पंजाबी ने इस खबर के बारे में एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार प्रधानमंत्री कार्यालय। जबरदस्त खबर। #जय हिंद #बायकॉट चाइनीज प्रोडक्ट्स# बायकॉट चाइनीज ऐप्स'

कुशल टंडन ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, आखिरकार...

रश्मि देसाई ने इस बारे में एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार के फैसले का समर्थन किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'कृपया एकजुट रहें। क्या हम जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं और केवल दोष देने का खेल खेलने और एक-दूसरे को ट्रोल करने की बजाए क्या वर्तमान हालात में सरकार का समर्थन कर सकते हैं। #चलिए एकजुट बनें #भारत #सपोर्ट भारत #ये वक्त भी गुजर जाएगा।'

##

सुरक्षा का हवाला देकर लगाया बैन

इससे पहले सोमवार को सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर सोमवार को बैन लगा दिया। इस लिस्ट में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलाइका अरोरा, निया शर्मा और रश्मि देसाई (बाएं से दाएं)। (फोटो/वीडियो सेलेब्स की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gc8P5s
via IFTTT